थुलथुल बांहों के लिए शानदार घरेलू ट्रीटमेंट

थुलथुल बाँहों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका शारीरिक व्यायाम के साथ नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट को शामिल करना है जिससे हमें सुदृढ़ बाँहें पाने में मदद मिलेगी।
थुलथुल बांहों के लिए शानदार घरेलू ट्रीटमेंट

आखिरी अपडेट: 12 नवंबर, 2018

जैसा कि हम जानते हैं, इन दिनों देखने में अजीब लगने वाली ढीली-ढाली थुलथुल बाहों के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं। इन्हें सुडौल बनाना मुश्किल होता है। लेकिन एक बात निश्चित है कि सारे ट्रीटमेंट प्रभावी नहीं हैं। वास्तव में, ज्यादातर समय प्राकृतिक तरीके से बेहतर कोई और उपाय नहीं होता।

लेकिन आखिर ऐसा क्यों होता है? बाँहों का थुलथुलपन का कारण आमतौर पर जेनेटिक होता है, या कम से कम एक किस्म की शारीरिक रुझान होता है, जो हमें इस ओर ले जाता है।

फिर भी, यह कुछ ऐसा है जो आपके वजन बढ़ाने या घटाने पर खुलकर दिखाई देता है, या उस समय जब कोई अक्सर ऐसी गतिविधियाँ बंद कर देता है जिनमें हाथ की मांसपेशियों का उपयोग होता है । उदाहरण  के लिए वजन उठाना

अगर हमने ऐसी एक्टिविटी की है, तो मुमकिन है कि हम आगे चलकर थुलथुल बाँहों वाले हो जायेंगे या फिर हमारी बांहों में वैसी सुडौल मांसपेशियाँ न हों जिसकी हम उम्मीद कर रहे हैं।

एक्सरसाइज न रोकें

ढीले ढाले लटकी बाहें: व्यायाम करें

बेशक यह बताने की जरूरत नहीं है कि मजबूत बाँहें पाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है बांहों के लिए ख़ास व्यायाम करना।

फिर भी, ऐसी दूसरी एक्टिविटी हैं जिन्हें त्वचा के टोन में सुधार और इसके लचीलेपन को बेहतर करने के लक्ष्यों के साथ किया जा सकता है।

थुलथुल बाँहों के लिए परखे हुए घरेलू उपचार

ढीले ढाले लटकी बाहें: घरेलु उपचार

यह स्किन मास्क विटामिन E से भरपूर है जो कई ब्यूटी क्रीम की मुख्य सामग्री है।

इससे आप ज्यादा सुडौल बांहें हासिल कर सकती हैं। आपको महंगी क्रीम का सहारा भी नहीं लेना होगा।

इसके अलावा, इसकी सामग्रियों में मौजूद गुणों की वजह से, यह लगातार शरीर के ऊतकों को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिसकी वजह से बाँहों को मनचाही मजबूती मिलती है।

सामग्री:

  • आधी कप सादी दही (100 ग्राम)

  • एक अंडा

  • विटामिन E का एक कैप्सूल

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले दही और अंडे को मिलायें।
  • ज्यादा बनाने के लिए बराबर मात्रा में दोनों सामग्री मिलायें। हम हर अंडे के लिए लगभग आधी कप दही लेंगे।
  • सफेदी और जर्दी दोनों का उपयोग करें और दही मिलाने से पहले अंडे को फेंटना न भूलें। इसके बाद, इन्हें एक साथ मिलाएं।
  • अब आपको विटामिन E के कैप्सूल को खोलना है। ये सुपरमार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। आप पायेंगे कि उनकी बनावट जिलेटिन जैसी है और उनके अंदर तरल पदार्थ है।
  • विटामिन E ऑयल को पहले से मिली हुई सामग्रियों के साथ मिलायें।
  • इन्हें मिलायें जब तक इनका टेक्सचर एक समान न हो जाये। इसे ठंडा करने के लिए कुछ मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें।
  • चिंता न करें, अगर दही पहले से ही रेफ्रिजरेटर में रखी थी, तो इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह भी एक उपयोगी टिप है ताकि यह जल्दी से ठंडी हो जाए।
  • आखिरकार, अब आपको सिर्फ इस फेशिअल मास्क को बाँहों में लगाने की जरूरुरत हो तो इसे रगड़ते हुए लगाएं ताकि यह अच्छी तरह से त्वचा में समा जाए।
  • आपको इसे 10 मिनट तक छोड़ना होगा। फिर इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • आपको हफ़्ते में दो या तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराना होगा।

अगर आप इस ट्रीटमेंट को जारी रखते हैं, तो हर दिन एक बार लगाने से आप एक महीने में ही अच्छे परिणाम देखेंगे।

नेचुरल ट्रीटमेंट के अन्य विकल्प

हमारे द्वारा बताये गए स्किन मास्क के अलावा दूसरे वैकल्पिक प्राकृतिक उपचार भी हैं जो ढीली-ढाली त्वचा के खिलाफ आपकी मदद करती है।

जैसा कि हमने बताया, यह प्राकृतिक समाधानों का उपयोग करने के बारे में भी है, जिन्हें आप पूरी तरह बिना किसी चिंता के उपयोग कर सकते  हैं, यह जानते हुए कि वे हानिकारक नहीं हैं।

अगर आपको बताई गयी किसी सामग्री से कोई एलर्जी है, तो उनके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

सेब के साथ

ढीले ढाले लटकी बाहें: सेब खायें

थुलथुल बांहों की समस्या से लड़ने में सेब एक मजबूत सहयोगी हो सकता है।

सामग्री:

  • ½ गिलास सेब का रस (100 मिलीलीटर)
  • ½ ग्लास हनीड्यू तरबूज का रस (100 मिलीलीटर)


मुझे क्या करना होगा?

  • आपको सारे जूस को एक साथ मिलाकर थुलथुल भाग पर थोड़ी मालिश करनी होगी।
  • सप्ताह में दो बार ऐसा कर सकते हैं।
  • इस ट्रिक को पूरे साल करना आसान है।

हनीड्यू मेलन के साथ

इस हनीड्यू तरबूज मास्क का फायदा उठाने के लिए अच्छा मौसम गर्मियों का है।

सामग्री

  • 1 छोटा हनीड्यू तरबूज
  • 1 नींबू का रस
  • पानी

कैसे करें?

  • चाकू की मदद से, हनीड्यू तरबूज के पल्प को बाहर निकाल लें और इसे थोड़े पानी और नींबू के रस के साथ ब्लेंडर में डाल दें।
  • कुछ मिनट तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक अच्छा मिक्सचर न मिल जाए।
  • जब यह अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाये, तो इस लिक्विड में रेशमी कपड़े का टुकड़ा भिगोकर इसे प्रभावित क्षेत्र पर 15 से 30 मिनट तक रखें।
  • आप थोड़े समय में ही फर्क देखेंगी, जो कि पहले बताये गए मास्क का एक अच्छा विकल्प है।

यह आपकी रुचि हो सकती है ...

3 एक्सरसाइज रूटीन, जो करें बाँहों को सुडौल बनाने का चमत्कार
स्वास्थ्य की ओर
इसमें पढ़ें स्वास्थ्य की ओर
3 एक्सरसाइज रूटीन, जो करें बाँहों को सुडौल बनाने का चमत्कार

क्या आपने इन तीन  व्यायामों के बारे में सुना है जो आपकी बाँहों को सुडौल बनाते हैं?


इस प्रकाशन की सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी समय चिकित्सा पेशेवरों द्वारा किए गए निदान, उपचार या सिफारिशों को सुविधाजनक या प्रतिस्थापित नहीं कर सकता है। यदि आपको कोई संदेह है तो अपने विश्वसनीय चिकित्सक से परामर्श करें और कोई भी प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनकी स्वीकृति लें।