बचे-खुचे हैंड सोप को रीसायकल करें

अपने बचे हुए हैंड सोप को फेंकने की ज़रूरत नहीं है। आप उन्हें रीसायकल करके नए साबुन बना सकते हैं जो आपकी पूरी फैमिली को पसंद आएंगे।
बचे-खुचे हैंड सोप को रीसायकल करें

आखिरी अपडेट: 02 अक्टूबर, 2019

बाथरूम में हाथ धोने के लिए आप हैंड सोप का इस्तेमाल करते हैं। जैसे-जैसे आप बार का इस्तेमाल करते हैं, यह छोटा होता जाता है। आखिरकार इसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। तब हममें से ज्यादातर लोग इसे फेंकने और उसकी जगह नया बार लाने का फैसला करते हैं। क्या आप जानते हैं, आप अपने बचे-खुचे हैंड सोप को रीसायकल कर सकते हैं?

हम आपको बताएंगे कि कैसे!

बचे-खुचे हैंड सोप को रीसायकल करें

उन्हें खत्म करने या बाथरूम के किसी कोने में रख देने से पहले आप बचे हुए हैंड सोप को रीसायकल कर सकते हैं। दरअसल आप इससे नया बार या शॉवर जेल बना सकते हैं।

इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको दो तरीके बताएँगे, आप सोप बार के बचे हुए बिट्स का दोबारा इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा ये उन्हें रीसायकल करने के दो आसान तरीके भी हैं।

साबुन का एक नया बार

यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है जो आपको आसानी से नया सोप बार बनाने की सुविधा देगी।

  1. सबसे पहले आपको साबुन के सभी टुकड़ों को इकट्ठा करना है और उन्हें एक चौड़े ग्लास जार में डाल सकते हैं
  2. फिर जार में अपनी पसंद का क्रीम डालें। उदाहरण के लिए आप मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि बॉडी लोशन, आदि। आपको बहुत कुछ डालने की ज़रूरत नहीं है, बस थोड़ा सा ही पर्याप्त है।
  3. इसके बाद साबुन और मॉइस्चराइज़र वाले जार को वाटर बाथ में रखें। याद रखें, साबुन पिघलते समय आपको जार को पूरी तरह कवर नहीं करना है। इसके अलावा, आपको किसी भी तरह के ढेले बनने से बचने के लिए सभी टुकड़ों को पिघलाने के लिए लगातार चलाते रहना होगा।
  4. अब एक मोल्ड चुनें। आदर्श रूप में शेप और साइज जो भी हो लेकिन वह सिलिकॉन कंटेनर होना चाहिए
  5. सावधानी से मोल्ड में साबुन डालना है। साबुन बहुत गर्म होगा। लिक्विड के पास न जाएँ और हीट रेजिस्टेंट ओवन मिट्ट्स का इस्तेमाल करें जिससे आप खुद को जला न लें।
  6. अंत में इसे ठंडा तक इन्तजार करें। फिर आपके पास अपने पसंदीदा रंगों और खुशबू वाला नया बार होगा

बचे-खुचे हैंड सोप से लिक्विड जेल सोप बनायें

बचे-खुचे हैंड सोप से लिक्विड जेल सोप बनायें

अब एक नये बार के बजाय हम आपको लिक्विड हैंड सोप  बनाने का तरीका दिखाएंगे। आप चाहे तो शॉवर जेल भी बना सकते हैं। हालाँकि यह प्रक्रिया थोड़ी ज्यादा जटिल है, पर बहुत कठिन नहीं है। इसे आजमायें!

  1. सबसे पहले आपको यह पता लगाना है कि आपके पास बचे हुए कितने हैंड सोप हैं। फिर आपको पता चलेगा कि अच्छे टेक्सचर वाले लिक्विड या जेल सोप के लिए आपको कितना पानी चाहिए।
  2. बचे हुए सोप बार को तब तक पीसें जब तक आपके पास ज्यादा पाउडर न हो।
  3. फिर इसे तौल लेना अहम है। 40 ग्राम हैंड सोप के लिए आपको 4 कप पानी चाहिए।
  4. अब जब आप जानते हैं कि आपको कितने पानी चाहिए, तो इसे उबालने का समय आ गया है। जब यह उबलना शुरू हो जाये तो साबुन डालें और गर्म करें।
  5. इसका उद्देश्य साबुन को पतला करना और बिना किसी ढेले के पानी के साथ मिलाना है। तापमान बहुत अधिक नहीं होना चाहिए। दरअसल आपके लिए इसे कम ताप पर पिघलाना सबसे अच्छा है, भले ही इसमें ज्यादा वक्त लगे।
  6. फिर जब यह पूरी तरह घुल जाए तो इसे ठंडा करने के लिए एक ओर रख दें।
  7. ठंडा होने पर आप पायेंगे कि यह जेली की तरह गाढ़ा और हल्का महसूस होगा
  8. फिर जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे आप किसी बोतल या डिस्पेंसर में डालें।
  9. हालांकि, कंटेनर को बंद करने से पहले आपको एक चम्मच या स्टिक से साबुन को “बीट” करने की ज़रूरत होगी।
  10. अब आप कंटेनर को बंद कर सकते हैं और इसे हैंड सोप या शॉवर जेल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं

अपने बचे हुए हैंड सोप को आपने रीसायकल कर लिया

आप देख सकते हैं, अपने बचे हुए हैंड सोप का फिर से इस्तेमाल करना मुश्किल नहीं है। नया बार पाने के लिए आपको बस कुछ स्टेप फॉलो करने की ज़रूरत है। दूसरी ओर, आप एक नया लिक्विड हैंड सोप बना सकते हैं, साथ ही एक नया शॉवर जेल भी

ध्यान रखें, जितने ज्यादा तरह के टुकड़े (रंग और खुशबू में) होंगे, उतना ही ऑरीजिनल और यूनिक नतीज़ा होगा। अब आपके पास अपनी पुरानी चीजों को रीसायकल करने का एक शानदार तरीका है। आपको पुराने साबुन के टुकड़ों को फिर से फेंकने की ज़रूरत नहीं होगी।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।