पालक की 5 वेट लॉस स्मूदी रेसिपी
हेल्दी तरीके से वजन घटाना कुछ लोगों के लिए बहुत शानदार चीज है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से सच है जो ज्यादा वजन और मोटापे से लड़ रहे हैं। हमने आपके लिए कुछ वेट लॉस स्मूदी रेसिपी इकट्ठा की है।
ये बीमारियाँ सिर्फ आपके स्टेटिस्टिक्स और आत्म-विश्वास पर ही असर नहीं डालती हैं। हृदय रोग, सूजन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का भी मुख्य कारण हैं। ये आपके जीवन की गुणवत्ता पर असर डालती हैं।
इस वजह से हेल्दी हैबिट अपनाना अहम है। आपको अपनई डाइट में सुधार करना चाहिए और एक एक्सरसाइज रूटीन अपनानी चाहिए जो एनर्जी के उपयोग को बढ़ाने में मदद करती है।
आप कुछ “अतिरिक्त मदद” की उम्मीद भी कर सकते हैं। अपने गुणों के कारण वे आपके मेटाबॉलिज्म और वजन घटाने में मदद करते हैं।
यहां पालक की पाँच स्मूदी की जानकारी दी गयी है। वे आपकी क्रेविंग को नियंत्रित करती हैं और फैट बर्निंग को बढ़ावा देती हैं।
इस समस्या के लिए हालांकि ये कोई “चमत्कार” नहीं हैं। लेकिन नियमित रूप से इन्हें पीने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
इन्हें जरूर आजमायें!
पालक की वेट लॉस स्मूदी रेसिपी
1. पालक और संतरे की स्मूदी
यह स्वादिष्ट स्मूदी एंटीऑक्सिडेंट और डाएटरी फाइबर से समृद्ध है।
इसके एसेंशियल न्यूट्रिएंट शरीर को शुद्ध करने में मदद करते हैं और ऊर्जा लेवल बढ़ाकर आपकी मानसिक और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करते हैं।
अपनी रूटीन से पहले इसे पीने का इंतज़ार न करें। आप इसे तब भी पी सकते हैं जब आपको क्रेविंग हो। यह वजन घटाने की शानदार स्मूदी है!
सामग्री
- 7 पालक के पत्ते
- 3 संतरे का जूस
- 2 कीवी
- 1 कप पानी
निर्देश
- पालक के पत्तों को ठीक से धोकर ब्लेंडर में डालें।
- संतरे का जूस निकालें और उन्हें पालक के साथ डालें
- कीवी को मसल कर डालें। फिर मिश्रण को आसान बनाने के लिए पानी डालें।
- इसे कुछ क्षणों के लिए ब्लेंड करें या जब तक आपको एक स्मूद ड्रिंक न मिल जाए।
इसे कब पीना है
- एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले इस स्मूदी से एक गिलास पिएं।
- इसे नाश्ते के लिए या दोपहर में पिएं।
इसे भी आजमाएं : इसे भी देखें: दालचीनी : सेहत से जुड़े 10 फायदे
2. पालक, आम और नारियल पानी की स्मूदी
इस स्मूदी के तत्वों का संयोजन आपको वजन कम करने की सहूलियत देता है। यह कोलेस्ट्रॉल और वाटर रिटेंशनसे लड़ते हुए ऐसा करता है।
इसके विटामिन और मिनरल आपकी इंफ्लेमेटरी प्रक्रियाओं में संतुलन को बढ़ावा देते हैं। साथ ही यह थकान और चिंता से बचाता है।
सामग्री
- 6 पालक के पत्ते
- 1 पका आम
- 1 कप नारियल पानी
निर्देश
- पालक को धो लें और इसे पहले छिलके वाले पके आम और नारियल पानी के साथ ब्लेंडर में डालें।
- गांठ रहित चिकना तरल मिल जाने पर इसे सर्व करें।
इसे कब पीना है
- भोजन के बीच खाने की इच्छा महसूस हो तो इस स्मूदी को पिएं।
- इसे सुबह या अपने नाश्ते के हिस्से के रूप में पिएं।
3. पालक, एवोकैडो और अनानास स्मूदी
यह स्वादिष्ट, ऊर्जा देने वाली स्मूदी आपको मोटापे से लड़ने में मदद करती है। यह आपकी मेटाबोलिक एक्टिविटी को बढ़ाती है। सही मात्रा से ज्यादा खाने की आपकी इच्छा को भी यह नियंत्रित करती है।
इस स्मूदी में पाचन एंजाइम और एंटी इंफ्लेमेटरी कम्पाउंड हैं। वे आपके शरीर को साफ करने में मदद करते हैं। यह वेट लॉस स्मूदी हृदय और जॉइंट रोगों से पीड़ित होने के जोखिम को कम करती है।
सामग्री
- 7 पालक के पत्ते
- 1 पका हुआ एवोकैडो
- 3 अनानास
- 1 कप पानी
निर्देश
- पालक के पत्तों को धो लें और एवोकैडो और अनानास को काट लें।
- सब सामग्री को अपने ब्लेंडर में डालें और उन्हें एक कप पानी के साथ मिलाएं।
इसे कब पीना है
- हर हफ्ते कम से कम 3 बार नाश्ते के लिए इस स्मूदी को पियें।
- जब तालाब महसूस हो तो भूख को शांत करने के लिए इसे पियें।
इसे भी पढ़ें : लाइपोफिलिक डाइट क्या है, इसे सही तरीके से कैसे अपनाएँ
4. पालक, केला, और आड़ू स्मूदी
यह ट्रॉपिकल पालक स्मूदी स्फूर्तिदायक और एंटी इंफ्लेमेटरी है। यह आपको स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद करती है। यह आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है।
सामग्री
- 6 पालक के पत्ते
- 1 पका हुआ केला
- 1 आड़ू
- बादाम दूध का कप
निर्देश
- सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालें और उन्हें बादाम के दूध के साथ मिलाएं।
- स्मूद ड्रिंक मिलने के बाद इसे सर्व करें।
इसे कब पीना है
- इस ड्रिंक को सुबह-सुबह या अपने वर्कआउट से पहले पिएं।
5. पालक और सेब स्मूदी
पालक के गुणों को हरे सेब के साथ मिलाने से हमें एक बढ़िया स्मूदी मिलती है। यह कम कैलोरी वाली है और डिटॉक्स और वजन घटाने में बढ़ावा देती है।
कब्ज होने या पाचन संबंधी कठिनाई होने पर इसे पियें।
सामग्री
- 7 पालक के पत्ते
- 1 हरा सेब
- 2 गोभी के पत्ते
- 1/2 नींबू का रस
- 1 कप पानी
निर्देश
- सभी सामग्री को ब्लेंडर में मिलाएं। नींबू के रस और पानी को मिलाकर मिश्रण को आसान बनाना सुनिश्चित करें।
- इसे कुछ क्षणों के लिए ब्लेंड करें जब तक कि आपको एक चिकना तरल न मिल जाए।
इसे कब पीना है
- इस स्मूदी से नाश्ते के लिए हर हफ्ते 2 या 3 बार पियें।
आप इन स्मूदी की आजमाने के लिए तैयार हैं? आप देख सकते हैं, कई विकल्प हैं जो आपको पालक के गुण प्रदान करते हैं जिससे यह आपका वजन कम कर सके।
उस स्मूदी को चुनें जिसे आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसे अपने आहार में शामिल करें।
क्या आपने हमारे वेट लॉस स्मूदी रेसिपी का आनंद लिया है?
यह आपकी रुचि हो सकती है ...