बिलबाओ मैकरून कैसे बनायें

यह भ्रामक हो सकता है, लेकिन बिलबाओ मैकरून एक अद्भुत डेज़र्ट हैं जिसका इतालवी पास्ता और फ्रेंच मैकरून से कोई लेना-देना नहीं है, सिवाय इसके कि उनमें कुछ सामग्रिया सामान होती हैं।
बिलबाओ मैकरून कैसे बनायें

आखिरी अपडेट: 20 जून, 2019

यह एक ऐसी रेसिपी है जो बहुत आकर्षक है। क्योंकि यह वह मैकरून नहीं है, जिसे हम सभी जानते हैं और पसंद करते हैं। वास्तव में बिलबाओ मैकरून स्पेन की बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। इस आर्टिकल में इसे बनाना सीख लीजिये।

बिलबाओ मैकरून (Bilbao Macaroon)

बिलबाओ मैकरून मीठे डेज़र्ट हैं जिन्हें मुख्य रूप से सेंट ब्लेज़ डे पर खाया जाता है। ये आम तौर पर मार्शमैलो कैंडी के साथ खाये जाते हैं।

उस दिन बिलबाओ के चर्च में आशीर्वाद दिया जाता है, जहां संत की मूर्ति बनी होती है। किंवदंती के अनुसार अगर सेंट ब्लेज़ कॉर्ड पहन कर लगातार 9 नौ दिन तक इन मैकरून को खाएं तो संत पूरी सर्दियां आपके गले की हिफाजत करेंगे।

यह अंडे की सफेदी, पिसे हुए बादाम, दालचीनी और पिसी ही चीनी से बनाई जाने वाली मिठाई है। हालाँकि ये आम फ्रेंच या इतालवी मैकरून नहीं हैं। यह वास्तव में उनसे अलग है!

लेकिन फ़िक्र न करें, हम यहाँ आपको मूल फ्रेंच मैकरून रेसिपी भी बताएँगे। इससे आप जान पायेंगे कि दोनों को कैसे बनाया जाए और आपको कौन सा ज्यादा पसंद है।

तो इस अद्भुत डेज़र्ट को बनाने का तरीका जानने के लिए आगे पढ़ें!

बिलबाओ मैकरून रेसिपी

बिलबाओ मैकरून रेसिपी

इस मिठाई को बनाने या पसंद करने के लिए आपको स्पेन से होना आवश्यक नहीं है। यह किसी भी दोपहर या रात के खाने के बाद खाने के लिए एकदम सही मिठाई है।

सामग्री

  • 1 कप कतरे हुए बादाम (Almond) (150 ग्राम)
  • 4 बड़े चम्मच चीनी (60 ग्राम)
  • 1 कप शुगर पाउडर (120 ग्राम)
  • 3 एग वाइट
  • ½ बड़े चम्मच पीसी हुई दालचीनी (8 ग्राम)
  • ½ बड़े चम्मच नींबू का रस (8 मिलीलीटर)
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन (20 ग्राम)
  • 1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा (15 ग्राम)

तैयारी

  • एक मध्यम आकार की कटोरी लें और पिसे हुए बादाम को पिसी हुई चीनी और पिसी दालचीनी के साथ मिलाएं।
  • फिर धीरे-धीरे अंडे की सफेदी और नींबू का रस मिलाएं। हाथ के मिक्सर से सभी चीजें मिलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण में एक चिपचिपाहट हो लेकिन उसकी बनावट बराबर चिकनाहट वाली हो।
  • उसके बाद एक बेकिंग शीट लें और उस पर थोड़ा मक्खन और आटा फैलाएं जिससे बिलबाओ मैकरून इस पर चिपके नहीं।
  • वांछित चिकनाहट वाली बनावट आ जाने पर लोइयों से कुछ गेंदें बनाएं।
  • फिर एक प्लेट पर चीनी छिड़कें और प्रत्येक मैकरून को उस पर से पास करें। सुनिश्चित ध्यान रखें कि वे बहुत बड़े न हों जिससे सभी बेकिंग शीट में फिट हो जाएँ।
  • ओवन में शीट डालने से पहले गेंदों को हल्का सा दबाएँ।
  • 600 °F पर 10 मिनट के लिए मैकरून को तब तक बेक करें जब तक वे फूलकर सुनहरे न हो जाएं।
  • अंत में उन्हें ओवन से बाहर निकालें और ठंडा होने दें। कॉफ़ी या दोपहर की चाय के साथ इन्हें परोसें।

फ्रेंच मैकरून रेसिपी

बिलबाओ मैकरून रेसिपी : फ्रेंच

फ्रेंच मैकरून रंगीन कुकीज हैं जो अंडे की सफेदी, पाउडर चीनी और पिसे हुए बादाम से बनती हैं। उन्हें लोग आसानी से बिलबाओ मैकरून समझ लेते हैं क्योंकि दोनों के लिए मूल रूप से लगभग एक ही सामग्री की ज़रूरत होती है। फर्क यह है कि इस मैकरून में भरवा भरा होता है।

फ्रेंच मैकरून के लिए सामग्री

  • 4 अंडों के सफ़ेद हिस्से
  • 2 कप पाउडर चीनी (240 ग्राम)
  • 1 ½ कप पिसे हुए बादाम (225 ग्राम)
  • 1 चुटकी नमक (5 ग्राम)
  • 2 बूंदें फ़ूड कलरिंग

भरवे (Filling) की सामग्री

  • 2 कप पाउडर चीनी (240 ग्राम)
  • 1 कप मक्खन (200 ग्राम)
  • 1 बड़ा चमचा वेनिला एक्सट्रेक्ट (15 मिलीलीटर)
  • 2 बड़े चम्मच व्हीप्ड क्रीम (30 मिलीलीटर)
  • 1 चम्मच नींबू जेस्ट (15 ग्राम)
  • 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर (15 ग्राम)

मैकरून कैसे बनाये

  1. एक कटोरे में अंडे की सफेदी, नमक, और पिसी हुई चीनी को फेंटें।
  2. फिर ग्राउंड बादाम और फ़ूड कलरिंग (अपनी पसंद से) डालें। मिश्रण को एक पेस्ट्री बैग में डालें।
  3. इसके बाद बेकिंग शीट को पार्चमेंट पेपर से कवर करें और पेस्ट्री बैग की मदद से मैकरून बनाएं। उनके बीच पर्याप्त जगह छोड़ें जिससे वे बेक होने पर मिलें नहीं।
  4. अंत में, उन्हें ओवन में 10 मिनट के लिए 390 °F पर रखें। फिर उन्हें ओवन से बाहर निकालें और भरवा बनाने तक उन्हें ठंडा होने दें।

फिलिंग कैसे बनायें

बिलबाओ मैकरून रेसिपी : फिलिंग
  • सबसे पहले मक्खन को तब तक फेंटें जब तक कि यह मलाईदार न हो जाए और फिर पिसी हुई चीनी, वेनिला, और व्हीप्ड क्रीम डालें।
  • फिर लेमन जेस्ट और कोको पाउडर मिलाएं।
  • अंत में मैकरून को इससे भरें जैसे कि वे सैंडविच हों। अब अपना व्यंजन परोसें।

इन अद्भुत मिठाइयों को आज ही आजमायें!


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।