घर पर बनाइये यह आसान लेकिन शानदार सीफूड सूप
हम सभी समुद्री भोजन प्रेमियों के लिए एक शानदार रेसिपी शेयर करना चाहते हैं। इस स्वादिष्ट होममेड सीफूड सूप रेसिपी से आप अपने परिवार को हैरान कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें थोड़ा फेर-बदल कर सकते हैं और इसमें अपनी पसंदीदा चीजें जोड़ सकते हैं!
इसे आज़माने में बिलकुल संकोच न करें!
सीफूड सूप (Seafood Soup)
समुद्री खाद्य पदार्थों का सूप उन देशों में ख़ास प्रचलित है, जहाँ कई किस्म की मछलियाँ और समुद्री भोजन मिलते हैं।
यह एक विशेष सीफूड सूप रेसिपी है जिसमें आप सूप बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के समुद्री भोजन को मिलाते हैं। सब्जियाँ मिलाकर इसे स्टू के रूप में भी तैयार किया जा सकता है।
समुद्री तटीय देशों में यह बहुत पॉपुलर है। हालांकि, कुछ देशों में इसमें दूसरे किस्म के शेलफिश जैसे क्लैम या ऑक्टोपस डाले जाते हैं।
इस डिश का इतिहास स्पष्ट नहीं है। यह कहा जाता है कि पहली बार उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य में फ्रांसीसी तट पर इसे देखा गया था। उसके बाद यह डिश कई तटीय देशों में लोकप्रिय हो गयी।
सीफूड सूप के सेहत से जुड़े फायदे
आयरन की कमी वाले लोगों के लिए सीफूड सूप बहुत फायदेमंद है और उनके लिए इसकी बहुत सिफारिश की जाती है। इसके पौष्टिक गुणों में हम पाते हैं:
- यह विटामिन B12 का बड़ा स्रोत है। यह विटामिन आपको सक्रिय रहने के लिए पर्याप्त ऊर्जा देता है।
- यह आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और ज़रूरी मिनरल से समृद्ध है जिनकी हमारे शरीर के सही कामकाज के लिए ज़रूरत है।
- यह ओमेगा -3 फैटी एसिड प्रदान करता है।
- सीफूड सूप में विटामिन A भी होता है, जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
आप देख सकते हैं, इस रेसिपी को आज़माने की वजहें कई सारी हैं। अगर आपने इसे कभी तैयार नहीं किया है, तो कोई बात नहीं! इसे बनाना बहुत आसान है।
इस लेख को भी पढ़ें : कैसे पता करें कि क्या आपके पास विटामिन बी 12 की कमी है
सीफूड सूप बनाने का तरीका
इसे बनाने का एक स्वादिष्ट तरीका यह है कि कई समुद्री मछलियों को मिलाकर एक होममेड सीफूड स्टॉक तैयार बनाया जाए।
सीफूड सूप की कुंजी यह फिश स्टॉक है। आप इसे किसी भी सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं। यदि आप इसे स्वयं बनाना पसंद करें तो सही सामग्री का उपयोग करने पर ध्यान दें।
अगर पहली बार इस तरह का सूप बना रहे हैं तो चिंता न करें! हम सब कुछ चरण-दर-चरण समझाते हैं। अगर इसे विभिन्न तरीकों से बनाना चाहते हैं तो हम कुछ टिप्स भी देंगे।
सामग्री
- 1 कप झींगा (shrimp) (120 ग्राम)
- 1 छोटी हेक (hake) (2 किग्रा)
- 2 कप प्रॉन (240 ग्राम)
- 3 लहसुन की कलियाँ (5 ग्राम)
- 1/2 एक हरी प्याज (leek) (60 ग्राम)
- 3 आलू (600 ग्राम)
- 1 कप क्लैम (clams) (120 ग्राम)
- 1/2 गाजर (70 ग्राम)
- 1 टमाटर (100 ग्राम)
- 2 कप फिश स्टॉक (500 मिलीलीटर)
- 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (30 मिलीलीटर)
- 1 बड़ा चम्मच नमक (15 ग्राम)
- 1 चम्मच सफेद पेप्पर (pepper) (15 ग्राम)
- 1/2 रेड पेप्पर (70 ग्राम)
इसे भी पढ़ें : 12 वरदान सेहत के पाइए, रोज सुबह नाश्ते में ओट्स खाइए
तैयारी
इस सूप को बनाने के लिए आपको बस सब्जियों के साथ समुद्री भोजन को मिलाना होगा।
- सबसे पहले हेक को साफ करें और इसे मझौले आकार के टुकड़ों में काट लें।
- क्लैम के छिलके हटायें और क्लैम और हेक दोनों को रेफ्रिजरेटर में रख दें।
- ध्यान रखें कि सीफ़ूड ताज़ा हो और जमा न हो। इससे पकाने में कम समय लगेगा।
- अब सभी सब्जियों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और लहसुन के साथ पैन में थोड़ा एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डालें।
- इसके बाद झींगा और हेक से लेकर सभी सीफूड डालें। सबसे आखिर में क्लैम डालें। जब तक सभी सामग्री सुनहरे भूरे रंग की न हो जाए, सौटे करें।
- आगे मीडियम हीट पर फिश स्टॉक वाल पॉट रखें और पहले से तैयार सभी सामग्रियों को इसमें डालें।
- नमक और वाईट पेप्सपर डालें और ढक दें। कम से कम 30 से 40 मिनट तक सीफूड को पकने दें।
- अंत में, आँच से उतारें, थोड़ा ठंडा होने दें और फिर परोसें। इसे आप कुछ कटी हुई हरी धनिया से सजा सकते हैं।
हमें उम्मीद है, आप इस स्वादिष्ट सीफूड सूप का आनंद लेंगे!
अतिरिक्त टिप्स
- फिश स्टॉक खुद बनाने के लिए आपको बस एक लीटर पानी, कुछ तेजपत्ते, पार्सले, नमक, पेप्पर और थाइम चाहिए। एक बर्तन में सभी चीजों को मध्यम आँच पर उबालें।
- आलू और गाजर के ज्यादा कोमल होने के लिए उन्हें अन्य सब्जियों के साथ सौटे करने के बजाय स्टॉक में डालें।
- ऑक्टोपस और सीप जैसे अन्य प्रकार के सीफ़ूड का भी उपयोग कर सकते हैं।
- प्रेशर कुकर का उपयोग करके आप बहुत समय बचाएंगे।
- अपने सीफ़ूड का स्वाद बढ़ाने की एक और तरकीब मछली को मैरीनेट करना है। ऐसा करने के लिए कम से कम तीन घंटे के लिए थोड़ी वाईट वाइन, लहसुन और मसालों का उपयोग करें और ठंडा कर लें।