कैंसर के 8 आम लक्षण जिन्हें ज्यादातर लोग अनदेखा करते हैं

लम्बे समय से बनी रहने वाली थकान आयरन की कमी का लक्षण हो सकती है। लेकिन यह उससे ज्यादा गहरी समस्या का भी संकेत हो सकती है और कई बार बड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है। ऐसे कई लक्षण हैं जिनकी हम अक्सर अनदेखी करते हैं।
कैंसर के 8 आम लक्षण जिन्हें ज्यादातर लोग अनदेखा करते हैं

आखिरी अपडेट: 03 दिसंबर, 2019

कैंसर एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य बीमारी है, अगर वक्त रहते इसका पता चल जाए। क्या आप जानते हैं, कैंसर के कई सामान्य लक्षण हैं जिन्हें लोग अनदेखा कर देते हैं?

इसलिए अपने शरीर की बात सुनना बहुत अहम है। हो सकता है, यह आपको कुछ बता रहा हो। यह एकमात्र तरीका है जिससे आप इसे आगे बढ़ने से पहले ही पकड़ पाएंगे।

दरसअल ऐसे कई लक्षण हैं जिन्हें हम अक्सर अनदेखा करते हैं या रोजमर्रा की हेल्थ प्रॉब्लम से घालमेल कर देते हैं।

नोटिस लें और उन्हें ध्यान में रखें। याद रखें, इन मामलों में रोकथाम बहुत अहम है। अगर आप जानते हैं कि इन संकेतों को कैसे सुनना है, तो आप बहुत बड़ी समस्या को रोकने में सक्षम हो सकते हैं।

लगातार खांसना या खर्राटे लेना

अगर आपको लगातार खांसी हो रही है या हर समय खर्राटे आते हैं, तो यह ठंड लगने का संकेत हो सकता है। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि यह लक्षण कुछ मामलों में बड़ी समस्या का भी संकेत होता है।

  • अगर आपको लगातार बनी रहने वाली खांसी या खर्राटे हैं तो डॉक्टर से मिलना सबसे अच्छा है।
  • हालांकि यह आमतौर पर बहुत मामूली हो सकता है, पर कभी-कभी लैरिंक्स, खराब गले का लक्षण और लंग्स कैंसर का भी लक्षण होता है
  • भले ही आप स्मोकिंग करते हों या नहीं, इस मामले में डॉक्टर से जरूर मिलें।

लम्बे समय से बनी रहने वाली थकान

लम्बे समय से बनी रहने वाली थकान और फैटिग आयरन की कमी का एक लक्षण हो सकती है पर यह अधिक गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है।

लम्बे समय से बनी रहने वाली थकान कैंसर का संकेत हो सकती है, इसलिए इंतजार न करें। तुरंत एक डॉक्टर से मिलें।
अत्यधिक थकान ब्लड कैंसर की ल्यूकेमिया के लक्षणों में से एक है

कैंसर का नजरअंदाज किया जाने वाला लक्षण: पीरियड्स के बीच खून आना

अगर सामान्य पीरियड के बाद खून आये तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

यह एक और संकेत है जिसका अर्थ कैंसर हो सकता है, गर्भाशय कैंसर। इसके अतिरिक्त अगर मल में रक्तस्राव दिखाई दे तो यह पेट का कैंसर भी हो सकता है

त्वचा में बदलाव और धब्बे

कैंसर : त्वचा में बदलाव और धब्बे

हर किसी को तिल होता है। लेकिन अगर आप नए तिल देखें या अगर वे साइज, शेप या रंग बदलें तो डरमैटोलॉजिस्ट से मिलें।

वे एक टेस्ट के जरिये यह पता लगा पाएंगे कि कहीं यह स्किन कैंसर तो नहीं।

ब्लैडर या मूत्राशय में बदलाव

अगर यह लक्षण लगातार बन रहे तो यह मूत्राशय या किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। यूरिन हैबिट में कोई भी बदलाव इस बात का संकेत है कि कहीं कुछ गलत है।

रक्तस्राव मूत्र पथ में ट्यूमर का संकेत हो सकता है और यह अच्छा संकेत नहीं है।

नए लम्प या गांठे कैंसर का लक्षण हो सकते हैं

कभी-कभी शरीर में छोटी छोटी लैंप या गांठे उभर सकती हैं जिसे पिंपल्स या इस तरह का कुछ समझ लेने की गलती हो सकती है। सावधान रहें क्योंकि वे कुछ और भी हो सकते हैं।

त्वचा के माध्यम से कई तरह के कैंसर महसूस किए जा सकते हैं:

  • स्तन कैंसर
  • टेस्टीक्यूलर कैंसर
  • लिम्फ नोड
  • सॉफ्ट टिशू

कुछ मॉस वाली गांठों का उभरना कैंसर की शुरुआती या लेट स्टेज का संकेत हो सकता है। हालांकि, यह एक मामूली सिस्ट भी हो सकता है और स्किन टिशू में कोई कैंसरस बदलाव भी हो सकता है

किसी भी आशंका को दूर करने के लिए हमेशा ही डॉक्टर से जांच करवाना चाहिए।

अकारण वजन घटना कैंसर के सामान्य लक्षणों में से एक है

अगर आप अपन वजन में 7 किलो या उससे ज्यादा की गिरावट देखें जिसका कोई कारण समझ नहीं आ रहा यही तो यह कैंसर का पहला संकेत हो सकता है। यह विशेष रूप से पैंक्रियाज, पेट, भोजन नली और फेफड़ों के कैंसर की विशेषता है।

पेल्विस में दर्द

कैंसर : पेल्विस में दर्द

पैल्विक पेन बहुत तकलीफदेह होता है और सूजन के साथ आता है। यह कई बीमारियों का लक्षण हो सकता है, और कैंसर का भी, इसलिए जागरूक रहें।

ओवेरियन सिस्ट और महिला जननांगों से जुड़े कैंसर का इससे सम्बन्ध होने के कारण पेल्विक पेन होता है। किसी गंभीरबीमारी की संभावना को ख़ारिज अपने डॉक्टर से मिलें।

हालांकि ये लक्षण मामूली समस्याओं का संकेत भी हो सकते हैं, और कैंसर के सामान्य लक्षण भी हो सकते हैं। इसलिए किसी भी संभावना को खारिज करना जरूरी होता है। इसलिए डॉक्टर से मिलना जरूरी है। याद रखें कि हालांकि यह एक खतरनाक बीमारी है, लेकिन अगर शुरू में इसका पता चलने पर इसका इलाज भी किया जा सकता है।


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।