घर पर पैसे की सेविंग के लिए एक प्राच्य दर्शन
ऐसा लगता है, जैसे पैसा कभी किसी का नहीं होता। महीने के आखिर तक पहुंचना कभी-कभी एक ओडिसी बन जाता है। पैसा खर्च करने के लिए सैकड़ों चीजें हैं और महीने की आमदनी पलक झपकते ही गायब हो जाती है। हालांकि घर पर पैसे की सेविंग और यह सुनिश्चित करने के कई तरीके हैं कि यह चीजों के लिए पर्याप्त हो, और इनमें से कुछ तरीके प्राच्य दर्शन से आते हैं।
इसका सीक्रेट मेथड में है। अगर आप इसका हिसाब नहीं रख रहे हैं, तो आप कभी नहीं जान पाएंगे कि आपका पैसा कहां जा रहा है। इस तरह पैसा कभी पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि इसका यह ठीक से मैनेजमेंट नहीं हुआ है।
हेल्दी फाइनेंस बनाए रखने के लिए घर पर पैसे की बचत जरूरी है। आपको कुछ बचत करने के लिए बड़ी रकम कमाने की जरूरत नहीं होती है। जो जरूरी है वह है इच्छा, समर्पण और धैर्य।
इस आर्टिकल में हम पैसे के मैनेजमेंट की बात करेंगे और हम प्राच्य दर्शन के कुछ विचारों पर ध्यान देंगे।
घर पर पैसे की सेविंग का शानदार मेथड है काबेको
द काबेको (Kabeko) 1904 में बनाई गई जापानी पद्धति है। यह अब एक सदी से भी ज्यादा पुरानी है और दुनिया भर में इस्तेमाल की जा रही है। इसे मोटोको हानी ने तैयार किया था। उनका लक्ष्य घर पर होने वाले खर्चों पर सख्ती से काबू पाना था।
काबेको एक साधारण लॉगबुक है। यह बहुत ही आसान तरीके से काम करता है। महीने की शुरुआत में आमदनी और फिक्स खर्चों को दर्ज किया जाता है। यह वह धनराशि है जो एक या किसी दूसरे तरीके से खर्च होती है। इस पैसे का सही आकलन कर लेने पर, हम जानते हैं कि दूसरे खर्चों की मद में कितना आवंटित किया जा सकता है, इसका अनुमान आपको अच्छी तरह रहेगा।
इसके आधार पर लक्ष्य सेविंग टार्गेट तय करना है। यह फिक्स और अगर कुछ एक्स्ट्रा खर्च है, तो दोनों पर लागू होता है। साथ ही, आपको यह भी सोचना चाहिए कि उन सेविंग्स को कहाँ खर्च किया जाएगा। यह इस मेथड का सिर्फ पहला भाग है।
दूसरे भाग में उन सभी खर्चों को लिखा जाना है, जिनका पेमेंट किया जाता है। आप इसे एक-एक करके कर सकते हैं, जब हर बार उनका भुगतान किया जाता है। हर हफ्ते के आखिर में आपको रिकॉर्ड की समीक्षा करनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि धन किस दिशा में गया। यह इस बारे में जानकारी देता है कि आप कैसे खर्च करते हैं और आपको घर पर सेविंग की कुंजी खोजने की सहूलियत देगा।
पढ़ें: कैकेबो, पैसे बचाने की इस जापानी तकनीक के बारे में जानिये
52 हफ्ते की चुनौती
आपको रोजाना 52 हफ्ते तक सेविंग करनी चाहिए।
- पहले हफ्ते में आपको सिर्फ रोजाना 1 डॉलर बचाने की जरूरत है।
- दूसरे हफ्ते में रोजाना 2 डॉलर बचाना होगा।
- और इसी तरह लगातार इसे जारी रखना है जब तक तयशुदा वक्त पूरा नहीं हो जाता।
यह कुछ लोगों के लिए नामुमकिन लग सकता है, पर आप अधिकतम 200 डॉलर हर महीने सेविंग का लक्ष्य तय कर सकते हैं।
52 हफ्ते की चुनौती रिवर्स में भी की जा सकती है। इसका मतलब है, आप रोजाना $52 की बचत से शुरू करते हैं और फिर यह धनराशि घट जाती है। कभी-कभी इसे पूरा करना आसान होता है, क्योंकि शुरुआत में हमेशा सबसे ज्यादा मोटिवेशन होता है।
यह भी पढ़ें: घर पर ज्यादा ऑर्गनाइज़ होने के लिए 7 टिप्स
घर पर पैसे की सेविंग करने के कुछ और टिप्स
ज़ेन के प्रतिनिधियों ने घर पर पैसे बचाने की सलाह दी है। ये उनमे से कुछ है:
- लाइब्रेरी में ज्यादा बार जाएं। इसमें आप एक पैसा खर्च नहीं करते और बदले में आप अच्छा वक्त सीखने में लगाते हैं।
- अपनी कार के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट या आदर्श रूप से साइकिल से या पैदल चलें।
- घर का बना खाना ही वर्कप्लेस पर ले जाएँ। बाहर खाने में बहुत खर्च होता है।
- टोबैको और शराब का सेवन घटाएं। न सिर्फ आप घर पर सेविंग कर सकते हैं, इससे आपको बेहतर सेहत बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
- पानी पिएं। सॉफ्ट ड्रिंक या अन्य दूसरे ड्रिंक की जगह भी पानी लें। यह शरीर के लिए अच्छा है और अनावश्यक खर्चों से बचा जा सकता है।
- घर के छोटे-मोटे मरम्मत के काम खुद करें। मामूली मरम्मत करने के लिए पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है।
- एनर्जी बचाऐं। बिजली, गैस, गैसोलीन आदि को बचाने के कई तरीके हैं, आपको सिर्फ सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल करने की जरूरत है।