तरबूज के इन 3 फायदों से आप हैरान हो जाएंगे

क्या आपने तरबूज के अद्भुत फायदों के बारे में सुना है? इस आर्टिकल में और ज्यादा जानिये!
तरबूज के इन 3 फायदों से आप हैरान हो जाएंगे

आखिरी अपडेट: 14 मार्च, 2021

ऐसे कुछ खाद्य हैं जो वाकई प्रकृति का उपहार हैं। अपने स्वाद के अलावा वे हमारे शरीर के लिए अपने अविश्वसनीय गुणों और हाई न्यूट्रीशन वैल्यू के लिए वरदान साबित होते हैं। तरबूज इसी क्लास में आता है। इस लेख में तरबूज के फ़ायदों की खोज कीजिए।

इसमें एंटीऑक्सिडेंट, पोषक तत्व और विटामिन A और C की प्रचुर मात्रा है। आप इसे जूस के रूप में भोजन का सहयोगी पाएंगे। इसमें लाइकोपिन (Licopine) और बीटा कैरोटीन (beta carotene) होते हैं जो कैंसर को रोकने और उसका इलाज करने में मदद करते हैं।

यह जितना ज्यादा पका होगा, आपकी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होगा। पके तरबूज का नब्बे प्रतिशत पानी से बना होता है। इस वजह से यह फल गंभीर डिहाइड्रेशन, किडनी प्रॉब्लम और एनीमिया जैसी स्थितियों के इलाज में सहायक है।

इस लेख में हम इस अद्भुत फल के कई फायदों में 3 के बारे में बात करेंगे।

तरबूज के कुछ अविश्वसनीय फायदे

1. यह दिल को मजबूत बनाता है

तरबूज के कुछ अविश्वसनीय फायदे

तरबूज में सिट्रीलाइन (citrulline) होता है, जो आर्जिनिन (arginine) में बदल जाता है। ये दोनों एमीनो एसिड स्वस्थ आर्टरी, ब्लड सर्कुलेशन और कार्डियोवैस्कुलर फंशन में योगदान करते हैं।

नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने के लिए आर्जिनिन और सिट्रीलाइन जरूरी हैं। यह आर्टरी और ब्लड वेसेल्स के लचीलेपन में योगदान देता है।

इसे भी पढ़े: तरबूज के बीज खाने के अद्भुत फायदे

2. तरबूज इरेक्टाइल डिस्फंशन में सुधार करता है

भले ही यह आश्चर्यजनक लगे, तरबूज में ब्लड वेसेल्स डायलेटर्स जैसे ही गुण होते हैं। इनका इस्तेमाल ब्लड वेसेल्स की शिथिलता के इलाज के लिए किया जाता है।

हालांकि तरबूज के साथ समस्या यह है कि इस स्थिति को सुधारने के लिए कोई सटीक मात्रा नहीं होनी चाहिए।

फिर भी तरबूज की यह क्षमता उन लोगों के लिए आशाजनक है जो शिथिलता पर इसके प्रभाव की आजमाते हैं।

इसे भी पढ़े: जानिये, तरबूज में है एक गुप्त इन्ग्रेडिएंट जो मांसपेशियों को ताकत देता है

3. यह शानदार न्यूट्रीशन वैल्यू देता है

तरबूज को एक मूत्रवर्धक के रूप में और हाइड्रेट करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। हालांकि इसके असाधारण न्यूट्रीशन वैल्यू के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है।

इसके उत्तम स्वाद के अलावा तरबूज में भारी मात्रा में कई पोषक तत्व होते हैं। यह कुछ अन्य फलों की तरह इसे जबरदस्त न्यूट्रीशन वैल्यू देता है।

बस 100 ग्राम तरबूज में निम्नलिखित पोषक तत्व होते हैं:

  • कार्बोहाइड्रेट 8 ग्राम।
  • प्रोटीन 6 ग्राम।
  • फैट 2 ग्राम।
  • कैलोरी 30 ग्राम।
  • फाइबर 5 ग्राम।
  • विटामिन A 570 IU
  • पोटैशियम 112 मिलीग्राम।
  • मैग्नीशियम 11 मिलीग्राम।
  • आयरन .2 मिलीग्राम
  • दूसरी विटामिन: B1, B2, B3 और B6
  • दूसरे मिनरलज: मैंगनीज और फॉस्फोरस

यह बताने की जरूरत नहीं है कि हम जो मात्रा खाते हैं वह इस छोटे हिस्से की तुलना में बहुत ज्यादा है। यह मात्रा उस फायदे को दिखाती है जो यह फल हमारे शरीर को देता है। इस वजह से तरबूज की सिफारिश की जाती है और एथलीट, विशेष रूप से हाई परफॉरमेंस एथलीट इसे खाते हैं।

तरबूज के अविश्वसनीय फायदों के बारे में जानने के बाद आप शायद इसे अलग तरह से देखेंगे। आप उन सभी फायदों का एहसास करेंगे जो यह आपको दे सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप इसे अपनी डेली डाइट में बहुत फायदेमंद भोजन के रूप में शामिल करेंगे।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।