ऐसे बनायें बिना ओवन के कॉटेज चीज़केक

बिना बेक किये बनी इस रेसिपी में ऐसी सामग्री शामिल है जो कॉटेज चीज़केक को इसका ख़ास टेक्सचर और विशिष्ट बनावट देती है।
ऐसे बनायें बिना ओवन के कॉटेज चीज़केक

आखिरी अपडेट: 20 जून, 2019

ये स्वादिष्ट रेसिपी मीठी, कॉम्पैक्ट, मलाईदार और चिकनी होती हैं। नॉन-बेक्ड कॉटेज चीज़केक आपकी टेबल पर अपनी जगह की वाजिब हकदार हैं। यह किसी भी अवसर के लिए आदर्श है: डेजर्ट, सेलिब्रेशन, कार्यक्रम आदि सभी के लिए। कॉटेज चीज़केक दुनिया के सबसे प्रसिद्ध केक में से एक है।

यदि आप एक स्वादिष्ट मिठाई खाना चाहते हैं और आपके पास ओवन नहीं है, तो कॉटेज चीज़केक रेसिपी एक अच्छा विकल्प है। यहाँ देखिये, इसे कैसे बनाया जा सकता है?

बिना ओवन की तीन कॉटेज चीज़केक रेसिपी

सामग्री

  • मैरी बिस्कुट का 1 पैक (300 ग्राम)
  • 2 कप चीज़ (400 ग्राम)
  • 2 गिलास व्हिपिंग क्रीम (400 मिली)
  • ½ कप चीनी (100 ग्राम)
  • 2 पाउच दही (24 ग्राम)
  • ½ कप मक्खन (लगभग 120 ग्राम)
  • ¾ कप बेरी मार्मलेड (250 ग्राम)

निर्देश

  • मोर्टार या ब्लेंडर में कुकीज़ को हाथ से क्रश करें। छोटे टुकड़ों के लिए इनमें दूसरा सबसे आदर्श विकल्प है। इसे पूरा कर लेने पर एक किनारे रख दें।
  • मध्यम आँच पर कड़ाही में मक्खन पिघलाएं। टुकड़ों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • बेकिंग पेपर रखे हुए सांचे में मिश्रण को डालें। मिश्रण को ठोस बनावट देने के लिए इस पर थपकी दें और फिर दो घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
  • एक ऐसी कटोरी में कॉटेज चीज़ और चीनी डालें जो एक इलेक्ट्रिक बीटर के लिए उपयुक्त हो। इसे एक ओर रख दें।
  • मध्यम फ्लेम पर एक सॉस पैन में आधा व्हिपिंग क्रीम पिघलाएं।
  • बाकी क्रीम को एक कटोरे में कॉटन चीज़ के साथ रखें। इसे खूब अच्छी तरह से मिलाएं।
  • सॉस पैन में व्हिपिंग क्रीम जब उबलने लगे, तो बाकी आधा हिस्सा भी इसमें डालें और उबाल आने तक लगातार पकाएँ। स्टोव बंद करें और 30 सेकंड तक मिलाते रहें।
  • इस मिश्रण को उस कटोरे में डालें जिसमें कॉटेज चीज़ और चीनी हो। इसे तब तक मिलाएं जब तक क्रीम चिकनी न हो जाए।
  • क्रश किये हुए कुकीज़ के ऊपर यह फिलिंग डालें और इसे ढक दें।
  • इसे दो घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
  • इस कॉटेज चीज़केक को मार्मलेड की टॉपिंग के साथ परोसा जाना चाहिए। मार्मलेड आपकी प्राथमिकता के अनुसार एक बड़े चम्मच पानी में पहले ही पतली की जा सकती है।

बिना ओवन के कंडेंस्ड मिल्क और दही का चीज़केक बनाएं

कॉटेज चीज़केक : दही चीज़केक

सामग्री

  • मैरी या डाइजेस्टिव बिस्कुट का 1 पैकेट (200 ग्राम)
  • 1 ¼ कप फिलाडेल्फिया क्रीम चीज़ (300 ग्राम)
  • ½ कप मक्खन (लगभग 100 ग्राम)
  • 4 ग्रीक योगर्ट (प्रत्येक 125 ग्राम)
  • 1 1/5 कप कंडेंस्ड मिल्क (condensed milk) (250 ग्राम)
  • 1 चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट (5 ग्राम)
  • 12 पत्तियां या दो लिफाफे बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन पाउडर

निर्देश

  • एक कटोरे में पहले से पिघला हुआ मक्खन क्रश्ड कुकीज़ के साथ मिलाएं। यदि कुकीज़ क्रश नहीं की गयी हैं, तो आप इसे एक बैग में रखकर रोलिंग पिन से क्रश कर सकते हैं। इन्हें तब तक हाथ से मिलाएं जब तक तमाम सामग्री पूरी तरह से मिल न जाए।
  • बेकिंग पेपर रखे एक सांचे में, इस मिश्रण को समान रूप से फैलाएं। इसे थोड़ा थपथपाएं जिससे आधार कॉम्पैक्ट हो जाए। इसे 30 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
  • माइक्रोवेव में पहले से हाइड्रेटेड जिलेटिन शीट रखें। पिघल जाने पर उन्हें ठंडा होने दें।
  • एक अलग कटोरे में, क्रीम चीज़, ग्रीक योगर्ट, कंडेंस्ड मिल्क और वेनिला एक्सट्रेक्ट को मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण को जिलेटिन में मिलाएं और तब तक हिलाएं जब तक आपको एक बराबर मिश्रण न मिल जाए।
  • यदि आप जिलेटिन पाउडर पसंद करते हैं, तो लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। हालांकि इसे पतला करने के लिए बहुत थोड़ा पानी मिला लें।
  • इस स्टफिंग को फ्रिज में ठंडे हो रहे मोल्ड में रखें और कम से कम छह घंटे के लिए वापस फ्रिज में रखें।

इस ओरियो चीज़केक को बिना ओवन के बनाएं

कॉटेज चीज़केक : ओरियो चीज़केक

सामग्री

  • 400 ग्राम ओरियो कुकीज़
  • 4 बड़े चम्मच मक्खन (80 ग्राम)
  • 3 गिलास दूध (600 मिलीलीटर)
  • 1 कप चीनी (200 ग्राम)
  • 2 कप क्रीम चीज़ (450 ग्राम)
  • 2 बड़े चम्मच वेनिला (30 ग्राम)
  • 200 ग्राम चॉकलेट

निर्देश

  • एक प्लास्टिक बैग में 240 ग्राम ओरियो कुकीज़ रखें और रोलिंग पिन से क्रश करें
  • पहले से पिघला हुआ मक्खन इसमें डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
  • 20 मिनट तक फ्रिज में रखें।
  • एक कटोरे में 2 गिलास दूध (400 मिलीलीटर), चीनी, क्रीम, चीज़ और वेनिला को तब तक फेंटें जब तक कि आपको एक सामान गाढ़ेपन वाला मिश्रण न मिल जाए।
  • ओरेओ कुकीज़ के बाकी हिस्से को क्रश करें और उन्हें चीनी, क्रीम, चीज़ और वेनिला मिश्रण में डालें
  • इस फिलिंग को फ्रिज में रखे क्रश किये हुए ओरियो कुकीज़ के ऊपर रखें और इसे फ्रिज में वापस 20 मिनट तक छोड़ दें।
  • माइक्रोवेव में चॉकलेट को पिघलाएं और शेष दूध के साथ 30 सेकंड के लिए मिलाएं। इससे फ्रिज में रखे केक को कवर करें। अब केक को छह घंटे के लिये फ्रिज में वापस रखें।
  • अंत में केक को बाहर निकालें और इसे ओरियो कुकीज़ के साथ सजाएं।

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।