5 स्लिमिंग वेजिटेबल जूस : इन्हें आज ही आजमायें

वजन घटाने की आपकी कोशिशों में ये फ्रेश वेजिटेबल जूस आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। इनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि ये आपकी भूख को शांत करते हैं और आपको तरोताजा और स्वस्थ रखते हैं।
5 स्लिमिंग वेजिटेबल जूस : इन्हें आज ही आजमायें

आखिरी अपडेट: 29 अप्रैल, 2019

ये स्लिमिंग वेजिटेबल जूस हेल्दी, पौष्टिक हैं और आपके मेटाबॉलिज्म को तंदरुस्त रखते हैं। इनमें मिली कम-कैलोरी वाली सामग्रियों के कारण, ये आपकी भूख और मिटाने की स्वस्थ विकल्प हैं।

हालांकि यह मत सोचिए कि ये कोई चमत्कारी नुस्ख़े हैं। न ही इनसे आप रातोंरात अपना अतिरिक्त वजन हटा पायंगे।  ये समय के साथ आपको कुछ इंच से पीछा छुड़ाने में मदद करेंगे। वास्तव में, इनमें मूत्रवर्धक और एंटीऑक्सिडेंट गुण हैं, जो शरीर में वाटर रिटेंशन (पानी के जमाव) और अतिरिक्त जहरीले पदार्थों से लड़ते हैं।

उनमें मौजूद डायटररी फाइबर पाचन में सहायता करते हैं और कब्ज को दूर करने के लिए आंतों की गति को सुविधाजनक बनाते हैं। इस प्रकार, वे जहाँ आपके मोटापे का जोखिम कम कर सकते हैं, वहीं आपको स्वस्थ भी रखते हैं और शरीर के महत्वपूर्ण शारीरिक कामकाज का अनुकूलन करते हैं।

स्लिमिंग वेजिटेबल जूस जिन्हें डाइट में शामिल करना चाहिए

स्लिमिंग वेजिटेबल जूस की कई दिलचस्प रेसिपी हैं। बहुत से लोग पर्याप्त सब्जियाँ नहीं खाते। वे इनके जरिये तेजी और आसान तरीके इनका सेवन  बढ़ा सकते हैं।

बेशक, आपको अपने मुख्य भोजन को इन सब्जियों से नहीं बदलना चाहिये और न ही इनको अपनी डाइट का मुख्य आधार बनाना चाहिए। ये सिर्फ आपकी डाइट की पूरक हैं जो एंटीऑक्सिडेंट, एंजाइम और पोषक तत्व प्रदान करते हैं और मेटाबोलिज्म और पाचन को बढ़ाते हैं।

1. पालक और खीरे का ग्रीन जूस (spinach, cucumber)

स्लिमिंग वेजिटेबल जूस : spinach, cucumber

सबसे अच्छे स्लिमिंग वेजिटेबल जूस में से एक है पालक और खीरे का जूस। इन दोनों में डायटररी फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव हेल्थ को ठीक रखता है और कोलेस्ट्रॉल घटाता है।

इसमें सेलरी (celery) और पार्सले (parsley) हैं, दोनों ही मूत्रवर्धक जड़ी-बूटियां (diuretic herbs) हैं जो शरीर में पानी के जमाव को रोकती हैं और ब्लड सर्कुलेशन की समस्याओं से लड़ती हैं।

सामग्री

  • 6 पालक के पत्ते
  • ½ खीरा
  • 2 सेलरी के डंठल
  • फ्रेश पार्सले की एक स्प्रिंग
  • 1 गिलास पानी (200 मिली.)

तैयारी और सेवन

  • चिकनी और गांठ रहित ड्रिंक बनने तक सभी सामग्रियों को इकट्ठे ब्लेंड करें।
  • हफ्ते में कम से कम तीन बार एक गिलास जूस खाली पेट पिएं।

2. सलाद पत्ता और खीरे का जूस ( Lettuce and cucumber vegetable juice)

यह सबसे अच्छे स्लिमिंग वेजिटेबल जूस में से एक है। यह पेय आपके शरीर को डिटॉक्स भी कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट की ऊँची  मात्रा है जो टॉक्सिक पदार्थों की सफ़ाई करता है और लिवर को तंदरुस्त करता है।

सामग्री

  • 6 ताजा सलाद पत्ते (lettuce leaves)
  • एक खीरा
    1 कप पानी (250 मिली.)

तैयारी और खपत

  • ताजा सलाद पत्ते और खीरे को कट लें।
  • फिर उन्हें एक कप पानी में ब्लेंड करें।
  • खाली पेट सुबह-सुबह पिएं।

3. गाजर, पार्सले और नींबू का जूस (Carrot, parsley, and lemon juice)

स्लिमिंग वेजिटेबल जूस : Carrot, parsley, and lemon juice

तमाम सामग्रियों का यह स्वादिष्ट संयोजन टिशू को बनाए रखते हुए अतिरिक्त लिक्विड और विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकालने में मदद कर सकता है। यह भूख मिटाता है और शारीरिक और मानसिक प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है।

सामग्री

  • 2 गाजर
  • फ्रेश पार्सले की एक स्प्रिंग
  • एक नींबू का रस
  • ½ गिलास पानी (100 मिली.)

तैयारी और सेवन

  • गाजर को छीलकर उसे टुकड़ों में काटें और बाकी सामग्री के साथ ब्लेंडर में डाल दें।
  • तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक स्मूद ड्रिंक न मिल जाए।
  • खाली पेट पियें या जब भी आपको भूख लगे।

4. गाजर, चुकंदर, और पालक का जूस (Carrot, beet, and spinach juice)

यह स्वादिष्ट और एनर्जी ड्रिंक मूड को ठीक कर सकता है औरआपके शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ा सकता है। अपने भरपूर पोषक तत्वों के अलावा यह वजन घटाने में मददगार है और एनीमिया व कब्ज जैसी स्थितियों से लड़ने में मदद करता है।

सामग्री

  • 2 गाजर
  • 1 सेब
  • ½ बीट रूट
  • 1 कप पानी (250 मिली.)

तैयारी और सेवन

  • सभी चीजों को धोकर काट लें।
  • एक कप पानी में उन्हें तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक स्मूद ड्रिंक न मिल जाए।
  • खाली पेट और दोपहर में इसे पिएं।

5. मूली, सेलरी और लाल गोभी का जूस (Radish, celery, and red cabbage juice)

स्लिमिंग वेजिटेबल जूस : Radish, celery, and red cabbage juice

स्लिमिंग वेजिटेबल जूस की लिस्ट में यह आख़िरी रेसिपी लिवर और गॉल ब्लैडर को साफ करने में भी मदद करती है। इसमें मूली, सेलरी और लाल गोभी शामिल हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट और डेटोक्सिफाइंग सब्जियां हैं।

सामग्री

  • 3 मूली
  • 1 सेलरी डंठल
  • 6 लाल गोभी के पत्ते
  • 1 गिलास पानी (200 मिली.)

तैयारी और सेवन

  • सभी सामग्री धो लें और उन्हें टुकड़ों में काट लें।
  • फिर उन्हें ब्लेंडर में डालकर पानी डालें।
  • कुछ मिनट के लिए ब्लेंड करें।
  • एक बराबर चिकनाई वाला जूस बनते ही तुरंत सर्व करें।
  • सप्ताह में कम से कम तीन बार सुबह-सुबह पियें।

निष्कर्ष के रूप में इन मिंस्लिमिंग वेजिटेबल जूस के कई फायदे हैं। ये न केवल मोटापे से लड़ते हैं बल्कि आपकी भूख को भी शांत करते हैं और शरीर से वेस्ट यानी अपशिष्ट हटाने को बढ़ावा देते हैं। आज उही इन्हें आजमायें!



  • Karovičová, J., & Kohajdová, Z. (2018). Lactic acid fermented vegetable juices. Horticultural Science. https://doi.org/10.17221/3878-hortsci
  • Lamport, D. J., Saunders, C., Butler, L. T., & Spencer, J. P. (2014). Fruits, vegetables, 100% juices, and cognitive function. Nutrition Reviews. https://doi.org/10.1111/nure.12149
  • Wootton-Beard, P. C., Moran, A., & Ryan, L. (2011). Stability of the total antioxidant capacity and total polyphenol content of 23 commercially available vegetable juices before and after in vitro digestion measured by FRAP, DPPH, ABTS and Folin-Ciocalteu methods. Food Research International. https://doi.org/10.1016/j.foodres.2010.10.033

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।