स्वादिष्ट मोंटे क्रिस्टो सैंडविच बनाने का तरीका जानें

खाने की कुछ चीज़ें इतनी स्वादिष्ट और सुविधाजनक होती हैं कि आप किसी भी समय इन्हें आसानी से बना सकते हैं। मोंटे क्रिस्टो सैंडविच (तला हुआ हैम/या टर्की सैंडविच) भी इन्हीं में से एक है!
स्वादिष्ट मोंटे क्रिस्टो सैंडविच बनाने का तरीका जानें

आखिरी अपडेट: 20 जून, 2019

दुनिया भर में लोग सैंडविच खाते हैं। हर किसी के पास सैंडविच खाने की अपनी वजह होती है। लेकिन सच्चाई यह है कि सैंडविच बनाना जहाँ आसान होता है, वहीं यह एक पौष्टिक आहार भी है। शायद यही वजह है कि ज़्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

अक्सर लोगों के पास अपने मन मुताबिक खाना बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता। वे तुरंत तैयार हो जाने वाले फास्ट फ़ूड जैसे आहार के सेवन तक सीमित रहते हैं। नाश्ता, लंच या डिनर – हर मामले में समझौता करना पड़ता है। समय की कमी के चलते स्नैक्स और फास्टफूड जैसी चीज़ों का सहारा लेनी की नौबत आ जाती है।

नतीजन लोग अपने आहार से जुड़े एक मुख्य पहलू को भूल बैठते हैं, यह है आहार की क्वालिटी

इस लेख में के माध्यम से हम आपको स्वादिष्ट और गुणकारी मोंटे क्रिस्टो सैंडविच बनाने की रेसिपी के बारे में बताएँगे। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री का शानदार मेल आपके टेस्ट बड्स को भरपूर स्वाद और ख़ुशी का अनुभव दिलाएगा।

मोंटे क्रिस्टो सैंडविच की खूबियाँ

आप इस सैंडविच के नाम को लेकर असमंजस में हो सकते हैं। आखिर इसे यह नाम कैसे मिला? दरअसल सबसे पहला मोंटे क्रिस्टो सैंडविच अमेरिका के लॉस एंज़ेल्स में तैयार किया गया था जो एक फ्रेंच रेसिपी पर आधारित था

समय आ गया है, अब हम इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के बारे में जान लें। तो चलिए, सीधे किचन में चलते हैं!

मोंटे क्रिस्टो सैंडविच हैम या टर्की, और स्विस चीज़ से तैयार किया जाता है। अपने उबाऊ रूटीन से ज़रा हटकर इस तरह का सैंडविच बनाना एक अच्छा ख़याल है।आपको घर बैठे बढ़िया जायके का अनुभव मिलेगा। यह बनाने में भी इतना आसान है कि आप इसमें अपनी मनचाही चीज़ों को शामिल कर सकते हैं।

कैसे बनाएं मोंटे क्रिस्टो सैंडविच

याद रखिए, हम नए और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हम आशा करते हैं, आप कुछ नया चखने के लिए तैयार हैं। हर समय एक सा खाना खाने की बजाय कुछ नया ज़रूर आज़माना चाहिए।

इस सैंडविच की अपनी विशेषता है। इसे तैयार करते समय ब्रेड को फेटे हुए अंडे के साथ मिला दिया जाता है। इसके बाद  ब्रेड को तलते हैं। ऐसा करने से ब्रेड बेहद कुरकुरी हो जाती है और स्वाद में इज़ाफा होता है। यह बेजोड़ मेल केवल मोंटे क्रिस्टो सैंडविच में ही देखने को मिलता है।

मोंटे क्रिस्टो सैंडविच को और ज़्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसके ऊपर स्ट्रॉबेरी जैम लगा कर भी खा सकते हैं। यकीन मानिए, इस सुझाव के लिए आप हमारे शुक्रगुज़ार रहेंगे।

कुछ विशेष तरह के चीज़

उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री

  • 3 चम्मच मक्खन (60 ग्राम)
  • ½ कप दूध (125 मिलीलीटर)
  • 4 अंडे
  • 4 स्लाइस/टुकड़े स्विस चीज़
  • 8 स्लाइस मैदा ब्रेड
  • 8 स्लाइस हैम
  • 1 चम्मच चीनी (15 ग्राम)
  • 2 चम्मच स्ट्रॉबेरी जैम (इच्छानुसार) (40 ग्राम)

सैंडविच बनाने के निर्देश:

  • 4 ब्रेड स्लाइस को एक बड़ी प्लेट पर रखें। 8 स्लाइस मैदा ब्रेड से कुल 4 सैंडविच तैयार किये जा सकते हैं।
  • अब ब्रेड स्लाइस पर चीज़ और हैम का एक-एक टुकड़ा रखते जाएँ।
  • एक छोटे बर्तन में अंडे और दूध को फेंट कर इसका मिश्रण बना लें।
  • बाकी बचे 4 ब्रेड स्लाइस को दूध और अंडे से बने मिश्रण में डुबोएँ।
  • अब एक बड़े पैन को गैस पर चढ़ाकर इस पर मक्खन गर्म कर लें।
  • मक्खन के गर्म होते ही सैंडविच को पैन पर रख दें और 7 से 10 मिनटों के लिए बारी-बारी से दोनों तरफ से सेंकें।
  • आखिर में जब सैंडविच हल्की सुनहरी रंगत ले ले तो इसे तवे से नीचे उतारें।
  • अब इसे दो बराबर हिस्सों में काट लें और स्विस चीज़ को थोड़ा सा बाहर निकलने दें। इसके बाद इस पर थोड़ी चीनी डाल लें या चाहें तो थोड़ा सा जैम लगा लें।

आपका मोंटे क्रिस्टो सैंडविच तैयार हो चुका है। चलिए, अब इसके स्वाद का आनंद लीजिए!




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।