घर पर हार्टबर्न शांत करने के लिए 6 प्राकृतिक नुस्खे

क्या आप हार्टबर्न से भुगत रहे हैं? इस बेचैन करने वाली जलन को अब और सहन नहीं करें। घर पर हार्टबर्न शांत करने के लिए ये प्राकृतिक नुस्खें आजमाएँ।
घर पर हार्टबर्न शांत करने के लिए 6 प्राकृतिक नुस्खे

आखिरी अपडेट: 31 दिसंबर, 2018

क्या आपने कभी सोचा है कि घर पर हार्टबर्न कैसे शांत कर सकते हैं? इस गड़बड़ी को एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स भी कहा जाता है।

हार्टबर्न या पेट में एसिडिटी तब होती है जब पेट से एसिड पीछे इसोफैगस की ओर प्रवाहित होता है। इससे सीने में एक बेचैनी भरी जलन महसूस होती है जो गर्दन या गले तक आ सकती है। गले के पीछे एक कड़वा या खट्टा स्वाद भी अनुभव हो सकता है।

हार्टबर्न कुछ मिनट या कुछ घंटों तक चल सकता है और अक्सर यह भोजन करने के बाद सबसे खराब होता है।

बीच-बीच में पेट में एसिडिटी का होना आम बात है और कुछ प्राकृतिक नुस्खों से इसे ठीक किया जा सकता है।

घर पर हार्टबर्न शांत करने के लिए 6 नुस्खे

1. बेकिंग सोडा (Baking soda)

हार्टबर्न में बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा पेट के एसिड को बेअसर करता है और गैस्ट्रिक रिफ्लक्स से छुटकारा दिलाने के लिए पाचन प्रणाली को डिटॉक्सिफाई करता है। 

यह इसके एल्केलाइन गुणों की खूबी है कि यह एसिड-एल्केलाइन संतुलन बहाल करके हार्टबर्न को रोकता है, उसे ठीक करता है। साथ ही, बेकिंग सोडा रक्त में ph लेवेल्स को संतुलित करता है

सामग्री

  • 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा (5 ग्राम)
  • 1 कप पानी (250 मिलीलीटर)

आपको क्या करना चाहिए?

  • पहले पानी के कप में छोटी चम्मच भर सोडा डालें और सघन करने के लिए दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएँ।
  • इस नुस्खे को कम से कम दो बार पियें, विशेष रूप से जब आप बहुत ज्याद गरिष्ठ भोजन करते हैं।

2. हार्टबर्न के लिए ओट्स (Oats for heartburn)

हार्टबर्न के लिए ओट्स

हार्टबर्न को ठीक करने के लिए अनाजों में भी एक अन्न भी है जिसमें हार्टबर्न का प्रतिरोध करने वाले गुण ज्यादा हैं। यह जई या ओट्स है। इसमें मौजूद फाइबर और एल्केलाइन तत्वों की बदौलत यह एसिड को स्वाभाविक रूप से कम करने में सक्षम होता है।

इसके अलावा, इस अन्न में हेल्दी डाइट के लिए आवश्यक विटामिन और मिनरल की ज्यादा मात्रा हैं।

सामग्री

  • 1 कप इन्सटैंट ओटमील (50 ग्राम)
  • 2 कप दूध (500 मिलीलीटर)
  • 1 छोटी चम्मच शहद (5 मिलीलीटर) (मीठा बनाने के लिए, वैकल्पिक)

आपको क्या करना चाहिेए?

  • 2 कप दूध ब्लेंडर में रखिए और उसमें इन्सटैंट ओटमील डाल दीजिए।
  • 2-3 मिनट के लिए ब्लेंडर को चलाइए जिससे एक चिकना घोल बन जाए।
  • इसे एक गिलास में डालिए और पी लीजिए। एसिड रिफ्लक्स के लिए ओट्स दिन में कई बार पीना जरूरी है

3. केले (Bananas)

हार्टबर्न के लिए केले

हार्टबर्न से भुगतने वाले ज्यादातर लोगों के लिए केले बढ़िया विकल्प हैं। क्योंकि इनमें एक प्राकृतिक एंटासिड प्रभाव मौजूद है। यह फल पोटैशियम का एक बढ़िया स्रोत है। एक केले में इस मिनरल की मात्रा औसतन 500 मिलीग्राम होती है और करीब 1 मिलीग्राम सोडियम भी होता है।

इसके अलावा केले में भरपूर हैं:

  • कार्बोहाइड्रेट्स
  • मिनरल (फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम)
  • विटामिन (A, C, नियासिन, E और B6)

आपको क्या करना चाहिए?

रोजाना 1-2 केले खाएँ। घर पर हार्टबर्न शांत करने और जलन को रोकने में यह बड़ा मददगार साबित होगा।

इसे आप जूस, केक या स्मूदी की सामग्री के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar)

हार्टबर्न के लिए एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर पेट के अम्लीय वातावरण को कम कर देता है और खाद्य-कणों को तोड़ने में सहायता करता है। इस तरह यह बेहतर पाचन में मदद करता है। ये सभी गुण हार्टबर्न को रोकने में फायदेमंद साबित होते हैं।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (15 मिलीलीटर)
  • 1 कप पानी (250 मिलीलीटर)

आपको क्या करना चाहिए?

  • एप्पल साइडर विनेगर को पानी के कप में डाल दीजिए और इसे पीने से पहले अच्छी तरह से मिलाइए

5. अदरक की चाय (Ginger tea)

हार्टबर्न के लिए अदरक की चाय

अदरक में कैफीन नहीं होता। इसलिए यदि आप इसे हार्टबर्न होने पर पियें तो दूसरे हर्बल अर्कों की तरह यह हानिकारक नहीं होता है।

अदरक में पाचक गुण हैं। इसलिए लम्बे समय से घरों में पेट की व्याधियों और रोगों के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है।

सामग्री

1 अदरक की जड़ (9 ग्राम)

1 कप पानी (250 मिलीलीटर)

आपको क्या करना चाहिए?

  • कप के पानी को अदरक (छोटे टुकड़ों में कटी हुई) के साथ गर्म करें।
  • जब यह उबल जाए, तो आँच को बंद कर दें और इसे 5 से 7 मिनट तक छोड़ दें।
  • अंत में, इसे कप में डाल कर पी लें।

6. पेट की एसिडिटी के इलाज के लिए दालचीनी (Cinnamon for stomach acidity)

एसिडिटी और हार्टबर्न के लिए दालचीनी

गरिष्ठ खाद्यों के बारे में जानकारी होना बहुत अहम है। क्योंकि रिफ्लक्स (reflux) होने के मुख्य कारण और दोषी ये ही हैं।

इस तरह के खाद्य को पचाने के लिए पेट को पर्याप्त मात्रा में एसिड उत्पन्न करने की जरूरत पड़ती है। इस मामले में दालचीनी आपकी मदद कर सकता है।

सामग्री

  • छोटी चम्मच से आधी चम्मच दालचीनी (2.5 ग्राम)
  • 1 कप पानी (250 मिलीलीटर)

आपको क्या करना चाहिए?

  • पहले, कप के पानी को गरम कीजिए।
  • जब यह उबलने लगे, तो इसमें दालचीनी डाल दीजिए।
  • इसे कुछ मिनटों तक भीगने के लिए छोड़ दीजिए और आँच को बंद कर दीजिए।
  • 5 से 7 मिनट कर घुलने के बाद पेय को छान लीजिए और कप में डालकर पी जाइए।

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।