सेब का सिरका खाएं, स्वस्थ रहकर वजन घटाएं

वैसे तो बाज़ार में कई तरह के सिरका उपलब्ध हैं लेकिन अधिकतम लाभ लेने और इसके गुणों को व्यर्थ न गंवाने के लिए आपको प्राकृतिक रूप से फर्मेंटेड ऑर्गेनिक सेब का सिरका ही इस्तेमाल करना चाहिए।
सेब का सिरका खाएं, स्वस्थ रहकर वजन घटाएं

आखिरी अपडेट: 20 जुलाई, 2018

सेब का सिरका (Apple cider vinegar) सिर्फ़ भोजन का स्वाद बढ़ाने वाली चीज़ नहीं है। यह एक प्राकृतिक फूड है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी एक सबसे बड़ी ख़ूबी यह है कि यह स्वस्थ तरीके से वजन घटाने में सहायता करता है।

इस पोस्ट में आप जानेंगे कि क्यों सेब का सिरका वजन घटाने के लिए एक शानदार सप्लीमेंट है और अधिकतम लाभ उठाने के लिए आपको इसका सेवन कैसे करना चाहिए

सेब का सिरका (Apple cider vinegar) क्या है?

सेब का सिरका सेब में पाई जाने वाली शुगर को फर्मेंट करके बनाया जाता है। इसे सेब के रस से बनाया जा सकता है। इसका एरोमा और फ्लेवर काफी तेज़ होता है और इसकी फलों जैसी ख़ुशबू इसमें पाए जाने वाले मैलिक एसिड के कारण होती है।

फर्मेंटेशन यानी खमीर उठाने की प्रक्रिया कई तरीकों से पूरी होती हैः

  • प्राकृतिकः यह पारंपरिक तरीका है। इसमें इस फल की अपनी यीस्ट से फर्मेंटेशन होता है। हम प्राकृतिक रूप से खमीर उठाये गए सिरके का इस्तेमाल करने की ही सलाह देते हैं क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से फर्मेंट होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
  • चुनिंदा यीस्टः इस सिरका में निर्माता कई प्रकार के साल्ट और उत्पाद मिलाते हैं और फिर इसे पॉस्चराइज़ करते हैं। इसके नतीजे में सिरका अपने कई औषधीष गुण खो बैठता है।

सिरका से स्वस्थ तरीके से वजन घटाएं (healthy weight loss)

सेब का सिरका: वजन घटाएं

सेब का सिरका आसान और स्वस्थ तरीके से वजन घटाने का शानदार उपाय है। इसके लिए न तो आपको खाना-पीना छोड़ना और न ही अपनी भूख दबानी पड़ेगी।

सेब का सिरका निगली गई शूगर को फैट वाले स्थानों के बजाय मांसपेशियों की ओर भेजता है। इस कारण नीचे दिए गए लाभ होते हैंः

  • ब्लड शूगर लेवल कम करता है, उस शूगर की भरपाई करता है जिसका हम सेवन करते हैं और मिठाई खाने के कारण हमें होने वाली घबराहट कम करता है।
  • इंसुलिन प्रतिरोध सुधारता है और कमर चौड़ी होने से रोकता है।
  • रक्तप्रवाह में ट्राईग्लिसराइड का स्तर घटाता है।
  • पेट का फैट कम करता है।
  • मेटाबोलिज़्म को तेज़ करता है और कैलोरी की खपत बढ़ाता है।
  • इससे संतुष्टि प्राप्त होती है जिसके कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और बिना भूखे रहे हमें कम खाने में मदद मिलती है
  • शरीर साफ़ करता है यानी टॉक्सिन और हानिकारक वसा को शरीर से बाहर निकालने में मददगार है।

आपको सर्वश्रेष्ठ नतीजे मिलेंगे अगर आप संतुलित ख़ुराक लेते हैं और सप्ताह में कम से कम दो या तीन बार एक्सरसाइज करते हैं।

इसका कैसे सेवन करें?

अपने भोजन के साथ मसाले के तौर पर इस्तेमाल करने के अलावा आप इसका स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए नीचे दिए अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री

  • 1 कप पानी (200 मिली.)
  • 2 चम्मच प्राकृतिक रूप से फर्मेंट किय गया सेब का सिरका (30 मिली.)
  • चुटकी भर बेकिंग सोडा

तैयारी

  • सारी सामग्री मिला लें और मिश्रण को हर बार खाना खाने से डेढ़ घंटा पहले पी जाएं
  • इसे पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है।
  • पानी ठंडा या गुनगुना हो सकता है।
  • अगर आपको पसंद है तो आप मिश्रण में थोड़ा शहद मिला सकते हैं।

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि सिरका को हमेशा पानी में मिलाकर पीएं (या भोजन के साथ मिलाकर सेवन करें) ताकि हमें पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

बेकिंग सोडा सिरका के एसिड को बेअसर कर देता है। यानी अगर आपका पेट जल्द ख़राब हो जाता है तब भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपके दांतों के ऐनामेल की भी सुरक्षा करता है।

स्वास्थ्यवर्धक गुण

सेब का सिरका: गुण

शरीर छरहरा करने के अलावा सेब के सिरके की कई और ख़ूबियां हैं। जैसेः

  • अल्केलाइन प्रभाव (Alkaline effects): सेब का सिरका तक़लीफदेह एसिडिटी से निजात दिलाता है।
  • सूजन रोधी प्रभाव (Anti-inflammatory effects): यह सूजन कम करता है और दर्द में राहत पहुंचाता है।
  • पाचक और विरेचक प्रभाव (Digestive and laxative effects): पाचन प्रक्रिया सुधारता है, एसिडिटी का मुक़ाबला करता है और पेट ठीक रखता है।
  • यह हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कम करता है।
  • यह शरीर का पीएच स्तर नियमित रखता है।
  • इसके अलावा यह हमारे दांतों और मुंह को स्वस्थ रखता है।
  • यह किडनी की पथरी को बढ़ने से रोकता है।
  • यह मौसमी एलर्जी से बचाता है।
  • साथ-साथ, यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है और एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करता है।
  • यह मूत्रमार्ग में संक्रमण रोकता है।
  • यह लीवर की कार्यों में सुधार लाता है।

आप सेब के सिरके में पानी मिलाकर इसे बाहर से अपनी त्वचा और बालों में भी लगा सकते हैं। या फिर लगातार इस्तेमाल करके आप इससे फंगस और मुंहासों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

किचन में इस्तेमाल (Culinary uses)

सेब का सिरका: किचन में इस्तेमाल
भोजन पकाने के लिए सेब का सिरका एक शानदार सामग्री है। यहः
  • भोजन की प्लेवर बढ़ाता है और हमें उसमें अधिक नमक नहीं मिलाना पड़ता है।
  • भोजन अधिक समय तक ताज़ा रहता है और उसमें बैक्टीरिया नहीं पनप पाते हैं
  • हम इसमें कच्चे खाद्य पदार्थों जैसे कि सब्जियां, मांस या मछली डालकर अचार बना सकते हैं।
  • एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है। आप इससे सब्जियां साफ़ करके अपना सलाद बना सकते हैं।


  • Nogueira, A., & Wosiacki, G. (2012). Apple Cider Fermentation. Handbook of Plant-Based Fermented Food and Beverage Technology.
  • Neal, Gabriel. ¿Es el vinagre bueno para la salud? Esta es la opinión de un médico. 2018. Buena vida. El País. [Disponible en línea].

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।