6 सर्वश्रेष्ठ उपाय सिर के फंगस को ख़त्म करने के लिए

6 सर्वश्रेष्ठ उपाय सिर के फंगस को ख़त्म करने के लिए

आखिरी अपडेट: 26 जून, 2019

आपके बाल आपके शरीर के अहम हिस्से हैं। ये आपके पूरे रंग-रूप को बनाने या बिगड़ने की क्षमता रखते हैं। स्वस्थ बालों के लिए खोपड़ी (scalp) का स्वस्थ होना भी ज़रूरी है। यही कारण है कि गंभीर परिणामों से बचने के लिए इनकी रोकथाम और देखभाल दोनों महत्वपूर्ण हैं। शरीर का यह हिस्सा अक्सर त्वचा रोग, सिर के फंगस और संक्रमण का शिकार हो जाता है।

सिर को खुश्क रखने से बालों का फंगस समाप्त करने के इन प्राकृतिक उपचारों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

सिर के फंगस क्या हैं और इसका क्या कारण है?

सिर के फंगस या खोपड़ी के संक्रमण में सबसे आम टिनिया कैपिटिस (tinea capitis) है। यह संक्रमण सूक्ष्मजीवों के कारण होता है, जो बालों में नमी के कारण पैदा होते हैं। यह तब भी हो सकता है, जब खोपड़ी में चोट लगी हो या कोई घाव हो गया हो। या फिर यदि आप बालों की ठीक से सफाई नहीं करते हों।

यह संक्रमण तेज़ी से फैलता है। इसलिए आपको सिर के फंगस से पीड़ित व्यक्ति के व्यक्तिगत सामान के संपर्क या उपयोग से बचना चाहिए। खोपड़ी पर लाल और सूजे हुए धब्बों के साथ यदि जलन और खुजली भी हो, तो यह फंगल संक्रमण का स्पष्ट संकेत है।

सिर के फंगस आपके बालों के कमजोर हो जाने का कारण पनप सकते हैं। यह फंगस इनकी बढ़त को पूरी तरह से रोक भी सकता है।

सिर के फंगस समाप्त करने के लिए सफाई ज़रूरी

सिर के फंगस से कैसे बचें

नमी इस फंगस के मुख्य कारणों में से एक है। इसलिए आपको अपने बालों को लंबे समय तक गीला रहने से बचाना चाहिए।

इसके अलावा, हम ऐसी कैप या हैट नहीं पहनने की भी सलाह देंगे जो धोने के बाद बालों को सूखने नहीं देती। इस तरह, अपने बालों को साफ रखने से फंगल संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। नुकसान रोकने के लिए स्वच्छता ही कुंजी है।

प्रयास करें कि अन्य लोगों के सामान का उपयोग न करें, जैसे कि:

  • कंघी
  • चिमटी
  • हैट
  • तकिए
  • तौलिए

इसकी बजाय, अपने बालों की सभी वस्तुओं को साफ रखें। साथ ही साथ अपने तकिए और तौलिये को भी साफ़ रखें। अच्छा होगा,  यदि उन्हें महीने में कम से कम एक बार गर्म पानी से धो लें।

सिर के फंगस को मिटाने के 6 उपचार

प्राकृतिक घरेलू उपचार से बालों का फंगस ठीक हो सकता है। आपको बस इन्हें करते रहना है और हार नहीं मानना ​​है।

लहसुन (Garlic Solution)

सिर के फंगस दूर भगाए - लहसुन

लहसुन के गुण इसे अत्यधिक औषधीय बनाते हैं। यह सूक्ष्मजीवों से लड़ता है और उन्हें पूरी तरह नष्ट कर देता है। आप सिर के फंगस को ठीक करने के लिए इससे एक घोल तैयार कर सकते हैं।

सामग्री:

  • ½ कप नींबू का रस (125 मिलीलीटर)
  • 6 रोज़मेरी की पत्तियां
  • 5 लहसुन की कलियाँ

क्या करना है:

  • लहसुन की कलियों को छील लें। नींबू के रस और रोजमेरी की पत्तियों के साथ लगभग 10 मिनट तक उबालें।
  • इस मिश्रण को रोज़ खोपड़ी पर लगायें।

बेकिंग सोडा एक्सफ़ोलिएंट (Baking Soda Exfoliant)

बेकिंग सोडा में बहुत प्रभावी एंटी-फंगल गुण हैं। जब एक एक्सफ़ोलिएंट  के रूप में इसका उपयोग किया जाता है,  तो यह मृत कोशिकाओं को हटा देता है। साथ ही खुजली से भी राहत देता है।

सामग्री:

  • 1 कप गर्म पानी (250 मिलीलीटर)
  • बेकिंग सोडा का 1 बड़ा चमचा (9 ग्राम)

क्या करना है:

  • गर्म पानी के कप में चम्मच भर बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • स्नान करने के बाद  इस मिश्रण को खोपड़ी पर गोलाई में घुमाते हुए लगायें।
  • 5 मिनट तक छोड़ दें।
  • फिर बालों को साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लें।

एप्पल सिरका (Apple Vinegar)

एप्पल सिरका रसोई में काम आने वाला एक बहुत ही उपयोगी उत्पाद है। इसके एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुणों के कारण, यह बालों के फंगस से लड़ने के लिए एकदम सही है। आप इसके सभी गुणों का लाभ उठाने के लिए इसे इस सरल तरीके से उपयोग कर सकते हैं।

सामग्री:

  • ¼ कप सिरका (62 मिलीलीटर)
  • 1 कप पानी (250 मिलीलीटर)

क्या करना है:

  • एक कप पानी में सेब का सिरका मिलाकर उसे पतला कर लें।
  • मिश्रण को खोपड़ी पर लगायें और पानी से धोने से पहले 10 मिनट तक छोड़ दें।

दही और नींबू (Yogurt and Lemon)

दही एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें एंजाइम और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। ये फंगस से लड़ते हैं और उसे जड़ से ख़त्म कर देते हैं। दही को नींबू के साथ मिश्रित करने से, सिर के फंगस पूरी तरह साफ़ हो जाते हैं।

सामग्री:

  • सादा दही ½ कप (100 ग्राम)
  • नींबू के रस की कुछ बूंदें

क्या करना है:

  • दोनों अवयवों को मिलाएं, उन्हें खोपड़ी पर लगायें  और कम से कम 30 मिनट तक छोड़ दें।
  • बालों को पानी से धोएं और फिर अच्छी तरह से सुखा लें। आप सप्ताह में तीन बार यह प्रक्रिया दोहरा सकते हैं।

सफेद सिरका (White Vinegar)

सिर के फंगस समाप्त करने का उपाय - सिरका

सफेद सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड त्वचा को कीटाणुरहित बनाए रखने के लिए सर्वोत्तम है। यह  बैक्टीरिया और फंगस के विकास को रोकता है और सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है। प्राकृतिक सफेद सिरके का यह उपाय आपकी समस्या का सही समाधान हो सकता है

सामग्री:

  • ¼ कप सिरका (62 मिलीलीटर)
  • 1 कप पानी (250 मिलीलीटर)

क्या करना है:

  • एक कटोरे में दोनों चीज़ों को मिलाएं।
  • अपने बालों को अच्छी तरह से धोने के बाद, मिश्रण को खोपड़ी पर लगायें और 5 मिनट तक छोड़ दें।
  • अंत में पानी से धो दें।

एलो वेरा जेल (Aloe Vera Gel)

एलो वेरा में काफी मात्रा में एलोइन होता  है।  यह त्वचा को साफ करने और फंगस के प्रसार को रोकने के लिए एक आदर्श एंटीबायोटिक है

सामग्री:

  • एलो वेरा जेल

क्या करना है:

  • ब्रश से एलो वेरा जेल को खोपड़ी पर फैलाएं, ताकि यह सीधे खोपड़ी के संपर्क में रहे।

इसका काफी तेज़ प्रभाव होता है। इसलिए हम इसे 10 मिनट तक छोड़ने और फिर पानी से धोने की सलाह देते हैं।

ये उपचार आपको अपने बालों और खोपड़ी की स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करेंगे। इनके लिए ज़रूरी सभी समान सस्ते और खोजने में आसान भी हैं। यदि आपको इनमें से कुछ उपचारों का उपयोग करने के बाद सकारात्मक नतीजे दिखाई नहीं देते हैं, तो विशेषज्ञ की राय लेना सबसे बेहतर विकल्प है।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।