बगल के बालों से छुटकारा पाने के आसान तरीके

आर्मपिट हेयर से छुटकारा पाने के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले यह निश्चित कर लें कि आपने कम्पाउंड की जांच कर ली है। इससे आप आश्वस्त हो लेंगी कि यह आप पर कोई एलर्जिक रिएक्शन नहीं करेगा।
बगल के बालों से छुटकारा पाने के आसान तरीके

आखिरी अपडेट: 27 नवंबर, 2018

जब बात आपके रूप-रंग की आती है, तो इन तीन चीजों पर बहुत कुछ निर्भर करता है। पहली चीज है आइना, जिसका इस्तेमाल आप खुद को देखने के लिए करते हैं। दूसरी, टाइम और स्पेस जिनमें आप रहते हैं। तीसरी और सबसे अहम चीज हैं, वे फैशन ट्रेंड जिनसे आपका सामना होता है।

इसलिए बगल के बाल या तो आपके लिए मामूली हो सकते हैं या वाकई एक समस्या। इस समस्या से छुटकारा पाना आपके लिए जरूरी है।

कुछ लोग अपनी आर्मपिट के बालों को बढ़ने देते हैं। दरअसल यह उनके लिए कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।

दूसरी ओर, ऐसे लोग भी हैं जो इसकी चिंता में डूबे रहते हैं। वे बगल के बालों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूँढ़ते हैं। साधारणतः, वे चाहते हैं, बिना ज्यादा त्वचा की जलन सहे या समय गंवाए आर्मपिट के बालों से छुटकारा मिले।

बगल के बालों से छुटकारा पाने के परंपरागत तरीके

कांख के बालों से छुटकारा

इस दुनिया में, किसी की छवि बहुत अहमियत रखती है। इस कारण, ब्यूटी स्पा की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

पुरुषों और महिलाओं के लिए इसके हजारों विकल्प हैं। आपको संवारना उनकी विशेषज्ञता है, जिससे आप अच्छे दिखाई दें।

बेशक, उनकी सेवाओं में बगल के बालों से छुटकारा दिलाना शामिल है। कुछ स्पाज़ वैक्सिंग, लेजर हेयर रिमूवल या कुछ दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

सच्चाई यह है कि आप घर पर भी बगल के बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इस प्रक्रिया में वैक्सिंग (या तो ठंडा या गर्म), क्रीम और दूसरे ट्रीटमेंट  शामिल हैं ।

यदि आपके पास समय नहीं है तो शेविंग से जल्द ही अपनी मंजिल पा सकते हैं।

पर ज्यादातर उपायों से दर्द और जलन सहना पड़ता है। इनसे आपकी आर्मपिट की त्वचा ज्यादा गहरे रंग की हो जाती है।

इस कारण, हम आपको नेचुरल, सस्ते और इस्तेमाल करने में आसान विकल्प देना चाहते हैं। इस तरह आप बगल के बालों से छुटकारा पा सकती हैं या इस संवेदनशील जगह पर बालों का बढ़ना रोक सकती हैं।

बगल के बालों से छुटकारा पाने के नेचुरल विकल्पों के फायदे

कांख के बालों से छुटकारा - वैक्सिंग

इन घरेलू इलाजों का इस्तेमाल सदियों से चलता आ रहा है। ये शरीर की कुछ जगहों में अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

उनका असर कुछ चीजों पर निर्भर करता है। बालों की लंबाई उनमें से एक है। दूसरी चीज है अनुकूलता जिससे हम इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

तब भी आम लोगों का अनुभव यही है कि ये हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होंगे। चूंकि ये नेचुरल प्रोडक्ट हैं, ये न्यूट्रिशन, हाइड्रेशन और कोमलता लाते हैं।

फिर भी, एक चीज है जिसे आपको ध्यान में रखना चाहिए। हालांकि, हम आम सामग्रियों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो आपके किचेन में मौजूद हैं। फिर भी आपको अपने उपचार की एक छोटी सी जाँच कर लेनी चाहिए। इसका मतलब है, हेयर रिमूवल के लिए उनका इस्तेमाल करने से पहले। 

अपनी बाँह के भीतरी हिस्से में इसका थोड़ा सा लगाएँ और कुछ देर इंतजार करें। इस तरह आप देख सकेंगी, आप इस मिक्सचर के लिए एलर्जिक हैं या नहीं।

नींबू ओर चीनी की वैक्सिंग से बगल के बालों से छुटकारा

परंपरागत इलाजों के इस नेचुरल विकल्प से बगल के बालों से छुटकारा मिल सकता है।  

सामग्री

  • 1/2 नींबू
  • 1 कप चीनी (200 ग्राम)

तैयारी

  • नींबू का जूस निकालिए। एक बढ़िया साइज के स्टॉक पॉट में जूस के साथ चीनी मिलाइए।
  • अगर जूस चीनी के लिए काफी नहीं है तो कुछ पानी मिलाइए।
  • मध्यम आंँच पर मिक्सचर को गर्म कीजिए। चीनी घुल जाने तक चम्मच से मिलाइए।
  • जब मिक्सचर उबलना शुरू हो जाये तो आंच धीमी कीजिए। तब तक पकाते रहिए जब तक यह एक गाढ़ा, चिपचिपा पेस्ट न बन जाए।
  • छूइए मत! चीनी अब बहुत गर्म है। आप खुद को बुरी तरह जला सकते हैं।
  • रंग शहद के समान होना चाहिए।
  • इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। यह इस्तेमाल के लिए तैयार है।

प्रयोग

  • अपनी बगलों को धोकर सुखा लीजिए। मिक्सचर आपकी त्वचा पर बहुत ज्यादा न चिपके, इसलिए यदि आप चाहें, तो थोड़ा टैल्क पाउडर लगा सकती हैं।
  • अपनी कांख पर उपचार की एक महीन परत फैला दीजिए। फिर अपने बालों के बढ़ने की विपरीत दिशा में इसे छुड़ाइए।
  • यदि कुछ बच जाता है तो उसे कुनकुने गरम पानी से धोइए।

बालों का बढ़ना रोकने के लिए घर पर बने विकल्प

कांख के बालों से छुटकारा - हल्दी

दूसरा विकल्प है, बालों का बढ़ना रोकने के लिए नेचुरल सामग्रियों का इस्तेमाल। यह कहीं पर भी, मगर विशेष रूप से आपकी बगलों पर काम कर सकता है। इसे करने के लिए, हल्दी सबसे बढ़िया सामग्री है।

सामग्री

  • 1 चाय चम्मच हल्दी  (5 ग्राम)
  • पानी जरूरत के मुताबिक

तैयारी

  • आपको केवल इस मसाले के साथ थोड़ा पानी मिलाना है, जब तक आपको एक गाढ़ा क्रीम न मिल जाए।
  • अपनी बगल के बालों से छुटकारा लेने के बाद यह क्रीम लगाइए। इसे 20 मिनट तक काम करने दीजिए।
  • इसे कुनकुने गरम पानी से धो दीजिए।

बेहतरीन नतीजे पाने के लिए यह प्रक्रिया हर दो या तीन दिनों पर दोहराइए। आपको वैक्स या शेव करने की भी जरूरत नहीं है।

इसी तरह का असर पाने में आपकी मदद करने के लिए, एलमंड ऑयल एक विकल्प है।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।