घर पर ग्वाकामोले बनाने के लिए आज़माइए यह स्वादिष्ट रेसिपी
घर पर ग्वाकामोले (guacamole) को एवोकैडो और कई अन्य स्वास्थ्यवर्धक चीज़ों जैसे कि लाल मिर्च, प्याज, धनिया आदि से तैयार किया जाता है।
मैक्सिको की यह चटनी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कई लोग इसके स्वाद का आनंद रोज़ाना उठाते हैं। यह इतनी लोकप्रिय है कि आप इसे बना-बनाया सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं।
ग्वाकामोले से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
आइए, शुरुआत करते हैं इस पोषक और बहुरंगी पकवान के कुछ फ़ायदे जानकर।
सबसे पहले, ध्यान रखें कि एवोकैडो में मौजूद फैट के कारण ग्वाकामोले में कैलोरी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है। उदाहण के लिए एक कप में 240 से 270 कैलोरी होती है।
हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इसे न खाएं। सच्चाई यह है कि एवोकैडो का फैट शरीर के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है (संयम से सेवन करने पर)।
इसके अलावा, इसके अन्य फ़ायदे भी हैं!
- एवोकैडो में फाइबर ज़्यादा होता है। एक-चौथाई कप से करीब 3 ग्राम फाइबर मिलता है। यह भूख पर नियंत्रण, सही शूगर स्तर बनाए रखने और पाचन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
- ग्वाकामोले में विटामिन A होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को मज़बूत और त्वचा को स्वस्थ रखता है। एक-चौथाई कप में विटामिन A के लगभग 85 IU होते हैं।
- एक हिस्से में 3 ग्राम पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और 1 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। यह मात्रा आपके हृदय के लिए बहुत लाभकारी है। इसलिए ग्वाकामोले खाने से हृदय-संबंधित समस्याओं का ख़तर कम हो जाता है।
- एवोकैडो के फैट वसा में घुलनशील विटामिन (A, D, E, और K) को सोखने में भी मददगार हैं। इस कारण आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास होता है।
- एवोकैडो पोषक तत्वों से भरपूर है। यानी सही मात्रा लेने पर आपका शरीर ज़्यादा संतुष्टि अनुभव करेगा। यह आपको अस्वास्थ्यकर हाई कैलोरी भोजन खाकर अपनी भूख मिटाने से रोकने में मददगार साबित होगा।
स्पष्ट है कि इस स्वादिष्ट व्यंजन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए अब हम आपके साथ शेयर करते हैं, घर पर ग्वाकामोले बनाने की रेसिपी। इसे बनाना इतना आसान है कि आपका दिल करेगा, तुरंत सारी सामग्री इकट्ठी करके इसे बनाया जाए!
इस रेसिपी को भी आजमायें: सेहतमंद और स्वादिष्ट वेगन मेयोनेज़ की ये रेसिपी आजमायें
ग्वाकामोले कैसे खाएं?
ग्वाकामोले कई तरह के सलाद के साथ खाने के लिए आदर्श है। इसे नैचोज और टॉर्टिला चिप्स के साथ खाया जाना बहुत आम है पर आप इसे टोस्ट पर लगाकर भी खा सकते हैं। दरअसल इस बात से फ़र्क नहीं पड़ता कि आप इसे कैसे खाते हैं। इसे सलाद, सैंडविच और सूप के साथ भी खा सकते हैं।
ग्वाकामोले को आप लगभग सभी तरह के स्टार्टर के साथ खा सकते हैं। इसे क्रिस्प्स, टॉर्टिलाज, प्रेट्ज़ेल, वेजिटेबल स्टिक, बिस्किट, चिकन, चीज़, मछली, झींगा और बहुत सी अन्य चीज़ों के साथ आजमा कर देखें।
इसलिए अब देर किस बात की। पेश है घर पर स्वादिष्ट और पोषक ग्वाकामोले बनाने की आसान रेसिपी।
घर पर ग्वाकामोले बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री
मैक्सिको की यह चटनी कई तरह की होती है। अलग-अलग क्षेत्रों में इसे थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाता है। ऐसा होना अपेक्षित है क्योंकि एवोकैडो लगभग हर जगह पाए जाते हैं। हालांकि अन्य सामग्री अधिक स्थानीय और कम प्रचलित है।
मुख्य रेसिपी लगभग एक जैसी हैः
- एक लाल मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- 1 प्याज (60 ग्राम)
- 4 पके एवोकैडो (80 ग्राम)
- ताज़ी चुनी हुई धनिया, बिना डंठलों के (स्वादानुसार)
- 1 नींबू का रस (45 मिली.)
- 1 मध्यम आकार का टमाटर (30 ग्राम)
इसे भी आजमायें: लो-कैलोरी सलाद की स्वादिष्ट रेसिपी जो पेट को कम कर देगी
इसे कैसे बनाएं?
- सारी सामग्री अच्छी तरह धोने के बाद टमाटर और प्याज को काट लें। इसके बाद धनिया भी काट लें।
- इस सामग्री को उस बर्तन में डालें जिसमें आप ग्वाकामोले बनाना चाहती हैं। यदि उपलब्ध हो तो पत्थर के मूसल (स्टोन मॉर्टार) का इस्तेमाल करें।
- ध्यान रहे कि एवोकैडो अच्छी तरह पके हुए हों। उन्हें बीच से दो टुकड़ों में काटकर गुठली निकाल दें।
- चम्मच का इस्तेमाल करते हुए सारा गूदा खुरच लें और इसे बर्तन में डाल दें।
- अपने ग्वाकामोले को थोड़ा चटपटा बनाने के लिए उसमें नींबू का रस, चुटकी भर नमक और लाल मिर्च मिलाएं।
- चम्मच या मूसल का इस्तेमाल करके सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिलने तक मसलें।
पारंपरिक रूप से ग्वाकामोले में एवोकैडो के कुछ टुकड़े बचे रहते हैं। इसलिए इसे बहुत ज़्यादा न मसलें। फिर भी अगर आपको ज़्यादा क्रीमी ग्वाकामोले चाहिए तो इसमें फूड प्रोसेसर मिला सकते हैं।
अगर आप कटोरा भर ग्वाकामोले नहीं खा पायें तो इसे हवाबंद कंटेनर में रखकर एक-दो दिन तक फ्रिज़ में स्टोर कर सकते हैं।
यह आपकी रुचि हो सकती है ...