वेजिटेबल मिल्क स्नैक रेसिपी

नाश्ते के रूप में वेजिटेबल ड्रिंक एक स्वस्थ और अनोखा विकल्प है। आप उन्हें अपनी कॉफी, शेक या यहां तक कि वेजिटेबल सब्जी सूप में शामिल कर सकते हैं।
वेजिटेबल मिल्क स्नैक रेसिपी

आखिरी अपडेट: 30 जून, 2019

दिन में दोपहर बाद का वक्त वह समय है जब आपको सबसे ज्यादा भूख लगती है। उस ललक को संतुष्ट करने के लिए अपने आवेगों का शिकार होना आम बात है। वैसे मध्य-दोपहर की भूख को शांत करने का हेल्दी ऑप्शन भी हैं। आप इसे इन तीन वेजिटेबल मिल्क स्नैक रेसिपी से शांत कर सकते हैं।

वेगन और लैक्टोज इनटॉलेरेंस वाले लोगों के लिए ये ख़ास विकल्प हैं। इसलिए आप पायेंगे कि दिन के बीचोंबीच खाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है जो न केवल हेल्दी है बल्कि सबके लिए सही है

वेजिटेबल मिल्क के लिए कुछ सामग्री ओट्स, सोया, क्विनोआ, बादाम या नारियल हैं। ये ड्रिंक ऐसे फ्दलेवर और टेक्सचर  वाले हैं जैसे वे गाय का दूध हों।

वे आपको कुछ अलग जायके का ऑप्शन देते हैं जो आपकी इस्तेमालशुदा सामग्रियों पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, नारियल का दूध विशेष रूप से अधिक ट्रॉपिकल तैयारी के लिए अच्छा है, जबकि ओट मिल्क दोपहर की कॉफी के लिए एकदम सही है। वेजिटेबल मिल्क नाश्ते के रूप में शानदार होते हैं।

वेजिटेबल मिल्क स्नैक्स

1. बादाम का दूध (Almond milk)

वेजिटेबल मिल्क : बादाम का दूध (Almond milk)

वेजिटेबल मिल्क की इस लिस्पट में स्नैक्स के रूप में बादाम का दूध सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह स्वादिष्ट, सस्ता और पाने में आसान है। आप इसे किसी भी सुपरमार्केट या अपने पड़ोस के स्टोर से खरीद सकते हैं।

यह अवश्य ध्यान रखें कि स्वस्थ और संतुलित डाइट पर फोकस हो तो इसमें चीनी नहीं होना चाहिए

सामग्री

  • 1 कप बादाम
  • 4 खजूर (dates)
  • 2 कप पानी (500 मिलीलीटर)

निर्देश

  • सबसे पहले, ध्यान रखें कि आपको वेजिटेबल मिल्क की यह रेसिपी पिछली रात बनानी शुरू करनी है।
  • बादाम को एक बड़े कटोरे में पानी में भिगो दें।
  • पिछली रात इसके छिलके और को हटा देना होगा।
  • फिर बादाम, खजूर और पानी को लगभग दो मिनट तक ब्लेंड करने के लिए फूड प्रोसेसर या ब्लेंडर का उपयोग करें।
  • बाद में आपको फाइबर को हटाने के लिए तरल को कपड़े या छननी से छान लेना चाहिए।
  • अंत में एक कंटेनर में ड्रिंक को स्टोर करें और फ्रिज में रख दें।

2. ओट मिल्क (Oat milk)

वेजिटेबल मिल्क : ओट मिल्क (Oat milk)

यह वेजिटेबल मिल्क शाकाहारी केक या व्यंजनों में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक न्यूट्रल फ्लेवर होता है। इसलिए यह हमेशा आपकी कॉफी, सूप या स्मूदी में चल जाता है।

सामग्री

  • 1 कप ओटमील (oatmeal flakes)
  • 6 खजूर
  • 3 कप पानी (750 मिलीलीटर)
  • 1 चम्मच नमक
  • 2 बड़े चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट (30 मिलीलीटर)

निर्देश

  • ओट फ्लेक्स को रात भर एक कटोरी में भिगोकर छोड़ दें।
  • अगली सुबह उन्हें दो मिनट के लिए ब्लेंड करें जब तक कि सामग्री अच्छी तरह से मिल न जाए।
  • पूरी सामग्री को एक घंटे तक छोड़ दें।
  • आखिरकार ओट मिल्क पाने के लिए कम से कम तीन बार छानें। उद्देश्य उन सभी अवशेषों को निकाल बाहर करने का है जो गैरजरूरी हैं।

3. वेजिटेबल मिल्क स्नैक रेसिपी के लिए केले का दूध (Banana Milk)

भले ही आपने पहले ही स्मूदी में केले को अजमाया है जिनमें एक एनिमल मिल्क होता है। फिर भी आप इस फल से वेजिटेबल ड्रिंक जरूर बना सकते हैं। स्नैक्स के लिए यह एक शानदार विकल्प है।

सामग्री

  • 2 केले (650 ग्राम)
  • 2 कप पानी (500 मिलीलीटर)
  • 4 खजूर
  • 1 बड़ा चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट (15 मिलीलीटर)
  • 1 कप बर्फ (120 ग्राम) (घोल बनाने के लिए वैकल्पिक)

निर्देश

  • इसे आपको रात भर भीगने के लिए नहीं छोड़ना है। इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं चाहिए।
  • पहले छिलकों को हटा दें और केले को स्लाइस में काट लें।
  • फिर दूसरी सभी सामग्रियों को एक इलेक्ट्रिक मिक्सर या ब्लेंडर में डालें।
  • ध्यान रखें कि बर्फ डालने के बाद 2 मिनट तक ब्लेंड करना है।
  • आखिरकार सर्व करने से पहले ठंडा कर लें।
यह आपकी रुचि हो सकती है ...
5 नेचुरल जूस जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में हैं मददगार
स्वास्थ्य की ओर
इसमें पढ़ें स्वास्थ्य की ओर
5 नेचुरल जूस जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में हैं मददगार

आपका अग्नाशय (pancreas) इंसुलिन नाम के हार्मोन का स्राव करता है। इसका काम ब्लड शुगर यानी रक्त शर्करा को नियंत्रित करना और डायबिटीज जैसी बीमारियों क...


इस प्रकाशन की सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी समय चिकित्सा पेशेवरों द्वारा किए गए निदान, उपचार या सिफारिशों को सुविधाजनक या प्रतिस्थापित नहीं कर सकता है। यदि आपको कोई संदेह है तो अपने विश्वसनीय चिकित्सक से परामर्श करें और कोई भी प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनकी स्वीकृति लें।