कैकेबो, पैसे बचाने की इस जापानी तकनीक के बारे में जानिये

क्या आपने कभी पैसे बचाने की जापानी विधि के बारे में सुना है? इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यह लेख पढ़ें!
कैकेबो, पैसे बचाने की इस जापानी तकनीक के बारे में जानिये

आखिरी अपडेट: 09 जुलाई, 2018

अपने खर्चों की जानकारी रखने से आपको मालूम रहता है, आप कहाँ-कहाँ किन-किन चीजों पर पैसा खर्च करते हैं। इससे आपको और ज्यादा पैसे बचाने और फालतू के खर्च को कम करने में भी बहुत मदद मिलती है।

कई लोगों के लिये महीने के आखिरी दिन तक पैसो को बचाये रखना बिलकुल ही असंभव होता है।

घरेलू खर्च निपटाने होते हैं। अपनी निजी जरूरतों, कुछ नयी चीजों और सेवाओं पर भी खर्च होता है। नतीजा यह होता है,  पैसे आने के बस कुछ ही दिनों में आप जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च कर चुके होते हैं

जापान, जो दुनिया की सबसे विकसित टेक्नोलॉजी वाला देश है, वहां के लोग एक परंपरा को मानते हैं जिसकी शुरुआत 1904 में हुई थी। आज भी, इसे पैसे बचाने का सबसे असरदार तरीका माना जाता है, खासकर घरेलू खर्चों के मामलों में।

इसे कैकेबो के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल खर्च और आमदनी दोनों को रिकॉर्ड करने के लिये एक सिस्टम की तरह किया जाता है जो पैसे के लेन-देन को बहुत ही बी बढ़िया तरीके से मैनेज करता है।

कैकेबो एक बजट बैलेंसिंग सिस्टम की तरह ही है। इसके अलावा, यह लोगों को समझने में मदद करता है कि कौन-सी चीज पर खर्च करना जरूरी है और किस पर नहीं।

पैसे बचाने के लिए कैसे काम करता है कैकेबो

पैसे बचाने में कैसे काम करता है कैकेबो

इसे महीने की शुरुआत से लागू करना होता है, जब खर्चों के बारे में कुछ निश्चित न हो और आपकी पूरी कमाई आपको मिल चुकी हो।

अब, आप इस डेटा की मदद से अपनी आय और खर्च को बैलेंस कर सकते हैं। ऐसा आपको अपने सभी जरूरी खर्चों को घटा लेने के बाद करना है। उधाहर्ण के लिए आम इस्तेमाल की ज़रूरी चीजें और खाना ।

अगर आप किसी खास चीज के लिए पैसे बचाने की सोच रहे हैं, तो आपको उसे भी इसमें दर्ज करना होगा।

अपने जरूरी खर्चों को घटाकर बचे हुये पैसों का हिसाब लगा लेने के बाद, आपको यह लिखना है कि अब आप कितने पैसे बचाने वाले हैं। इसके बाद, प्लान कीजिये कि आपने पैसे बचाने का जो लक्ष्य रखा है उसे पाने के लिए अपने खर्चों को किस हिसाब से नियंत्रित करेंगे।

पूरे महीने के दौरान, (हो सके तो हर दिन, जैसा कि कैकेबो में बताया गया है), रोजाना या हफ्ते के सभी खर्चों को लिखते जायें।

सबसे जरूरी बात जो आपको ध्यान में रखनी है, वह यह कि आप जो भी सामान लेते हैं उसका बिल और रसीद संभाल के रखें। इस तरह, आप बाद में रात को भी लिख सकते हैं कि आपने पैसे कहाँ खर्च किए।

कैकेबो की बनावट

पैसे बचाने वाले केकबो का ढांचा

इस “एजेंडा” को कई केटेगरी में बांटा गया है जहां आम तौर पर आप पैसे खर्च करते हैं:

  • भोजन
  • ट्रांसपोर्टेशन
  • स्वास्थ्य
  • घर के सामान
  • आराम की चीजें
  • इमरजेंसी बजट

हर केटेगरी में, रोजाना के खर्चों को लिखते जायें। ऐसा इसलिये ताकि अलग-अलग केटेगरी के सारे खर्चों को जोड़कर हफ्ते के अंत में आपको बैलेंस मिल सके।

यह लेखा-जोखा आपको इस बात का हिसाब रखने में मदद करेगा कि आपने कितना पैसा खर्च किया और अब कितने पैसे आपके पास बचे हैं।

इन नतीजों से, आप यह जान सकते हैं कि आप कितना पैंसा खर्च करते हैं और किन-किन चीजों में आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी।

इससे आपको ये जानने में भी मदद मिलेगी कि आने वाले महीनों में अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको किस हिसाब से पैसे बचाने पड़ेंगे।

पैसे बचाने की इस तकनीक का असर

पैसे बचाने की इस तकनीक का असर

केकबो से मिलने वाला नतीजा पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है। इन बातों पर कि आप कितने अनुशासित हैं और आपकी इच्छाशक्ति कितनी मजबूत है।

यदि आप निश्चिय कर लेते हैं कि “और ज्यादा कपड़े नहीं खरीदेंगे”, तो इस पर अटल (स्टिक) रहें। स्थिर और निर्णायक बनें।

यह सही है कि कैकेबो आपके लिए ग्राफ या स्प्रेडशीट मैनेज करने में मदद करता है। फिर भी, यह केवल एक एजेंडा (कार्यसूची) है जिसमें आप अपनी जरूरतों और पसंद के हिसाब से फेरबदल कर सकते हैं।

आपको बस कहीं पर अपने खर्चों और आमदनी को लिखना है, और फिर आप महीने के आखिर में इसका हिसाब लगा सकते हैं।

इमरजेंसी के दौरान परेशानियों से बचने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा, यह आपके लक्ष्यों को पाने के लिये पैसे बचाने में आपकी मदद करता है।

पारिस्थितिक-उत्पाद

आप किसी भी तरीके से कैकेबो का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बात तो साफ है कि आपको अपने खर्चों का हिसाब-किताब रखना जरूरी है।

यदि आप कैकेबो प्लानर (या कैकेबो, जैसा कि आपको पता ही है) खरीदते हैं, तो याद रखें कि इसका पालन लगातार सख्ती से करें।

आपने पैसे बचाने का जो लक्ष्य रखा था क्या उसे पूरा कर पाये? बहुत अच्छे! क्या आपने बजट से ज्यादा खर्चा किया? अगले महीने आपको और ज्यादा अनुशासन में रहना है।



  • López, C. (2014). Kakebo, el método japonés para que ahorres de una vez. Eldiario.Es.
  • Macías, S. (2017). Pequeño cerdo capitalista. Espapdf.
  • República, S. C. del B. de la. (2015). El ahorro.

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।