रोज़मेरी के असाधारण उपयोग और फ़ायदे आपको हैरान कर देंगे

क्या आप जानते हैं, रोज़मेरी खाएं या इसे त्वचा पर लगायें, तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और त्वचा नर्म-मुलायम होती है?
रोज़मेरी के असाधारण उपयोग और फ़ायदे आपको हैरान कर देंगे

आखिरी अपडेट: 24 अगस्त, 2018

बहुत प्राचीन समय से गुलमेंहदी या रोज़मेरी (Rosmarinus officinalis) को कई देशों में हेल्थ और ब्यूटी ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह सुगंधित पौधा कई परिस्तिथियों में उपयोगी है। इसके फ़ायदों के चलते इसे एक ज़रूरी नेचुरल कॉस्मेटिक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। साथ-साथ यह घर की साफ़-सफ़ाई में भी बहुत काम में आता है।

पुराने समय में रोज़मेरी का प्रतीकात्मक यानी सिंबॉलिक महत्व होता था। साफ़-सफाई के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली एक वस्तु के अलावा इसे सौभाग्य, सच्चाई और भरोसे का प्रतीक माना जाता था।

  • इस पौधे में कई सक्रिय सामग्री होती है।
  • इसके मुख्य पोषक तत्व हैं विटामिन A, B2, B6, और C, और इसमें आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फ़ास्फ़रोस  और कैल्शियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं।
  • इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं।
  • आप चाहें तो इसकी ताज़ी पत्तियों को इस्तेमाल कर सकते हैं या फ़िर सुखाई हुई पत्तियाँ भी उपयोग में ला सकते हैं।
  • इसके फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको रोज़मेरी के सारे उपयोग और फ़ायदों के बारे में बताएँगे।

रोज़मेरी के फ़ायदे

रोज़मेरी एक सुगंधमयी झाड़ी है जिसे दुनिया में कई जगह उगाया जाता है।

पुराने ज़माने से लेकर आज तक लोगों ने कई बीमारियों के ट्रीटमेंट के लिए रोज़मेरी को एक औषधीय जड़ी-बूटी के तौर पर इस्तेमाल किया है।

रोज़मेरी में दो मुख्य खूबियाँ हैं।

  1. यह आपकी याददाश्त बेहतर बनाता है।
  2. यह साँस से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

कॉस्मेटिक खूबियाँ:

रोज़मेरी के अंदर पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व और एंटी-इंफ्लेमेटरी पदार्थ आपके त्वचा को शानदार फ़ायदे दे सकते हैं।

  • ये रक्त प्रवाह होने में बढ़ावा देते हैं, विशेष तौर पर शरीर के निचले हिस्से में और नतीजन वेरीकोस वेंस, सेल्युलाईट (cellulite) यानी शरीर में गड्ढ़े पड़ना और स्ट्रेच मार्क्स में कमी लाते हैं।
  • रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल एक टोनर की तरह काम करता है और थुलथुल त्वचा को मज़बूत करता है।

इसे भी पढ़ें: ख़राब लेग सर्कुलेशन की रोकथाम और उसका इलाज कैसे करें

आप लिम्फ प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए इससे अपनी त्वचा की मालिश कर सकते हैं। इस मसाज की मदद से शरीर से जहरीले और तरल पदार्थ हटते हैं, जो स्किन नोड्यूल (skin nodules) बनने का मुख्य कारण होते हैं।

रोज़मेरी से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता  है और आपकी त्वचा कसी हुई और चिकनी बनी रहती है।

अन्य फ़ायदे:

  • रोज़मेरी में कैफीनिक (caffenic)और रोस्मरिनिक एसिड (rosmarinic acid) के उच्च स्तर होते हैं। ये दोनों पदार्थ एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट के सभी फ़ायदे देते हैं।
  • इसका तेल ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों के बढ़ने में मदद करता है
  • रोज़मेरी अपने विट्रोक्चर (vitroculture) में खतरनाक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है, जिससे इसे फ़ूड पॉइज़निंग के मामलों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • रोज़गार का अर्क एरोमाथेरेपी में इस्तेमाल किया जाता है। इससे चिंता कम करने, मानसिक स्थिति में सुधार लाने, दर्द में कमी लाने और सतर्कता बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • कई अध्ययनों से पता चला है कि यह तनाव स्तर को कम करता है।
  • रोज़मेरी एसेंस को सूंघने से मानसिक प्रदर्शन में सुधार होता है। यह आपके दिमाग को तेज़ और ज़्यादा कुशलता से काम करने में मदद करता है।

इसका उपयोग करने से पहले, आपको अपने डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए कि कहीं आप इसके प्रति एलर्जी तो नहीं रखते हैं।

रोज़मेरी से तैयार किये जाने ट्रीटमेंट

बालों का झड़ना रोकने का ट्रीटमेंट

  • कोई भी व्यक्ति जो गंजेपन से पीड़ित है, या जो बसंत या शरद ऋतु के मौसम में बालों के झड़ने को रोकना चाहता है, उसके लिए रोज़मेरी एक प्राकृतिक उपचार है।

हमने पहले बताया है, यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से तेज़ी से बाल उगते हैं।

सामग्री

  • 3 चम्मच सूखी हुई रोज़मेरी पत्तियाँ  (45 ग्राम)
  • 2 कप पानी (500 मिलीलीटर)

इस्तेमाल करने के निर्देश

  • सबसे पहले, पानी को एक पैन में डालें और उबाल लें।
  • जब यह उबल जाए तो इसमें रोज़मेरी मिलाएँ।
  • फिर पैन को ढक दें और इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब उंगलियों से अपने सिर की मालिश करें।
  • अंत में अपने बालों को पानी से अच्छी तरह धो लें।

यह आपकी त्वचा को सुदृढ़ बनाए रखने में सहायक है

  • सालों से लोग इसे एक अच्छे टोनर के रूप में इस्तेमाल करते चले आ रहे हैं।
  • झूलती त्वचा, पीले चेहरा और झुर्रियों का मुकाबला करने का यह एक अचूक इलाज है।
  • जब आपका चेहरा बहुत ज़्यादा थका हुआ महसूस करे, तब यह टोनर आपके चेहरे को तरोताज़ा करने के लिए झटपट काम करता है।

इसे सुबह लगाने से बहुत लाभ होगा।

सामग्री

  • 6 चम्मच रोज़मेरी (90 ग्राम)
  • 1 कप वाइट वाइन (250 मिलीलीटर)

इस्तेमाल करने के निर्देश

  • वाइन को एक ढक्कन लगे जार में डालिए।
  • इसमें रोज़मेरी मिलाकर 10 दिनों के लिए एक ठंडी जगह रखा रहने दीजिये (अगर आप चाहें तो पत्तियों के साथ-साथ आप इसमें फूल भी मिला सकते हैं)।
  • इसके बाद इसे रेगुलर अपने चेहरे पर लगाना शुरू कीजिये।

खाना पकाने में

  • यह सुगंधित पौधा नियमित रूप से खाना पकाने में उपयोग किया जाता है। यह एक बढ़िया मसाले का काम करता है।
  • मीट और सॉस के साथ इस मसाले का बढ़िया मेल होता है।
  • अपनी खुशबू के कारण यह खाना पकाने में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले मसालों में से एक बन गया है।

रोज़मेरी के कई फ़ायदे हैं। हमेशा रोज़मेरी अपने पास रखिए और इसके फ़ायदों का लाभ उठाईये!


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।