यह है एपल टार्ट बनाने की सबसे आसान रेसिपी

एपल टार्ट बनाने की रेसिपी जितनी मुश्किल लगती है, उतनी है नहीं। कुछ तरक़ीबें अपनाकर हम इसे दुनिया की सबसे आसान एपल टार्ट रेसिपी बना सकते हैं।
यह है एपल टार्ट बनाने की सबसे आसान रेसिपी

आखिरी अपडेट: 28 अप्रैल, 2019

एपल टार्ट बनाने की सबसे आसान रेसिपी तैयार करने के लिए आपको मूल रेसिपी में कुछ बदलाव करने की ज़रूरत पड़ेगी। सबसे पहले हमें यही बात समझने की कोशिश करनी होगी।

एप्पल टार्ट तैयार करने में सबसे बड़ी चुनौती यह नहीं है कि यह सेब से तैयार होता है, या फिर इन्हें अवन में रखना होगा। असल में अक्सर सबसे मुश्किल काम क्रस्ट (पपड़ी) तैयार करना है। यह क्रस्ट विशिष्ट प्रकार की होती है और इसे तैयार करने में ही सबसे ज़्यादा समय लगता है।

वैसे, एपल टार्ट बनाने का सबसे आसान तरीका वही है जिसका आप अपने घर में सोफा या डाइनिंग टेबल पर बैठकर आनंद उठा सकें और जिसे बहुत कम समय में तैयार किया जा सके। इसे ही ध्यान में रखते हुए, इस रेसिपी की क्रस्ट में मारी बिस्किट कुकीज़ और बटर का उपयोग करते हुए बदलाव किया गया है

इस तरह आप बेकिंग प्रक्रिया कम समय में पूरा करके एक ऐसा स्वादिष्ट एपल टार्ट डेज़र्ट तैयार कर सकती हैं जो कि बनाने में बहुत आसान है।

हालांकि अगर आप एक सीलिएक (Celiac) हैं या फिर ग्लूटेन सहन नहीं कर पाते हैं या फिर लैक्टोज़ असहनशीलता से संबंधित कोई समस्या है तो आप कुछ चीज़ों को ग्लूटेन या लैक्टोज़ मुक्त उत्पादों से बदल सकते हैं।

ध्यान रखें कि इस रेसिपी की कैलोरी वैल्यू इस पर निर्भर करेगी कि आप इसे कितनी मात्रा में खाते हैं। वैसे भी, हमने हमेशा कहा कि आप क्या खाते हैं से ज़्यादा अहम कि आप कितना खाते हैं।

जहां तक पोषण की बात है तो सेब आपको स्वस्थ रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि आपकी पसंदीदा एपल टार्ट बनाने में इनका इस्तेमाल करने पर आपके शरीर के लिए इनकी पोषण क्षमता कम नहीं होगी। बल्कि इसके उलट, इनमें मौजूद विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट आपका शरीर स्वस्थ रखते हैं।

दुनिया का सबसे आसान एपल टार्ट कैसे तैयार करें?

एपल टार्ट रेसिपी : कैसे

कम से कम समय में एपल टार्ट बनाने के लिए नीचे हमारी ओर से दी गई जानकारी की मदद से इसमें सुधार करें। ध्यान रखेंः रेसिपी में बदलाव और सुधार हमेशा संभव है!

सामग्री

  • मारी बिस्कुट कुकीज़ का 1 पैेकेट (240 ग्रा.)
  • 1 चम्मच मक्खन (30 ग्रा.)
  • 5 मध्यम आकार के सेब
  • 1 कप दूध (250 मिली.)
  • 1 कप गेहूँ का आटा (120 ग्रा.)
  • 3 बड़े चम्मच चीनी (45 ग्रा.)
  • 2 बड़े चम्मच पीच जाम के (56 ग्रा.)

तैयारी

  1. शुरुआत कुकीज़ मसल कर करें। इसके लिए आप किसी ब्लेंडर या हाथ से कांटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. फिर, मसली हुई कुकीज़ में पिघला हुआ मक्खन मिलाएं और दोनों को चम्मच से मिलाएं और हिलाएं।
  3. मिश्रण का गाढ़ापन गीली रेत के समान होना चाहिए। इसलिए, अगर आपको लगता है तो आप थोड़ा और पिघला हुआ मक्खन मिला सकते हैं।
  4. पिछले स्टेप के अंत में आपको यह मिश्रण टार्ट या पाई पैन में डालना चाहिए। यह टार्ट की क्रस्ट बनाएगा।
  5. क्रस्ट तैयार करने वाले मिश्रण को पूरी सतह पर अच्छी तरह फैलाना सुनिश्चत करें ताकि यह हर तरफ एकसमान रहे।
  6. इसके बाद, ब्लेंडर में इन चीजों को डालें। तीन सेब, आटा, दूध और चीनी। फिर, इन सबको अच्छी तरह मिलाएं।
  7. अब, इस मिश्रण को पहले से तैयार क्रस्ट के ऊपर डालें। बाकी दो सेबों को भी छीलकर काट लें और उन्हें भरने वाले मसाले में मिला लें।
  8. अब यह लगभग तैयार है! अवन को 180 डिग्री तक प्रीहीट कर लें और फिर टार्ट को करीब एक घंटा तक बेक करें।
  9. अंत में, इसे बाहर निकाल लें और पेस्ट्री ब्रश का इस्तेमाल करते हुए टार्ट की ऊपरी सतह पर पीच जैम की एक लेयर लगाएं।

इसे भी पढ़ें : शरीफा खाने के 9 लाभ

एपल टार्ट के लिए रसोई में अनूठे प्रयोग करने से न हिचकिचाएं

एपल टार्ट के लिए रसोई में अनूठे प्रयोग

एपल टार्ट बनाने की इस शानदार रेसिपी का असली राज इसकी क्रस्ट बदलने में छिपा है। इसके पीछे सोच यह है कि आपको कुकीज़ के इस्तेमाल से पारंपरिक एपल टार्ट जैसा ही गाढ़ापन प्राप्त होता है।

इस तरह, जब भी आपका दिल करें, आप इस डेज़र्ट के लिए घर पर ही बेहतरीन क्रस्ट तैयार कर सकते हैं।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।