अंडरआर्म फैट को ख़त्म करने के लिए एक्सरसाइज

अंडरआर्म फैट को खत्म करने के लिए हमें लिस्ट में दी गयी एक्सरसाइज के मुताबिक़ चलना चाहिए। क्योंकि इनका असर दिखने में समय लगता है। अधिक से अधिक फायदे के लिए कार्डियोवैस्कुलर रूटीन के साथ इन एक्सरसाइज को मिलाएं।
अंडरआर्म फैट को ख़त्म करने के लिए एक्सरसाइज

आखिरी अपडेट: 01 अगस्त, 2018

हमारे अंडरआर्म हिस्से में जमने वाला फैट दिक्कत देनेवाला और भद्दा हो सकता है । अंडरआर्म फैट से निपटने के लिए हम आपके साथ कुछ एक्सरसाइज की जानकारी शेयर करने जा रहे हैं, जो इसे खत्म करने में बहुत असरदार तरीके से काम करते हैं।

वैसे तो हम अपने अंडरआर्म फैट को छुपा सकते हैं, पर हमें इसे खत्म करने और इसे हमारी चिंताओं की लिस्ट से बाहर करने के लिए जो कुछ संभव हो उसे करना चाहिए। यह जानने के लिए पढ़ें, आप अंडरआर्म फैट से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

अंडरआर्म फैट को खत्म करने के लिए एक्सरसाइज

आज हम अंडरआर्म फैट को खत्म करने के लिए कुछ एक्सरसाइज पर नज़र डालने जा रहे हैं। ये एक्सरसाइज काफी आसान हैं और आप इन्हें घर पर भी कर सकते हैं

कई एक्सरसाइज में डंबल की जरूरत होती है। यदि आपके पास कोई डंबल नहीं है, तो उनकी जगह सैंडबैग या पानी की बोतलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

1. नी पुश-अप (Knee push-ups)

अंडरआर्म फैट: नी-पुश-अप्स

यह एक्सरसाइज पुश-अप करने के समान है, लेकिन इसमें हम अपने घुटनों पर खुद का वजन केंद्रित करते हैं और अपनी बांहों को झुकाने के लिए अपने वजन का उपयोग करते हैं  और फिर  खुद को ऊपर की ओर धकेलते हैं।

हालांकि, हम इन पुश-अप को थोड़ा कठिन बनाने के लिए के लिए कुछ ख़ास चीज़ें जोड़ने जा रहे हैं।

  • जैसा कि ऊपर बताया गया है, 10 या 12 नी पुश-अप करने के बाद अपने एक पैर को फैलाएं।
  • पुश-अप दोबारा शुरू करें और बाद में अपने दूसरे पैर पर खुद का वजन केंद्रित करें और पहले पैर को फैलाएं।
  • आखिरी तरह का नी पुश-अप जिसे हम साझा करना चाहते हैं वह शुरुआती लोगों के लिए नहीं है। दोनों पैरों को खींचें और रेगुलर पुश-अप करें। जितना नीचे आप जाएंगे उतना बेहतर है।
  • चाहे आप घुटनों से पुश-अप या रेगुलर पुश-अप कर रहे हों, अपनी छाती से फर्श को छूने का प्रयास करें

2. लेटेरल फ्लाई (Lateral fly)

अंडरआर्म फैट: लैटरल फ्लाई

हमारे अंडरआर्म फैट कम करने की एक्सरसाइज की लिस्ट में दूसरी एक्सरसाइज के तहत, आपके पास एक झुकी हुई या इनक्लाइंड बेंच की व्यवस्था होनी चाहिए । आपको कुछ डंबल की भी जरूरत होगी।

यदि आपके पास इनक्लाइंड बेंच नहीं है, तो एक्सरसाइज बॉल पर इसे कर सकते हैं।

  • बेंच पर लेटें और अपनी बांहों को डंबल पकड़े हुए बाहर की ओर फैलाएं।
  • अपनी बांहों को पूरी तरह से सीधा नहीं करें, बल्कि यह थोड़ी झुकी हुई होनी चाहिए
  • शुरुआती स्थिति में वापस आ जाएं। 12 बार दोहराते हुए इसके 3 सेट करें।

3. बेंट-ओवर लेटेरल रेज़ (Bent-over lateral raise)

आपको इस एक्सरसाइज के लिए डंबल का इस्तेमाल करने की जरूरत होगी।

  • शुरू करने के लिए अपने पैरों को थोड़ा अलग कर सीधे खड़े हो जाएं। थोड़ा आगे झुकें।
  • आधी-मुड़ी बांहों के साथ, दोनों तरफ डंबल ऐसे उठाएं जैसे कि आप उड़ने की कोशिश कर रहे हों। आपको इसे अपनी बांहों में महसूस करना चाहिए। आपको अपनी गर्दन में कोई तनाव महसूस नहीं होना चाहिए।
  • आप इस एक्सरसाइज को एक बेंच पर भी बैठकर थोड़ा आगे झुकते हुए कर सकते हैं। हालांकि, यह खड़े होने पर और अधिक असर करता है।
  • 10 से 12 बार दोहराते हुए इसके 3 सेट करें।

4. डंबल साइड लेटेरल रेज़ (Dumbbell side lateral raise)

अंडरआर्म फैट: डंबल-साइड-लैटरल

हमारी चौथी अंडरआर्म फैट बर्निंग एक्सरसाइज में डंबल एक खास हिस्सा है।  आप इस एक्सरसाइज को खड़े या बैठे-बैठे कर सकते हैं । हालांकि, आपको अपनी बांहों को उठाने के लिए दोनों तरफ थोड़ी जगह चाहिए।

दोनों हाथों में एक-एक डंबल लेकर अपनी बांहों को अपने कंधों की ऊंचाई तक बढ़ाएं। आपको केवल अपनी बांहों को ही हिलाना है। आपके कंधे हिलने नहीं चाहिए और गर्दन में कोई तनाव महसूस नहीं होना चाहिए

क्योंकि यह एक कठिन एक्सरसाइज है, आप 3 सेट में 7 से 10 बार दोहराने से शुरू कर सकते हैं। समय के साथ आप 12 बार दोहराने तक जाने की कोशिश कर सकते हैं।

5. साइड प्लैंक (Side planks)

हमारी लिस्ट में आखिरी एक्सरसाइज सिर्फ प्लैंक नहीं है, बल्कि एक साइड प्लैंक है।

  • साइड प्लैंक करने के लिए एक तरफ लेट जाएं। अपने हाथों से खुद को सपोर्ट करें और अपनी कमर उठाएं।
  • कमर को कम से कम झुकाते हुए अपने शरीर को सीध में रखने की कोशिश करें। अपना दूसरा हाथ अपने कूल्हे पर रखें।
  • यथासंभव लंबे समय तक इस स्थिति में रहने की कोशिश करें। 3 बार दोहराएं और साइड बदलें।

अंडरआर्म फैट बहुत परेशानी दे सकता है

इस हिस्से में फैट बहुत दिक्कत पैदा कर सकता है। अगर हम स्ट्रैपलेस पहनना चाहें या यहां तक ​​कि ब्रा पहनने की कोशिश करें, तो इस फैट को बाहर निकलते देख सकती हैं

अंडरआर्म फैट बर्न करने के लिए हमारी लिस्ट में दी गयी एक्सरसाइज इस हिस्से में फैट से छुटकारा दिलाने के लिए बेहद कारगर हैं। हालांकि, आपको उन्हें किसी और एक्सरसाइज के साथ जोड़ने की जरूरत होगी जैसे कि कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज

हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि रातों-रात बदलाव नहीं होते हैं।  हर  एक्सरसाइज को आजमाने के लिए   समय, दृढ़ता और छोटे-छोटे स्टेप की जरूरत होती है, और अधिक बार दोहराते हुए, और अधिक वजन जोड़ते हुए…।

लेकिन बेशक, आप इसे कर सकते हैं!


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।