ये प्राकृतिक तरीके अपनाकर हटाएं बाथरूम के परदों से फफूंदी के दाग़-धब्बे

बाथरूम के परदे साफ़ रखना बहुत मुश्किल नहीं है। आपके परदे गंदे न हों, उन पर फफूंदी के दाग़-धब्बे न पड़ें, इसके लिए प्राकृतिक उत्पादों से उनकी नियमित रूप से धुलाई करते रहना बहुत ज़रूरी है।
ये प्राकृतिक तरीके अपनाकर हटाएं बाथरूम के परदों से फफूंदी के दाग़-धब्बे

आखिरी अपडेट: 21 जून, 2019

घरों में बाथरूम साफ़-सुथरा रखना बहुत अहम है। इसके लिए हम अपने बाथरूम के परदों को बार-बार साफ़ करते हैं लेकिन अगर परदों पर फूफूंदी के दाग़ (Mildew Stains) पड़ जाएं तो उन्हें हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

दरअसल, हमारे बाथरूम में चारों तरफ़ नमी होती है और इस कारण परदों पर फूफूंदी के दाग़ आसानी से बन जाते हैं और इनसे छुटकारा पाना दुष्कर हो जाता है।

फफूंदी न केवल परदे ख़राब करती है बल्कि यह कई अन्य स्वास्थ्य-संबंधित समस्याएं का कारण भी बनती है। इससे बहुत बुरी दुर्गंध आती है। फफूंदी से उड़ने वाले सूक्ष्म कणों से सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है।

हालांकि इसे लेकर घबराने की ज़रूरत नहीं है। अापके आसपास सुलभता से उपलब्ध सामग्री से तैयार ट्रिक्स से फफूंदी के दाग़ों से प्रभावशाली रूप से छुटकारा पाया जा सकता है।

आज हम आपके साथ कुछ सर्वश्रेष्ठ ट्रिक्स साझा करेंगे। इसलिए, जब भी ज़रूरत पड़े तो इनका इस्तेमाल करने में झिझकें नहीं।

तो अब विस्तृत जानकारी के लिए तैयार हो जाएं!

बेकिंग सोडा से बाथरूम के परदों की सफ़ाई

बेकिंग सोडा से बाथरूम के परदों की सफ़ाई करना सबसे किफ़ायती और इको-फ्रेंडली तरीका है। यह कीटाणु मारता है, फफूंदी की वृद्धि रोकता है और दुर्गंध दूर भगाता है।

सामग्री

  • ½ कप बेकिंग सोडा (100 ग्राम)
  • 2 कप गर्म पानी (500 मिली.)

आपको क्या करना चाहिए?

  • आधा कप बेकिंग सोडा गर्म पानी में घोलें और इस मिश्रण को अपनी वॉशिंग मशीन में डालें।
  • अगर आपके परदे प्लास्टिक या उसके जैसी किसी चीज़ से बने हैं तो पानी ठंडा होने तक इंतजार करें। फिर, पानी परदों पर छिड़कें और उन्हें ब्रश से रगड़कर साफ़ करें।
  • अपने बाथरूम के परदों को बेदाग़ और फफूंदी के दाग़-धब्बों से मुक्त रखने के लिए यह प्रक्रिया प्रत्येक दो सप्ताह में दोहराएं।

सफ़ेद सिरका (While Vinegar)

सफ़ेद सिरका को सफ़ाई के लिए सबसे अच्छा उत्पाद माना जाता है। यह एसिडिक होता है और ऑक्सीकरण के साथ-साथ बैक्टीरिया या फफूंदी के कारण काले दाग़-धब्बे बनने से रोकता है।

इसके सक्रिय यौगिक कपड़े की गहराई से सफ़ाई कर सकते हैं। यह साबुन का झाग बाहर निकलता है जिससे कपड़ा लंबे समय तक टिका रहता है।

सामग्री

  • ½ सफ़ेद सिरका (125 मिली.)

आपको क्या करना चाहिए?

  • सफ़ेद सिरका को अपनी वॉशिंग मशीन में डालकर उसे सामान्य रूप से चलाएं।
  • फफूंदी के दाग़-धब्बे दोबारा न आने पाएं, इसके लिए सिरका एक स्प्रे बोतल में डालकर परदों पर रोज़ाना छिड़कें

सेब का सिरका और ब्लीच (Apple Cider Vinegar & Bleach)

हम आपको बता दें कि सेब का सिरका उतना प्रभावशाली नहीं है जितना कि सफ़ेद सिरका। हालांकि यह भी बहुत गुणकारी होता है और हमें इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।

अगर इसे ब्लीच के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो बाथरूम में लंबे समय तक स्वच्छता रहती है। यह सभी तरह के दाग़-धब्बे भी दूर करता है। 

सामग्री

  • ½ कप सेब का सिरका (125 मिली.)
  • ¼ कप ब्लीच (62 मिली.)

आपको क्या करना चाहिए?

  • सेब का सिरका और ब्लीच मिला लें और फिर इसे वॉशिंग मशीन में डालें।
  • ठंडे पानी के साथ मशीन को सामान्य समय तक चलाएं। इसके बाद परदों को धूप में सूखने के लिए डाल दें।
  • यह प्रक्रिया कम से कम महीने में एक बार ज़रूर दोहराएं।

नमक के साथ दूध

बाथरूम के परदों और मैट्स को चमचमाती सफ़ेदी देने में नमक के साथ दूध का इस्तेमाल भी बहुत कारगर है।

सामग्री

  • 2 कप ठंडा दूध (500 मिली.)
  • 2 कप पानी (500 मिली.)
  • 1 चम्मच खुरदरा नमक (15 ग्राम)

आपको क्या करना चाहिए?

  • दूध को किसी बर्तन में डालें और उसमें पानी और नमक मिलाएं।
  • इस मिश्रण को परदों के ऊपर डालकर उन्हें ब्रश से रगड़े
  • अतिरिक्त मिश्रण को गर्म पानी से खंगालें और यह प्रक्रिया प्रत्येक दो सप्ताह बाद दोहराएं।

नींबू के रस से बाथरूम के परदों की सफ़ाई

ताज़ा नींबू का रस बाथरूम के परदों से दाग़-धब्बे हटाने और उन्हें सफ़ेद चमक देने के लिए एकदम उपयुक्त है।

यह उत्पाद कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता है और उसके प्राकृतिक रंग निखारने और जिद्दी दाग़ों को हटाने में बहुत कारगर है।

सामग्री

  • 5 नींबुओं का रस
  • 1 लीटर गर्म पानी

आपको क्या करना चाहिए?

  • पांचों नींबुओं का रस निकाल लें और उसे गर्म पानी में मिलाएं। फिर, इस मिश्रण में परदे को 20 मिनट तक भिगोएं।
  • इसके बाद कपड़े को समान्य डिटरजेंट के साथ हाथ से या फिर वॉशिंग मशीन में धोएं।
  • अगर फफूंदी के दाग़ बड़े-बड़े हैं तो नींबू का रस सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • इसे करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ब्रश से रगड़कर साफ़ करें और अंत में खंगालें।

सफ़ेद सिरका और एसेंशियल पाइन ऑयल

अगर आप चाहती हैं कि परदों से फफूंदी के दाग़-धब्बे हट जाएं और उनसे ताज़गी देने वाली ख़ुशबू भी आए तो यह दिलचस्प तरीका ज़रूर इस्तेमाल करके देखें।

सामग्री

  • ½ कप सफ़ेद सिरका (125 मिली.)
  • ½ कप पानी (125 मिली.)
  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा (20 ग्राम)
  • 1 चम्मच एसेंशियल पाइन ऑयल (5 ग्राम)

आप इसे कैसे तैयार करेंगी

  • सारी सामग्री को एक साफ़ बर्तन में डालें और इसे सिलिकॉन या लकड़ी के चमचे से अच्छी तरह मिलाएं। फिर, इस मिश्रण को वॉशिंग मशीन में डालें।
  • अगर आप अपने परदे हाथ से धोना चाहती हैं तो इस मिश्रण को कपड़े पर ब्रश या स्पॉन्ज की मदद से रगड़ें।

इन तरीकों से स्पष्ट है कि बाथरूम के परदे साफ़-सुथरा रखना बहुत कठिन काम नहीं है। अगर आप परदों को नियमित रूप से साफ़ करेंगी तो फफूंदी के दाग़-धब्बों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

हमें उम्मीद है कि अगर आप इनमें से अपना पसंदीदा विकल्प चुनकर हमारी सलाह अनुसार इस्तेमाल करेंगी तो शानदार नतीजे अवश्य मिलेंगे।


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।