6 ट्रिक्स जो करेंगी आसानी से खिड़कियों की सफ़ाई

घरों में खिड़कियाँ अक्सर गंदी हो जाती हैं। कई बार इन्हें साफ़ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे आसान 6 ट्रिक्स जिनकी मदद से आप खिड़कियां साफ़ रख सकते हैं।
6 ट्रिक्स जो करेंगी आसानी से खिड़कियों की सफ़ाई

आखिरी अपडेट: 08 अगस्त, 2018

खिड़कियां दिन-रात हवा और धूल-मिट्टी के संपर्क में रहती हैं और आसानी से गंदी हो जाती हैं। यानी हमें इनकी लगातार देखरेख करनी होगी। खिड़कियों की सफ़ाई करना मुश्किल काम है पर हर मुश्किल का कोई न कोई समाधान भी है। आज हम आपको बता रहे हैं 6 तरीके जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से कम समय में अपनी खिड़कियां साफ़ कर सकते हैं।

आपने पहले भी खिड़कियों की सफ़ाई की होगी पर नतीजा देखकर आप निराश हो गए होंगे। इसी हताशा में आपने इन्हें साफ़ करना ही छोड़ दिया होगा। इस कारण आपका घर उतना सुंदर नहीं दिखता जितना कि उसे दिखना चाहिए।

अगर आप फर्श, फर्नीचर और सतहों को साफ़ रखें और खिड़कियों पर ग्रीस, धूल-मिट्टी आदि जमी हों तो भी सभी कोशिशों पर पानी फिर जाता है। इसलिए नीचे दी गईं ट्रिक का इस्तेमाल करें और गंदी खिड़कियों से छुटकारा पाएं।

6 ट्रिक्स जो पल में करेंगी खिड़कियों की शानदार सफ़ाई

वैसे कई क्लीनर इसके जैसी ही सफ़ाई कर सकते हैं पर सिरका बहुत प्रभावशाली है। साथ ही, इसकी दुर्गंध भी उतनी ख़राब नहीं होती जितनी कुछ रसायनिक उत्पादों की होती है। वहीं, रसायनिक उत्पादों से कुछ लोगों को एलर्जी की भी शिकायत रहती है।

1. सिरका देता है चमकदार सफ़ाई

खिड़कियों की सफ़ाई: सिरका से

सिरके की मदद से धूल-मिट्टी आसानी से बाहर निकल जाती हैं। इस तरह आपको खिड़कियों को रगड़ना नहीं पड़ेगा। कपड़े या अख़बार को काँच पर हल्का मलने से ही काम बन जाएगा। सिरके के इस्तेमाल से चमकदार और एकदम साफ़ फिनिश भी मिलती है।

इस आसान तरीके से खिड़कियों की सफ़ाई करने के लिए आपको सफ़ेद सिरके के एक हिस्से के साथ तीन भाग पानी मिलाना होगा। सिरका की गंध कम करने के लिए आप मिश्रण में थोड़ा नींबू का रस मिला सकते हैं। अगर आपको सिरके की दुर्गंध से बहुत ज़्यादा परेशानी हो रही है तो तीन के बजाय पांच हिस्सा पानी मिला सकते हैं।

इसके बावजूद अगर आप केमिकल विंडो क्लीनर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम सलाह देंगे कि आप इन दोनों का मिश्रण बना लें। इस तरह यह मिश्रण लंबे समय तक चलेगा। इसके लिए तीन चम्मच सफ़ेद सिरका को दो कप पानी में मिलाएं। इसमें आधा चम्मच लिक्विड डिटरजेंट मिलाएं। अब आप देखेंगे कि धूल-मिट्टी से कितनी जल्दी छुटकारा मिलता है।

2. खिड़कियां साफ़ करने वाला कपड़ा

स्टोर से खिड़कियां साफ़ करने वाला कपड़ा खरीद सकते हैं। हालांकि अगर कुछ पैसे बचाना चाहते हैं तो इसके कुछ विकल्प भी हैं। अधिकतर लोगों के लिए अख़बार से खिड़कियों की सफ़ाई करना सबसे आसान विकल्प होता है। इससे गंदगी बिलकुल नहीं बचती और चमकदार फिनिश भी मिलती है।

इसके अलावा, आपको अपनी खिड़कियों पर खरोंच के निशान बनने की भी चिंता नहीं करनी पड़ती है। अख़बार का इस्तेमाल करने से एक बहुत पतली, अदृश्य परत बन जाती है जिसके कारण आपकी खिड़कियां फिर जल्द गंदी नहीं होती हैं।

अधिकतर घरों में स्पॉन्ज पहले से होता है। यह डिटरजेंट की बची हुई गंदगी साफ़ करने में बहुत प्रभावी है। अगर आपके पास ऊपर दी गई चीज़ों में से कोई भी नहीं है तो कॉफी फिल्टर का इस्तेमाल करना बहुत कारगर ट्रिक है। इनकी उपयोगिता अख़बार जैसी ही है। ये बिना दाग़-धब्बों और खरोंच के वैसी ही चमकदर फिनिश देते हैं।

3. बदली वाले दिन करें खिड़कियों की सफ़ाई

आप चाहे जहां भी रहते हों, किसी न किसी दिन आसमान में बादल ज़रूर छा जाते हैं। उस दिन आप अपनी खिड़कियों की सफ़ाई कर सकते हैं। अगर आप यह काम धूप में करेंगे तो सूरज की रोशनी के कारण क्लीनर से खिड़कियों पर धारियां बन जाएंगी। वैसे भी तेज़, तीखी धूप में सफ़ाई करना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है।

4. बहुत गंदी खिड़कियों की सफ़ाई

अगर आपने कई महीनों से खिड़कियों की सफ़ाई नहीं की है तो संभव है कि वे बहुत गंदी होंगी। एेसे में पोरस स्पॉन्ज का इस्तेमाल करना सर्वोत्तम रहता है। सफ़ाई ऊपर से नीचे की तरफ करें ताकि पानी टपकने की समस्या से बचा जा सके। जब काँच सूख जाए तो इसे चमकाने के लिए माइक्रो फाइबर क्लॉथ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि काँच पर कपड़े के रेशे न छूटें।

खिड़कियों की सफ़ाई: गंदी खिड़कियाँ

5. वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल

आप अंदर और बाहर से अपनी खिड़कियों की सफ़ाई करने के बाद भी ख़ुश नहीं हैं। कारण, काँच पर अब भी धारियां हैं और धूल-मिट्टी जमी है। आप अंदर से जांच करते हैं तो कुछ नहीं मिलता है। बाहर से देखने पर भी गंदगी का कोई कारण नज़र नहीं आता है। ऐसे में आप बहुत परेशान हो जाते हैं। चिंता न करें, इसका भी समाधान उपलब्ध है।

जब आप अपनी खिड़कियों की सफ़ाई दोनों तरफ से करते हैं तो अंदर की तरफ से उन्हें हॉरिजॉन्टल यानी एक किनारे से दूसरे किनारे तक और बाहर की तरफ से वर्टिकल यानी ऊपर से नीचे साफ़ करें। ऐसा करने पर आपको यह पता लगाने में परेशानी नहीं होगी कि निशान खिड़की के किस तरफ हैं।

6. ब्लाइंड्स की सफ़ाई

ब्लाइंड्स की भी सफ़ाई ज़रूरी है। वैसे इसकी चिंता करने की कोई बात नहीं क्योंकि यह काम भी आसान है। इन पर एंटिसेप्टिक स्प्रे का छिड़काव करें और उन्हें कपड़े से पोछ दें। बस, हमेशा ऐसा कपड़ा इस्तेमाल करें जो पीछे गंदगी न छोड़े।


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।