वजन कम करना है तो अपनी डाइट में इन 4 चीजों को लेने से बचें

वजन कम करने वाली डाइट में आपको किन चीजों को खाने से बचना चाहिए? हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे!
वजन कम करना है तो अपनी डाइट में इन 4 चीजों को लेने से बचें

आखिरी अपडेट: 24 दिसंबर, 2018

जब हम वजन कम करने के बारे सोचते हैं, तो आमतौर पर हमारा ध्यान सिर्फ इस बात पर होता है कि हम क्या-क्या खा सकते हैं। लेकिन यह भी बहुत जरूरी है कि आप खाने की उन चीजों पर भी ध्यान दें जिन्हें आपको खाना छोड़ देना चाहिए। इससे आपको हफ़्ते भर के अपने घर के मेन्यू और बाहर के खाने के आइटम का सही चुनाव करने में मदद मिलेगी। क्या आपने इस बारे में सोचा है?

इसके बाद, हम आपको उन खाने की चीजों की एक लिस्ट देंगे जिन्हें अगर आप कुछ समय के लिए छोड़ दें तो अच्छा होगा। किसी भी समय अगर आपको उन्हें खाने की बहुत इच्छा होती है या आपके पास और कोई दूसरा विकल्प नहीं है, तो कोई बात नहीं। लेकिन इसको आदत नहीं बनाना है। तैयार हैं? ध्यान दीजिये और इन खाने की चीजों को लेने से बचें।

1. पोटैटो चिप्स

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह उन खाने की चीजों में से एक है जिन्हें आपको छोड़ना चाहिए। क्योंकि वजन के मामले में इन्हें बहुत बुरा माना गया है। सच तो यह है कि आलू को आपके मैन्यू से बाहर करने की जरूरत नहीं है। उबला हुआ , भाप में पकाया हुआ या   बेक किया हुआ आलू आपको ताकत और फाइबर दोनों देगा

आलू

फिर भी, आपको उन चीजों को खाने से बचना चाहिए जो डीप फ्राइंग प्रोसेस से तैयार की जाती हैं। जिसमें शामिल है:

  • चिप्स
  • फ्रेंच फ्राइज
  • ज्यादा नमक और मसालों में बनने वाले चिप्स

इनके साथ समस्या यह है कि इनका एक छोटा सा टुकड़ा भी बहुत ज्यादा कैलोरी लिए होता है।  इसके अलावा, इस तरह की चीजें आकार में इतनी कम होती हैं कि आप इन्हें बहुत ज्यादा खा लेते हैं। बहुत सी स्टडी में बताया गया है कि ऐसी चीजों को खाने से आपके पूरे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इससे बहुत कम समय में ही आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।

अगर आपको चिप्स खाने का मन हो, तो बेहतर होगा इसे ओवन में खुद तैयार करें। इन्हें स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़े मसाले मिलाएं और इनके नए-नए फ्लेवर तैयार करें। अगर आपको यह पुराने तरीके से ही पसंद है, तो इसमें बस नमक और काली मिर्च मिलाएं।

ज्यादा कैलोरी खाये बिना और अपनी सेहत को जोखिम में डाले बिना आपको बिल्कुल वही स्वाद मिलेगा ।

2. स्नैक्स जिनमें सिर्फ कार्बोहाइड्रेट हो

वजन कम करने के लिए आपको कार्बोहाइड्रेट से भरी चीजों से भी बचना चाहिए। इसमें कुकीज, राइस केक, अनाज, अनाज से बनी हुई चॉकलेट बार, ब्रेड वगैरह शामिल है। वैसे तो ये बहुत ही सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीजें हैं।   इनमें शुगर  होता है जो ग्लूकोज में गड़बड़ी का कारण बनता है

कूकीज

इसके अलावा, इन्हें खाने से आपका पेट थोड़ी देर के लिए ही भरता है। इसका मतलब है, थोड़ी देर बाद आप को फिर भूख लगेगी और आप अपने शरीर को पोषण नहीं दे पायेंगे।

दोपहर और सुबह के बीच लगने वाली हल्की भूख़ या खाने की इच्छा को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका पौष्टिक खाना है। इनमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है। इसके कुछ अच्छे विकल्प ये हैं:

  • फल के साथ कम कैलरी वाला पनीर।
  • एक सेब के साथ पीनट बटर (मूंगफली का मक्खन)।
  • ओट फ्लेक्स और बादाम के साथ दही।

3. शुगर से भरपूर ड्रिंक: इन्हें आपको छोड़ना चाहिए

वजन घटाने के लिए जिन-जिन चीजों को आपको छोड़ना देना चाहिए उनमें शुगर से भरे ड्रिंक्स भी हैं। यहां हम केवल सॉफ्ट ड्रिंक की बात नहीं कर रहे हैं। आपको मशीन की कॉफी, पैकेट वाले जूस और रिफाइंड शुगर से बने दूसरे पेय भी छोड़ना होगा।

सॉफ्ट ड्रिंक्स

यह देखा गया है कि इन को बहुत ज्यादा पीने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि जितना हो सके, बच्चे और बड़े दोनों ही शुगर से बनी हुई ड्रिंक को पीने से बचें।

सबसे अच्छा तरीका यह है कि हमेशा पानी की बोतल अपने साथ रखें। अगर आप इसमें कोई स्वाद चाहें, तो कुछ फल, पुदीना और दालचीनी का इस्तेमाल करके इसे अपना मनपसंद स्वाद दे सकते हैं।

मशीन से बनी कॉफी के बजाय घर पर बनी कॉफी को चुनें। इस तरह से आप चीनी की मात्रा को काबू में कर सकते हैं और यह ज्यादा अच्छी कॉफी बनेगी।

 4. वाइट ब्रेड, कुकीज और ऐसी दूसरी चीजें

आज की लिस्ट में यह आखरी चीज है जिससे वजन कम करने के लिए आपको बचना चाहिए। रिफाइंड आटे से तैयार चीजें। आमतौर पर वाइट ब्रेड में ज्यादा मात्रा में शुगर होता है , जो खून में ग्लूकोज लेवल में बदलाव कर देता है

सफ़ेद ब्रेड

रिफाइंड आटे से  बनाए जाने की वजह से इनमें फाइबर की मात्रा बहुत ही कम होती है। दिन में वाइट ब्रेड के दो टुकड़े खाने से ही मोटापे का खतरा बढ़ सकता है।

कुकीज, केक और दूसरी चीजों में सेहत के लिये नुकसानदायक फैट मौजूद होता है। हालांकि ये बहुत स्वादिष्ट हो सकते हैं, फिर भी उनसे दूरी बनाये रखना ही बेहतर है।

अगर आपको केक या कुकीज खाने की इच्छा हो रही है, तो आप होल मील आजमा सकते हैं। इसके बारे में कम ही जानते हैं और इसका स्वाद अच्छा लगने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद होता है।

अच्छा होगा जो आप गेहूं के आटे, बीज और चॉकलेट का इस्तेमाल करके मीठी चीजें अपने घर पर ही बनाएं। इस तरह वजन बढ़ाएं बिना और अपनी सेहत को खतरे में डाले बिना आप अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं।



  • Boticario Boticario, C. (2012). Nutrición y alimentación: mitos y realidades. Aldaba36, 79-88.
  • Gómez-Miranda, L. M., Jiménez-Cruz, A., & Bacardí-Gascón, M. (2013). Estudios aleatorizados sobre el efecto del consumo de bebidas azucaradas sobre la adiposidad en adolescentes y adultos: revisión sistemática. Nutrición Hospitalaria28(6), 1792-1796.
  • Rivera, J. R. E., Velásquez, F. M., Velásquez, M. D. R. M., & Velásquez, J. A. M. (2005). Efecto de la adición de proteína de soya en la textura de un pan blanco. Agrofaz: publicación semestral de investigación científica5(1), 775-782.

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।