10 टिप्स घर साफ़-सुथरा रखने के

हमारा घर साफ़-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए। हालांकि इसके लिए बहुत कोशिश करनी पड़ती है क्योंकि समय की कमी हमेशा आड़े आ जाती है। इन 10 टिप्स की मदद से आप अपना काम बाखूबी निभा सकती हैं।
10 टिप्स घर साफ़-सुथरा रखने के

आखिरी अपडेट: 03 दिसंबर, 2021

वैसे तो हम सभी अपना घर साफ़-सुथरा और चमचमाता देखना चाहते हैं पर ज़िंदगी की रोजमर्रा की भागदौड़ हमें ऐसा करने से रोक देती है। कम से कम हम रोज़ घर साफ़-सुथरा नहीं रख पाते हैं।

हालांकि कई तरीकों का इस्तेमाल करके हम अपने घर को एकदम व्यवस्थित रख सकते हैं। अगर आप इस पोस्ट में दी गई टिप्स अपनाएंगी तो आपको यकीनन शानदार नतीजे हासिल होंगे।

1. डेली रूटीन बनाएं

जिस प्रकार हम जिम जाने के लिए योजना बनाते हैं, उसी तरह घर के रोज़मर्रा के सभी ज़रूरी काम निपटाने के लिए डेली रूटीन बहुत उपयोगी है।

हम इसे आसानी से कर सकते हैं और इसमें समय भी कम लगता है। इस तरह हम चीज़ें ठीक उस तरह रख पाएंगे जिस तरह हम चाहते हैं

ऐसा करने के लिए आपको जो भी ज़रूरी काम पूरे करने हैं उनकी एक सूची बना लें। जैसे कपड़े धोना, झाड़ू-पोंछा लगाना या वैक्सिंग करना, टब साफ़ करना और सूखे कपड़ों को उलटना-पुलटना और कुछ अन्य काम।

लिस्ट बनाने के बाद घर के कामकाज को हफ्ते के 7 दिन बांट लें। (काम करने में मुश्किल और समय की ज़रूरत के अनुसार)

उदाहरणः

  • सोमवारः खिड़की की सफ़ाई
  • मंगलवारः झाड़ू-पोंछा लगाना या वैक्सिंग करना
  • बुधवारः कपड़े धोना
  • गुरुवारः अलमारी ठीक करना
  • शुक्रवारः रसोई की सफ़ाई
  • शनिवारः बेडशीट बदलना
  • रविवारः बाथरूम साफ़ करना

ऐसी एक रूटीन बनाने से आपके लिए अपना घर ऑर्गनाइज़ रखना बहुत आसान हो जाएगा।

इसके अलावा, यह रूटीन अपनाने से घरेलू कामकाज के लिए वीकेंड या बाकी दिनों में भी आपका सबसे कम समय लगेगा।

2. ज़रूरत से ज़्यादा चीज़े इकट्ठी न करें

घर साफ़-सुथरा

हम जानते हैं कि घर में कई चीज़ों का होना बहुत ज़रूरी होता है। फिर भी अगर आप टेबल के लिए ज़रूरी सामान, लैंप या कोई और सामान्य सजावट की चीज़ खरीदने निकली हैं तो अपने आप से यह सवाल जरूर पूछेंः क्या यह वाकई बहुत ज़रूरी है? क्या इससे आपकी ज़िंदगी पहले से ज़्यादा आरामदेह हो जाएगी?

अगर जवाब ‘नहीं’ है और आपको इसे लेकर कुछ संशय है तो बेहतर होगा, इसे न खरीदें।

ध्यान रखेंः आपके घर में जितनी ज़्यादा चीजें होंगी, उतनी ही ज़्यादा बेतरतीबी और अव्यवस्था बढ़ेगी।

3. हुक का इस्तेमाल करें

अगर आप उन लोगों में से हैं जो चाबियां, छाता, बैग, पर्स या अन्य चीज़ों को घर में कहीं भी रख देते हैं तो इससे बचने के लिए आप महत्वपूर्ण स्थानों पर कोट रैक या हुक लगाएं। 

उदाहरण के लिए आप उन्हें लिविंग रूम या बेडरूम में लगा सकती हैं। अगर आपके बच्चे हैं तो इन्हें उनके कमरों में भी लगाया जा सकता है।

ऐसा करके हम उन चीज़ों को व्यवस्थित कर सकते हैं जिन्हें आम तौर पर घर में इधर-उधर फेंक दिया जाता है।

4. घर से बाहर जाने से पहले अपना बिस्तर ठीक करें

10 टिप्स घर साफ़-सुथरा रखने

एक मेहनत-मशक्कत भरे दिन के बाद घर लौटने पर साफ़-सुथरा तैयार बिस्तर मिलने से ज़्यादा सुकून की बात और कोई नहीं हो सकती है। वैसे बिस्तर तैयार करने से आपका कमरा भी साफ़-सुथरा दिखता है।

5. हर बार खाना खाने के बाद बर्तन साफ़ करें

पानी व्यर्थ बहाने से बचते हुए बर्तनों को इस्तेमाल के बाद हर बार साफ़ करें। वैसे भी अगर रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कोई बात सबसे ज़्यादा परेशान करती है तो वह है डिश वॉशर में झूठन और गंदी प्लेटें दिखना।

घर के अन्य सदस्य भी खाना खाने के बाद अपने बर्तनों को धो सकते हैं। इससे बिना अधिक प्रयास के रसोई साफ़-सुथरी रखना आसान हो जाता है।

एक अहम बात और कि खाना बनाते समय आप बर्तन साफ़ करती रहें ताकि बर्तनों का ढेर न लगने पाए।

6. अपने कपड़े ऑर्गनाइज़ रखें

10 टिप्स घर साफ़-सुथरा

अगर घर में कुछ जोड़ी मोजे या शर्ट भी इधर-उधर पड़े हों तो भी आप दुनिया में सबसे अव्यवस्थित व्यक्ति नज़र आएंगे।

गंदे और साफ़ कपड़ों को अलग-अलग रखने के लिए बास्केट का इस्तेमाल करें। ऐसा करना तब और ज़रूरी हो जाता है जब आपके पास कपड़े धोने या उनकी तह बनाने के लिए ज़रूरी समय और एनर्जी नहीं है। बास्केट के इस्तेमाल से सभी चीजें एक सुविधाजनक स्थान पर होंगी और इससे आपका घर भी अव्यवस्थित नहीं नज़र आएगा।

7. वाशिंग मशीन साफ़ करें

आम तौर पर इस होम एप्लायंस की साफ़-सफ़ाई करने की बात हमारे मन में नहीं आती है, फिर भी आपको समय के साथ जमा हुए पानी और अन्य गंदगी की सफ़ाई करना नहीं भूलना चाहिए।

फफूंद के दाग़-धब्बों और फफूंदी न लगने देने के लिए प्रत्येक बार इस्तेमाल के बाद मशीन का दरवाजा खुला छोड़ दें। ऐसा करने से नमी उड़ जाएगी।

8. पेट्स को साफ़-सुथरा रखें

10 टिप्स घर साफ़-सुथरा: पेट्स

चाहे आपके पास कैट, डॉग या कोई बर्ड पेट हो, हमेशा उन्हें साफ़-सुथरा रखें। ऐसा करने से आपके कैबिनेट या बेड पर दाग़-धब्बे नहीं पड़ेंगे। साथ ही, न तो घर में कीड़े-मकोड़ों की एंट्री होगी और न ही किसी दुर्गंध का सामना करना पड़ेगा।

9. चीज़ों को जहां से उठाएं, वहीं रखें

आप अपना काफी कीमती समय बचा सकते हैं अगर जो चीज जहां से उठाते हैं, उसे इस्तेमाल के बाद वहीं रखते हैं। इस तरह आपका घर कम अव्यवस्थित नज़र आएगा और घर की साफ़-सफ़ाई करना भी आसान रहेगा।

10. दाग़-धब्बे तुरंत साफ़ करें

10 टिप्स घर साफ़-सुथरा: दाग-धब्बे

अगर आपसे स्टोव, फर्श, नाइट स्टैंड या टेबल पर दूध या कोई अन्य लिक्विड गिर जाता है तो इसे तुरंत किसी कपड़े से साफ़ कर दें। एक बार सूखने के बाद दाग़-धब्बा मिटाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

अपना घर सुव्यवस्थित रखने से आपकी ज़िंदगी बहुत ख़ुशगवार हो जाएगी। साथ ही, घर भी निखरा-निखरा नज़र आएगा। आपका तनाव भी घटेगा क्योंकि आपको अपने घर में रहने पर बहुत सुकून मिलेगा।



  • Bockmühl, DP (2017). Higiene de la ropa: cómo conseguir algo más que limpio. Revista de microbiología aplicada, 122 (5), 1124-1133. https://doi.org/10.1111/jam.13402
  • Hobday, RA y Dancer, SJ (2013). Funciones de la luz solar y la ventilación natural para el control de infecciones: perspectivas históricas y actuales. Journal of Hospital Infection, 84 (4), 271-282. https://doi.org/10.1016/j.jhin.2013.04.011
  • Valls Císcar, C. (2018). Aplicación móvil para la gestión de tareas domésticas en familias con hijos. http://hdl.handle.net/10251/107038

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।