पैट में गैस की समस्या से छुटकारा पाना है तो करें ये एक्सरसाइज

एक्सरसाइज न करना पेट में गैस बनने का बड़ा कारण हो सकता है। इस पोस्ट में कुछ कारगर एक्सरसाइज की जानकारी दी गई है। अपनी मनपसंद एक्सरसाइज करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
पैट में गैस की समस्या से छुटकारा पाना है तो करें ये एक्सरसाइज

आखिरी अपडेट: 29 जुलाई, 2018

पेट में गैस बनने पर अक्सर हम दवा खाने को तरजीह देते हैं। हम कभी यह नहीं सोचते हैं कि दवा खाने के बजाय कुछ एक्सरसाइज करके भी इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है

वैसे तो बाज़ार में कई दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन पेट में गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीके आजमाना हमेशा अच्छा रहता है।

आज हम आपको ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर हैं। हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि ये सभी कारगर हैं, फिर भी हम चाहेंगे कि आप इन्हें आजमाएं और जानें कि कौन सी आपके लिए सर्वश्रेष्ठ हैं क्योंकि आख़िरकार हर व्यक्ति की ज़रूरतें अलग होती हैं।

तुरंत गैस से छुटकारा पाएं

नीचे दी गईं एक्सरसाइज करना तब अच्छा रहता है जब अटकी गैस के कारण आप असहज हैं और तुरंत आराम पाना चाहते हैं।

1. बालासन (Child’s pose)

उम्मीद है कि आप सभी बालासन के बारे में सुना होगा। इसे करना आसान हैः

  • इस आसन में आप घुटनों के बल इस तरह बैठते हैं कि आपके नितंब आपकी टांगों के ऊपर रहें
  • इसके बाद अपनी बांहों को शरीर के आगे की ओर फैलाएं।

हमारी सलाह है कि आप इस स्थिति में कम से कम 2 मिनट तक बने रहें। इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और गैस बाहर निकल जाएगी। इस आसन को चेहरा ऊपर की ओर करके भी किया जा सकता है।

  • जब आप लेट जाएं तो अपनी एक टांग को मोड़ लें और अपने शरीर के पास लाएं। फिर इसे आगे और पीछे की ओर चलाएं।
  • अगर आप दोनों टांगों को पकड़कर ऐसा कर पाएं तो और भी अच्छा रहेगा।

2. पवनमुक्तासन (The wind-relieving pose)

इस आसन के नाम ही सब कुछ अपने आप स्पष्ट हो जाता है। यह गैस से निजात दिलाने वाले सबसे प्रभावशाली आसनों में से एक है।

  • चेहरा ऊपर करके लेट जाएं और अपनी टांगें सीधी कर लें। किसी एक टांग को मोड़कर अपने शरीर की तरफ लाएं।
  • यह एक्सरसाइज चेहरा ऊपर करके बालासन करने के समान है। आप अपने घुटने को जितना ज़्यादा ऊपर उठाएंगे, उतना अच्छा रहेगा।
  • आपको कम से कम 30 सेकेंड तक इसी स्थिति में बने रहना चाहिए।
  • एक परिवर्तनः जब आप अपनी टांग अपने शरीर की तरफ ला रहे हों तब घुटने से नाक को छूने की कोशिश करें। इससे यह एक्सरसाइज अधिक चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली बन जाएगी।

3. हलासन (The plow pose)

हलासन का योग में बहुत इस्तेमाल किया जाता है। गैस से छुटकारा दिलाने में यह बहुत कारगर है।

  • इसे करने के लिए चेहरा ऊपर करके लेट जाएं और अपनी टांगों को ऊपर की ओर सीधा करें।
  • यदि संभव हो तो अपने शरीर को इस तरह ऊपर उठाएं कि सारा वजन केवल आपकी पीठ के ऊपरी हिस्से पर आ जाए।

शुरुआत में आप अपने हाथों से अपनी कमर को सहारा दे सकते हैं। फिर, धीरे-धीरे अपनी टांगों को सिर के ऊपर से फैलाने की कोशिश करें।

सुविधाजनक होने पर आप अपने हाथों को उनके स्थान पर बनाए रख सकते हैं। कुछ व्यक्ति इन्हें किनारे रखते हैं। यह आसन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आपकी गर्दन में कोई समस्या है तो आपको यह आसन नहीं करना चाहिए। अन्यथा यह एक्सरसाइज बहुत प्रभावशाली सिद्ध होती है।

4. उष्ट्रासन (The camel pose)

उष्ट्रासन करने से भी शानदार नतीजे प्राप्त होते हैं।

  • बिना अपनी टांगों पर बैठे घुटनों के बल आ जाएं। अपनी बांहें नीचे की ओर सीधी रखकर अपने धड़ को कमानी की तरह पीछे ले जाएं।
  • इस आसन में लक्ष्य शरीर को कमानी की तरह मोड़ना और हाथों से अपने पैरों को छूना है

यह आसन करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए आपको अपना सिर आराम की स्थिति में रखना चाहिए। आप इस आसन को केवल पैरों का शीर्ष भाग ज़मीन पर रखते हुए या फिर केवल पैरों के अंगूठों के सहारे भी आजमा सकते हैं।

पेट में गैस के बारे में अहम जानकारी

वैसे तो पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन आहार सबसे प्रमुख है। अत्याधिक डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ खाना, बिना चबाए तेज़ी से भोजन निगलना या फिर पेट में गैस को बढ़ावा देने वाली चीज़ें (फलियां या ब्रोकोलाई) खाने से यह समस्या हो सकती है।

हालांकि कई बार फूड इनटॉलरेंस, कब्ज़ और इर्रिटेबव बॉवेल सिंड्रोम के कारण गैस की समस्या होती है। आम तौर पर हम गैस सहन कर लेते हैं लेकिन अगर आपको दर्द या परेशानी महसूस हो रही है तो ये एक्सरसाइज करने से बहुत मदद मिल सकती है।

यहां यह भी बताना ज़रूरी है कि लगातार बैठकर काम करने से भी पेट में गैस बनती है। ये एक्सरसाइज करके न केवल आप पेट की गैस से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि आपका शरीर भी चुस्त-दुरुस्त रहता है।

हम जानते हैं कि कभी-कभी गैस बहुत कष्ट देती है। इसलिए, आज ही यह तय करें कि आपके लिए इनमें से कौन सी एक्सरसाइज करना सबसे अच्छा रहेगा।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।