वेजिटेबल चिप्स बनाने के तीन आसान तरीके

वेजिटेबल चिप्स खाना नमकीन स्नैक्स को छोड़े बिना खुद की देखभाल करने का एक स्वस्थ तरीका है। आप प्रिज़र्वेटिव या खतरनाक एडिटिव्स का इस्तेमाल किए बिना उन्हें अपने घर पर ही बना सकते हैं।
वेजिटेबल चिप्स बनाने के तीन आसान तरीके

आखिरी अपडेट: 19 जून, 2019

वेजिटेबल चिप्स के पीछे का रहस्य सही सब्जियों और मसालों का चुनाव करना है। वैसे तो, वे बनाने में बहुत आसान होते हैं, लेकिन वास्तव में जो बात मायने रखती है वह यह समझना है कि कौन सा विकल्प चुना जाये। आप उन्हें नमकीन या मसालेदार या इनके बीच में किसी भी तरह का बना सकते हैं।

इन वेजिटेबल चिप्स में ढेर सारा वेजिटेबल ऑयल होता है जो उन्हें कुरकुरा बनाता है। हालांकि आप सब्जियों को भी चिप्स के रूप में पका सकते हैं। यह स्वास्थ्यवर्धक है और इसकी सलाह दी जाती है। आप उन्हें अपने पसंदीदा सॉस में भी खा सकते हैं!

अगर आप घर पर या अपनी सब्ज़ियाँ चुनने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगाते हैं, तो इन रेसिपी से शुरूआत करें।

इस आर्टिकल में तीन सबसे अच्छे वेजिटेबल चिप्स के बारे में जानिये जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। वे स्वादिष्ट, नेचुरल, स्वास्थ्यवर्धक और सबसे अलग हैं!

वेजिटेबल चिप्स तैयार करने के तीन स्वादिष्ट तरीके (Three Tasty Ways to Prepare Vegetable Chips)

1. युक्का चिप्स (Yucca chips)

1. युक्का चिप्स (Yucca chips)

शायद यह वेजिटेबल चिप्स के लिए इस्तेमाल होने वाला सबसे आम ट्यूबर है। इसका मुख्य कारण यह है कि युक्का अपने आप में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

इसके लिए बहुत ज्यादा मिर्च-मसालों की आवश्यकता नहीं होती है और इसे बनाना भी आसान है। इसके अलावा, आप इसे लगभग हर तरह के क्रीम या घर पर बनी चटनी के साथ खा सकते हैं।

जरूरी चीजें:

  • 4 युक्का
  • 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल (50 मिलीलीटर)
  • 1 चुटकी काली मिर्च
  • 1 चुटकी कोषेर नमक
  • 4 कप पानी (1 लीटर)

बनाने का तरीका:

  1. शुरू करने के लिए युक्का को छीलें, उन्हें धोएं और उन्हें किनारे रख दें।
  2. तेज़ आंच पर एक पानी का बर्तन रखें। फिर इसे उबालें और इसमें नमक और काली मिर्च मिलायें।
  3. युक्का को गोल टुकड़ों में काटें और उन्हें बर्तन में डालें।
  4. इसके बाद, उन्हें 15 मिनट पकाएं जब तक कि वे मुलायम न हो जायें।
  5. 15 मिनट पूरे होने के बाद, उन्हें आँच से निकालें, पानी हटायें और उन्हें बेकिंग शीट पर रख दें।
  6. स्लाइस के ऊपर से ऑलिव ऑयल छिडकें और नमक डालें।
  7. तापमान को 325ºF पर सेट करें और 5-5 मिनट दोनों तरफ से पकायें या किनारों के भूरे होने तक पकायें।

2. बैंगन के चिप्स (Eggplant chips)

घर पर बैंगन के चिप्स बनाना अपने आपमें एक मजेदार चैलेंज होगा। यह सब्जी गर्मी पर सिकुड़ जाती है इसलिए यह आसानी से मुलायम हो जाती है। बेहतर नतीजे पाने के लिए आपको पहले इसे डिहाइड्रेट करना होगा।

जरूरी चीजें:

  • 2 कप कटा हुआ बैंगन (160 ग्राम)
  • 1 पार्स्ली (parsley) की टहनी
  • 1 प्याज़
  • 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल (30 मिलीलीटर)
  • 1 चुटकी पिसी हुई काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर (15 ग्राम)
  • 2 लहसुन की कलियाँ, पिसा हुआ (7 ग्राम)

बनाने का तरीका:

  1. शुरूआत प्याज़ को जुलिएन स्ट्रिप्स में काटने से करें। टुकड़ों को हल्की सी काली मिर्च और जीरा पाउडर छिड़क कर जैतून के तेल में भिगोयें। इसे एक तरफ रख दें।
  2. फिर एक बेकिंग शीट पर बैंगन को फैलाकर रखें और नमक डालें। इसे 15 मिनट के लिये छोड़ दें।
  3. पार्स्ली को बारीक काटें। इसके बाद, इसे एक चुटकी मिर्च के साथ पिसे हुये लहसुन में मिलाएं।
  4. लगभग 15 मिनट के बाद प्याज़ और लहसुन के मिश्रण को बैंगन के ऊपर डालें।
  5. फिर इसे 25 मिनट के लिए 325ºF पर ओवन में रख दें। इस दौरान बीच में एक फोर्क की मदद से उन्हें पलट दें ताकि वे समान रूप से भूरे हो जाएं।
  6. ओवन से निकालें और मज़ा लें!

3. ब्रोकली वेजिटेबल चिप्स (Broccoli vegetable chips)

ब्रोकली

जैसा कि हमने पहले बताया, यह आमतौर पर चिप्स को तेल में तला जाता है। आमतौर पर यह मात्रा बहुत बड़ी होती है, लेकिन इस बार आप इसे थोड़ा कम मात्रा में बना सकते हैं। वे सुनहरे और करारे होंगे, लेकिन उनमें ज्यादा मात्रा में फैट नहीं होगा।

जरूरी चीजें:

  • 4 कप ब्रोकली (320 ग्राम)
  • 3 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल (45 मिलीलीटर)
  • 2 बड़े चम्मच ओटमील (30 ग्राम)
  • 1 चुटकी अडोबो मसाला
  • 1 चुटकी नमक
  • 2 अंडे

बनाने का तरीका:

  1. शुरूआत अंडों को तोड़ने और फेंटने से करें जब तक कि वे अच्छी तरह से मिक्स न हो जायें।
  2. एक गर्म कढाई में तेल डालें और थोड़ा  इंतजार करें।
  3. फिर ब्रोकली को ओटमील में जोड़ें।
  4. आगे यही प्रक्रिया अंडों के साथ दोहराएं।
  5. एडबो, मिर्च और नमक छिड़कें।
  6. अंत में, ब्रोकली के एक-एक टुकड़े को कढाई में डालें। सुनिश्चित करें कि वे दोनों तरफ से फ्राई हो जायें।
  7. तब तक फ्राई करें जब तक ब्रोकली करारे और सुनहरे भूरे रंग के न हो जायें।
  8. जब यह तैयार हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें (ज्यादा नहीं)।
  9. फिर आप उन्हें खाना शुरू कर सकते हैं!


  • Bernard Srour, Léopold K Fezeu, Emmanuelle Kesse-Guyot, Benjamin Allès, Caroline Méjean, Roland M Andrianasolo, Eloi Chazelas, Mélanie Deschasaux, Serge Hercberg, Pilar Galan, Carlos A Monteiro, Chantal Julia, Mathilde Touvier. Ultra-processed food intake and risk of cardiovascular disease: prospective cohort study (NutriNet-Santé). BMJ, 2019; l1451 DOI: 10.1136/bmj.l1451
  • Lawrence, M. A., & Baker, P. I. (2019). Ultra-processed food and adverse health outcomes. BMJ (Online). BMJ Publishing Group. https://doi.org/10.1136/bmj.l2289
  • Slavin JL, Lloyd B. Health benefits of fruits and vegetables. Adv Nutr. 2012;3(4):506–516. Published 2012 Jul 1. doi:10.3945/an.112.002154

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।