हिमालयन साल्ट लैम्प : 5 फायदे

साल्ट लैम्प खनिज के ठोस टुकड़े होते हैं जो न केवल एक कमरे की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि कमरे में ऊर्जा का संतुलन भी करते हैं।
हिमालयन साल्ट लैम्प : 5 फायदे

आखिरी अपडेट: 20 जून, 2019

आपका घर कितना भी साफ हो, हवा में कुछ प्रतिशत बैक्टीरिया रहते ही हैं। ये आपके शरीर को प्रदूषित करते हैं। हिमालय की चट्टानों से मिलने वाला साल्ट लैम्प प्रदुषण को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

क्या आपने कभी साल्ट लैम्प के बारे में सुना है? ये नेचुरल रॉक्स हैं जो 250 हजार से ज्यादा वर्षों में बनें हैं। इनका आपके रसोईघर के नमक के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है। ये हिमालय के रॉक डिपॉज़िट में बने अपरिष्कृत क्रिस्टल यौगिक हैं

जाहिर है ये एकदम नेचुरल उत्पाद हैं। इसलिए किसी दो चट्टानों का आकार, नाप और टेक्सचर एक नहीं होता। एक बार इनके बन जाने पर इनका उपयोग दीपक, मोमबत्तियों या सिर्फ जगहों को सजाने के लिए उपयोग किया जाता है। इनमें मौजूद मिनरल की वजह से ये पूरे कमरे में में उजाला कर सकते हैं।

ऐसे साल्ट लैम्प का उपयोग सबसे पहले इन चट्टानों के आस-पास वाले कस्बों से शुरू हुआ था। ये लैम्प विभिन्न प्रकार के खनिजों से बनते हैं, जैसे कि लाल, पीला या सफेद नमक। इसके अलावा कुछ चट्टानों में लिथियम, सेंधा नमक और सेलिनाइट भी होते हैं।

लेकिन इन दियों के क्या फायदे हैं? फेंग शुई विशेषज्ञ इनको बहुत कीमती मानते हैं, क्योंकि ये घर में संतुलन बनाए रखने का काम करते हैं। दूसरे फायदों के अलावा ये आपको आरामदेह अवस्था में जाने के लिए आमंत्रित करते हैं, आपको चैन से सोने में मदद करते हैं और स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करते हैं।

आयोडीन शरीर की मदद करता है। यह नेगेटिव आयन पैदा करता है , जो ब्लड सर्कुलेशन, पाचन , इम्यून सिस्टम  और श्वसन तंत्र की मदद करता है।

साल्ट लैम्प रखने के फायदे

1. एलर्जी और श्वसन समस्याओं को कम करता है

हिमालन साल्ट लैम्प

बेडरूम या लिविंग रूम में साल्ट लैम्प रखना उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिनको एलर्जी होती है। ये धूल और फफूंदी को हटाते हैं। ये श्वसन वायुमार्ग को साफ़ करने के मामले में अद्भुत हैं।

ये दमा के दौरे के लिए भी फायदेमंद हैं। गर्म होते ही ये हवा में तैरते बैक्टीरिया और कणों को सोख लेते हैं। ये पॉजिटिव आयन को हटाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हैं।

2. एनर्जी बूस्टर (Boost energy)

समुद्र तट, प्राकृतिक जलधाराएं, ग्रामीण इलाके या पहाड़ी चढ़ाई – ये सभी नेगेटिव आयन को छोड़ते हैं; दूसरे शब्दों में, ये पॉजिटिव एनर्जी के बंडल हैं और शरीर को तरोताज़ा करते हैं। हिमालय से मिलने वाले साल्ट लैम्प के साथ भी यही बात है। नेगेटिव आयन ऑक्सीजन को बढ़ाते हैं और किसी भी तरह के खतरे से हमें सतर्क रखते हैं।

इस पोस्ट को भी पढ़ें:  घुटनों के दर्द से निजात पाएं इस आसान ट्रीटमेंट से

3. अनिद्रा (insomnia) को अलविदा कहें

हिमालन साल्ट लैम्प: अनिद्रा

अगर परिवेश पॉजिटिव आयन से भरा हो तो ब्लड सर्कुलेशन और हमारे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन के जाने के तरीके पर बुरा असर होता है।

नतीजतन, हमें सोने में परेशानी होती है। आपको रात भर साल्ट लैम्प को ऑन रखने की जरूरत नहीं है। दिन में इसे ऑन रखना पॉजिटिव आयन को कम करने के लिए पर्याप्त है।

4. एकाग्रता बढ़ेगी

नकारात्मक आयन शरीर को ज्यादा सेरोटोनिन उत्पन्न करने में मदद करते हैं। यह पदार्थ मस्तिष्क में अच्छी सेहत और खुशी की समग्र भावना उत्पन्न करता है।

यह लोगों को पॉजिटिव रहने में मदद करता है, अवसाद को कम करता है और साथ ही खुशी बढ़ाता है। इन सबसे शरीर को विश्राम अवस्था में जाने और एकाग्रचित्त होने में मदद मिलती है।

5. मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने वाला

हिमालन साल्ट लैम्प: मेटाबोलिज्म

हिमालयन साल्ट या सेंधा नमक में पाए जाने वाले तत्व पाचन को नियंत्रित करते हैं, आंतों के भीतर की गति और ब्लड सर्कुलेशन दोनों को बढ़ावा देते हैं। ये सब प्रभाव मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं क्योंकि यह पाचन तंत्र में कोशिकाओं को पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करता है।

यह न भूलें कि तंत्रिका तंत्र पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है और नमक लैंप में सकारात्मक आयनों को खत्म करने वाले हार्मोन्स काम को बेरोकटोक चलाते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ड्रिंक जो बढ़ाते हैं आपका ब्लड प्रेशर

सलाह

  • अपने घर में धूल को न जमा होने दें। दीपक को हर तीन दिन बाद कपड़े से साफ करना चाहिए।
  • कभी भी किसी भी परिस्थिति में दीपक को पानी के नल के नजदीक न रखें क्योंकि नमी की वजह से वह बुझ सकता है।
  • आपको दीपक को जितनी ज्यादा देर के लिए संभव हो उतनी देर के लिए ऑन रखना चाहिए। ऐसा करने से यह पर्यावरण में आयनों को संतुलित कर सकता है।
  • अपने शरीर को बिना नुकसान पहुंचाये अपने घर में कई साल्ट लैम्प रख सकते हैं। आदर्श रूप से आप हर 4 वर्ग मीटर के लिए एक लैंप रख सकते हैं।
  • यदि आपको साल्ट लैम्प का उपयोग नहीं करना है तो इसके तापमान को बनाए रखने और इसे अच्छी स्थिति में रखने के लिए एक प्लास्टिक बैग से कवर करें।

साल्ट लैम्प कहां से खरीदें?

असल में इन्हें प्राप्त करना कोई मुश्किल काम नहीं है। इनको खरीदने के लिए फार्मेसी, नेचुरल फ़ूड या हर्बल स्टोर और यहां तक ​​कि वेबसाइटों में भी देख सकते हैं। दिए की लागत उसके वजन पर निर्भर करती है। साल्ट लैम्प आम तौर पर 2 किलो और उससे ज्यादा वजन के होते हैं। ये आकार में भिन्न होते हैं इसलिए आप तय कर सकते हैं कि आप अपने लैम्प के लिए कितना खर्च करना चाहते हैं।



  • Llerandi Cruz M. El uso de los iones negativos como complemento a la terapia psicológica con el propósito de mejorar estado de ánimo depresivo o depresión. Universidad del Turabo (Puerto Rico), ProQuest Dissertations Publishing, (2017)
  • Rodríguez Picazo A. Meteorología y salud. (1978)
  • Healthline.com Himalayan Salt Lamps: Benefits and Myths [Online] Available at: www.healthline.com/nutrition/himalayan-salt-lamp-benefits
  • Healthline.com Salt Lamps: Your Questions Answered [Online] Available at: www.healthline.com/health/under-review-salt-lamps

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।