मॉर्निंग रूटीन की ये 6 गड़बड़ियां आपको वजन घटाने से रोक सकती हैं

क्या आपको वजन कम करने में परेशानी हो रही है? हो सकता है, आपकी मॉर्निंग रूटीन इसमें मुश्किल खड़ी कर रही हो। जानिये, सुबह की उन 6 आदतों के बारे में जो आपका वजन बढ़ाने और आपके लक्ष्यों को पाने के रास्ते में रुकावट हो सकती हैं।
मॉर्निंग रूटीन की ये 6 गड़बड़ियां आपको वजन घटाने से रोक सकती हैं

आखिरी अपडेट: 30 जून, 2019

यह कोई राज की बात नहीं है कि संतुलित डाइट खाना और रोजाना वर्कआउट और फिजिकल एक्सरसाइज करना वजन बढ़ने पर लगाम लगाने की सबसे असरदार माध्यम हैं। यह सब करके भी कुछ लोगों को वे नतीजे नहीं मिल पाते जिसकी वे उम्मीद करते हैं। अपेक्षित नतीजे न पाकर वे धीरे-धीरे मायूस होने लगते हैं। उन्हें लगता है, सारी मेहनत बेकार चली गयी।

निराशा की कोई ज़रूरत नहीं। जहाँ इतना वक्त जी-तोड़ पसीना बहाने पर आपने दिया है, वहीं थोड़ा वक्त इसके कारणों को ढूँढने में लगाइए। सही नतीजे मिलना शुरू हो जायेंगे। दरअसल हमारे सुबह की रूटीन भी इसके लिये जिम्मेदार हो सकती है। इसमें वजन बढ़ाने वाले 6 आम कारणों की तलाश करें।

कुछ अच्छी आदतों को अपने रूटीन में शामिल करने के अलावा, आपकी सुबह की कुछ आदतें भी ठीक करना जरूरी हैं। हो सकता है, वे आपको नुकसानदायक न लगें, लेकिन असल में ये वजन घटाने में आड़े आ सकती हैं।

वे आपकी सामान्य मेटाबोलिक एक्टिविटी में गड़बड़ी करते हैं। वे दिन भर में ऊर्जा की जरूरी मात्रा को खपाने से भी रोकते हैं। इसलिये यह बहुत जरूरी है कि आप इन आदतों को पहचानना सीखें, उन्हें अपनी रोजाना की लाइफ-स्टाइल का हिस्सा बनने से रोकने के लिये जो कुछ कर सकते हैं वह सब करें।

बहुत से लोगों को नहीं पता है कि ये कौन सी आदते हैं। इसलिए यहाँ वजन बढ़ने के 6 कारणों के बारे में बताया गया है जिनसे आपको बचना चाहिए।

1. वजन बढ़ने का कारण: बहुत ज्यादा सोना

बहुत ज्यादा सोना

रात में सात घंटे से कम नींद लेना वजन बढ़ने के मुख्य कारणों में से एक माना गया है। हालाँकि, बहुत ज्यादा नींद लेना भी अच्छा नहीं है। 2014 में किए गए रिसर्च से पता चला है कि जो लोग लगातार 10 घंटे से ज्यादा सोते हैं, उनके वजन में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी गयी है

इससे पता चलता है कि बहुत ज्यादा सोने से भी आपका कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है। यह एक ऐसा हार्मोन है, जो स्ट्रेस के साथ-साथ, बहुत ज्यादा भूख लगने का कारण बनता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अच्छी नींद लेने के लिए रात में सात से आठ घंटे लगातार सोयें

2. पर्याप्त मात्रा में धूप न मिलना

आपको ऐसा लग सकता है कि यह हमारे वजन बढ़ने के कारणों का हिस्सा नहीं होना चाहिए। फिर भी, इस बात के कई संकेत हैं कि सूरज की रोशनी दिन में जल्दी मेटाबोलिज्म को सक्रिय करने में मदद करती है। रिसर्च से पता चला है कि सुबह के समय पड़ने वाली UV किरणें स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद होती हैं। वे मेटाबोलिज्म एक्टिविटी को शुरू करने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी देती हैं।

सुबह 20 से 30 मिनट सूरज की धूप लेना आपके वजन पर पॉजिटिव असर डालने के लिए काफी है।

3. बहुत कम नाश्ता खाना

नाश्ते में बहुत कम खाना खाना

सुबह की एक आदत जो वजन बढ़ने के सबसे बड़े कारणों में से एक हो सकती है, वह है एक ऐसा नाश्ता लेना जिसमे नूट्रीअन्ट की कमी हो। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जररूरी खाना है। हालाँकि, कुछ लोग इस बात को अनदेखा करते हैं, कि यह आपके शरीर को पूरे दिन काम करने के लिए जरूरी ऊर्जा देता है।

आपके नाश्ते में 500 से 600 कैलोरी होनी चाहिये जो नीचे बताये गये स्रोतों में बंटी होनी चाहिए:

  • कार्बोहाइड्रेट
  • प्रोटीन
  • एंटीऑक्सीडेंट
  • फैट
  • विटामिन
  • मिनरल्स

4. नाश्ते के लिए देर तक इंतजार करना

सुबह उठने के बाद नाश्ते के लिये बहुत लम्बा इंतजार करना भी आपके वजन बढ़ने की वजह बन सकता है। आपके शरीर को अपने कामों को करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। आमतौर पर आपके पास रात में ली गयी एनर्जी होती है। पर इसकी एक बड़ी मात्रा ख़त्म हो चुकी होती है।

इसके अलावा, आपका पेट खाली महसूस करता है और जवाब में एसिडिक जूस की स्राव बढ़ा देता है। यह जलन और गैस्ट्राइटिस के लक्षणों की वजह हो सकता है। इसलिए बिस्तर से उठने के एक घंटे के अन्दर ही नाश्ता कर लेना बेहतर होगा। हो सके तो, नींबू के रस के साथ चाय या गुनगुना पानी जैसी स्वास्थ्यवर्धक चीजें पियें।

5. बहुत ज्यादा और जल्दबाजी में काम करना

4-एंग्जायटी

उठने के अगले ही पल से शुरू होने वाले कई काम आपको ऐसा महसूस करा सकते हैं, जैसे आपके पास बहुत कम वक्त है। फिर आप हर काम को हड़बड़ी में करने लगते हैं। यह आपको समय रहते काम पूरा करने में मदद करता है। लेकिन रोजा इस तरह काम करने से एंग्जायटी बढ़ जाती हैं। यह आपके शरीर के वजन को बढ़ा सकता है।

सिर्फ 20 से 30 मिनट पहले जागना इससे बचने का एक अच्छा तरीका है।

6. फ्राइड स्नैक्स खाना (processed snacks)

मिड-मॉर्निंग स्नैक्स उस भूख से मुकाबला करने में बहुत कारगर हैं जो आपको थोड़ी कैलोरी जलाने के बाद महसूस होती है। लेकिन समस्या यह है कि यहाँ पर बहुत से लोग बनी-बनायी कमर्शियल चीजें चुनते हैं।

हो सकता है, वे बहुत स्वादिष्ट हों। लेकिन ये विकल्प कैलोरी और दूसरी चीजों से भरपूर होते हैं। आपकी भूख को नियंत्रित करने के बजाय, वे इसे दबा देते हैं जिससे आपकी और ज्यादा खाने की इच्छा होती है।

उन्हें खाने के बाद, आप कुछ मिनटों के लिए पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। लेकिन चीनी और फैट के कारण बहुत जल्द आपको फिर से भूख लग जाती है

इसलिए हेल्दी विकल्प चुनना सबसे फायदेमंद है, जैसे:

  • मुट्ठी भर मेवे
  • एक फल का टुकड़ा
  • एक कप चाय या स्मूदी
  • एक कप सादा दही

आप देख सकते हैं, रोजमर्रा की कुछ आदतें आपका वजन बढ़ाने में शामिल हो सकती हैं। अपने शरीर और सेहत दोनों के लिए आज ही से इनसे बचना और स्वस्थ विकल्पों को रूटीन में शामिल करने की कोशिश करें।



  • St-Onge MP. Sleep-obesity relation: underlying mechanisms and consequences for treatment. Obes Rev. 2017 Feb;18 Suppl 1:34-39.
  • Zittermann A, Pilz S. Vitamin D and Cardiovascular Disease: An Update. Anticancer Res. 2019 Sep;39(9):4627-4635.
  • Icken D, Feller S, Engeli S, Mayr A, Müller A, Hilbert A, de Zwaan M. Caffeine intake is related to successful weight loss maintenance. Eur J Clin Nutr. 2016 Apr;70(4):532-4.

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।