
लंबी-लंबी पलकें पाने के लिए कई महिलायें मस्कारा का सहारा लेती हैं। अपने संतोषजनक प्रभाव के बावजूद यह एक दिखावटी और अस्थायी उपाय ही होता है। हालाँकि अपनी पलकों की लम्बाई और मोटापे में प्राकृतिक रूप से बढ़ोतरी लाने के…
अपने फिगर को सुडौल आकार देने के लिए शारीरिक व्यायाम के साथ संतुलित आहार का सही तालमेल बैठाना ज़रूरी है। स्वस्थ-सुडौल शरीर पाने, अपनी शारीरिक मुद्रा और आत्मविश्वास बेहतर बनाने का भी यह एक उम्दा माध्यम है।
सही आकार वाला शरीर छरहरा ज़रूर होता है, लेकिन कर्व्स के साथ। किसी भी महिला के फिगर में कर्व उसकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं। सुडौल शरीर की कई अन्य बहुमुखी खूबियाँ होती हैं। यह मज़बूत और स्वस्थ्य होता है और इसकी मनमोहक और टोंड आकृति इसे और ज़्यादा आकर्षक बनाती है। इस तरह की फिगर पाने के लिए आपको अंदरूनी और बाहरी, दोनों ही दिशाओं में काम करने की ज़रूरत है। अपने फिगर को सुडौल बनाए रखने और स्वास्थ्य में सुधार लाने के 7 सबसे प्रभावी नेचुरल टिप्स इस आर्टिकल में जानें।
हममें से कई महिलाएँ गलती से यह समझ बैठती हैं, कि सुडौल शारीरिक आकृति हासिल करना दरअसल वजन घटाना है। जबकि अब तेज-तर्रार, चुस्ती-फुर्ती, तंदरुस्ती और ऊर्जा की झलक देते कर्व वाले स्वस्थ शारीरिक शेप पाने का ट्रेंड बढ़ रहा है।
महिलाओं में ऐसे जनाना जिस्म की चाहत बढ़ी है, जो न तो बहुत ज़्यादा दुबला-पतला और न ही बहुत ओवरवेट हो। ऐसा सुडौल शरीर तो आप एक बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से ही पा सकती हैं।
हर व्यक्ति के लिए परफेक्ट फिगर के मानदंड अलग होते हैं, जो उसके अपने पैमाने, अपनी बनावट पर निर्भर करते हैं। यह वास्तव में अपना सबसे बेहतरीन संस्करण हासिल करने जैसा होता है।
यहाँ इन युक्तियों के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि कैसे आप अपने शरीर की चर्बी को मासपेशियों में बदल सकती हैं, और कैसे एक स्वस्थ, सुडौल फिगर और टोंड बॉडी पा सकती हैं। इससे आप मज़बूत और हल्का महसूस करेंगीं। यह आपके शरीर को प्राकृतिक रूप से आकार देने का एक अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें : 10 दिन में 4 किलो वजन घटाने की डाइट
सही खाने का मतलब कैलोरी कम करना या फैट से बचना नहीं है। इसके बजाय आपको सूझ-बूझ वाली सही सलाह माननी चाहिए जिनका आपकी फिगर पर सकारात्मक प्रभाव हो:
इसे भी आजमायें : 5 आसान व्यायाम, शरीर को सही शेप में लाने के लिए इन्हें घर पर करें
जब आप अपने फिगर को नेचुरल तरीके से शेप देने की कोशिश करती हैं, तब आपकी शारीरिक दशा में आपकी भावनाएँ और मनोदशा भी झलकती हैं।
इस कारण अपने नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखना चाहिए, खासकर यदि आप चिंता, चिड़चिड़ापन, तनाव या अनिद्रा जैसी परेशानियों से पीड़ित हैं।
ऐसा करने के लिए आप औषधीय पौधों की ओर रुख कर सकती हैं, योग और ज़्यादा गहन एक्सरसाइज अपना सकती हैं। इससे आपको बाद में तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आप होम्योपैथी या बाख फूल (homeopathy or Bach flowers) जैसी चिकित्सा भी आज़मा सकती हैं।
संतुलन बिगड़ जाने पर हॉर्मोन आपकी फिगर को बेडौल कर सकते हैं। इससे आपकी जाँघों, कमर और सीने पर चर्बी जमा होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
अगर आप हार्मोन से जुड़ी किसी गड़बड़ी की शिकार हैं, जैसे कि अनियमित पीरियड या सिस्ट, तो आपको किसी नेचुरल ट्रीटमेंट की ओर रुख करना चाहिए। इससे अपने फिगर को प्राकृतिक रूप से आकार देने में भी मदद मिलेगी।
इसके कुछ सामान्य उपाय ये हैं:
इसे भी आजमायें : 5 थाईज एक्सरसाइज जिन्हें आप घर पर कर सकती हैं
पैर, पेट और चेहरे में फ्लूइड रिटेंशन के ज़रिए आपके शरीर में जमा अतिरिक्त पानी फिगर पर अपने दुष्प्रभाव डाल सकता है। इसे रोकने के लिए इस सलाह का पालन करें:
अगर आप चाहती हैं कि शरीर की चर्बी को मांसपेशियों में बदलकर एक सुडौल और गोलाकार फिगर पा सकें, तो इसके लिए शारीरिक व्यायाम करना ज़रूरी है।
स्पोर्ट्स के माध्यम से आप घेरदार हिप्स और घुमावदार बटक्स हासिल कर सकती हैं। इससे बॉडी के नीचले हिस्से की आकर्षक छवि उभर आती है। इसके अलावा, स्पोर्ट्स आपको एक टोंड बॉडी देनें में भी सहायक होते हैं।
ऐसे में थोड़े-थोड़े अंतराल पर किया जाने वाले हाई-इंटेंसिटी या गहन व्यायाम बिल्कुल उपयुक्त हैं। उदाहरण के लिए, आप क्रॉसफ़िट जैसी एक्सरसाइज का चयन कर सकती हैं।
गलत बॉडी पॉस्चर आपकी रीढ़ की हड्डी की शेप को बिगाड़ सकता है। इससे आपके बॉडी शेप पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अपने शरीर की अच्छी आकृति बनाए रखने के लिए आपकी शारीरिक मुद्रा का सही होना बहुत ज़रूरी है।
इसलिए यदि आपको सही मुद्रा बनाए रखने में परेशानी महसूस होती है, तो इसे ठीक करने के लिए कोई थेरेपी कर सकती हैं, जैसे कि पिलेट्स, जिमनास्टिक या शियात्सू। इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि आप कैसे बैठती हैं, चलती हैं, सोती हैं और खड़ी होती हैं।
अपने शरीर को स्ट्रेच करके आप अपने बॉडी पॉस्चर को ठीक रखने के अलावा सभी स्पोर्ट्स का पूरा फ़ायदा हासिल कर सकती हैं। इसके अलावा, स्ट्रेचिंग से पैदा होने वाला लचीलापन आपको ज़्यादा ऊर्जा और उत्साह का एहसास दिलाने में मदद करेगा।
आपको अपनी पीठ को स्ट्रेच करने की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही, शरीर के उन सभी हिस्सों की सही स्ट्रेचिंग का भी ध्यान रखना चाहिए जिनमें आप किसी तरह की असहजता महसूस करती हैं।