इन 4 फलों और सब्जियों की स्मूदी से अपने लीवर की सफ़ाई करें
आपका लिवर उन अंगों में से एक है जो आपके खून से टॉक्सिन को फ़िल्टर करता है। इससे यह उनसे छुटकारा पाता है। दूसरी बातों के अलावा आपका लिवर आपके मेटाबोलिज्म और दूसरी प्रक्रियाओं के पाचन में मदद करता है जो आपकी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए लीवर की सफ़ाई करना इतना महत्वपूर्ण है।
वैसे तो इसका काम शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करना है, पर कभी-कभी लिवर में कुछ असामान्यताएं और समस्याएं पैदा हो सकती हैं जो इसे जहरीले तत्वों से छुटकारा दिलाने से रोकती हैं।
ऐसा होने पर वेस्ट मटेरियल आपके टिशू में जमा हो जाते हैं। इससे ऐसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जो आपके जीवन की क्वालिटी पर असर डालती हैं।
इस वजह से आपके लीवर की नेचुरल डिटॉक्स प्रक्रिया को प्रोत्साहन देना, अपनी आदतों में सुधार करना और ऐसे उपायों को अपनाना अहम है जो आपको जरूरी पोषक तत्व देते हैं।
इस आर्टिकल में हम 4 फलों और सब्जियों की स्मूदी के बारे में जानकारी शेयर करना चाहते हैं जो आपके लीवर की सफ़ाई करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
1. लीवर की सफ़ाई के लिए अंगूर और नींबू स्मूदी
यह अंगूर और नींबू ड्रिंक आपके शरीर को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट देता है। इस सूची में रिजर्वेट्रोल (resveratrol) है, जो आपके लीवर टिशू को जहरीले तत्वों से होने वाले नुकसान से बचाता है।
इस ड्रिंक में सफाई करने वाले मूत्रवर्धक गुण भी होते हैं। आपके लीवर की मदद करने के अलावा वे आपकी किडनी और आंतों के कामकाज को भी बढ़ावा देते हैं।
सामग्री
- आधा कप अंगूर
- 1 नींबू का जूस
- 2 कप पानी
निर्देश
- अंगूर को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें ब्लेंडर में नींबू जूस के साथ मिलाएं। उन्हें तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक स्मूद ड्रिंक न मिल जाए।
इसे कैसे पीना है
- नाश्ते के वक्त इस स्मूदी से एक कप पिएं और फिर दोपहर में।
- इसे हर दिन कम से कम दो हफ्ते तक पियें।
इसे भी पढ़ें : ग्रीन स्मूदी के साथ हफ़्ते भर का डिटॉक्स प्लान आजमाएं
2. सेलरी, नींबू और पार्सले स्मूदी
पत्तेदार साग जो इस नेचुरल ड्रिंक में पड़ते हैं, लीवर के कामकाज को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। साथ ही वे इम्यून सिस्टम को ताकतवर बनाने के लिए एकदम सही हैं।
सामग्री
- 3 सेलरी स्टिक
- 1 नींबू का जूस
- 4 पार्सले की टहनी
निर्देश
- सब्जियों को ठीक से धोएं और उन्हें ब्लेंडर में पानी और नींबू जूस के साथ डालें।
- जब तक आपको एक स्मूद ड्रिंक न मिले तब तक उन सबको कुछ मिनटों के लिए इकट्ठे ब्लेंड करें।
इसे कैसे पीना है
- लगातार 2 या 3 हफ्ते तक नाश्ते के लिए स्मूदी पियें।
3. क्रैनबेरी, बीट, और नींबू जूस
एसेंशियल मिनरल
इस जूस में कैलोरी कम होती है और आपके लीवर की सफ़ाई में यह मदद करता है। साथ ही, इसका हल्का एल्केलाइन असर एसिड को कम करता है और समय से पहले टिशू के क्षय को रोकता है।
सामग्री
- आधा कप क्रैनबेरी
- 1 छोटी बीट
- 1 नींबू जूस
- 2 कप पानी
निर्देश
- क्रैनबेरी को अच्छी तरह से धो लें, बीट को छील लें और नींबू का जूस लें।
- सभी सामग्री को अपने ब्लेंडर में डालें। फिर उन्हें पानी के साथ मिलाएं।
- स्मूद लिक्विड मिलने के बाद अपने स्वाद अनुसार बर्फ डालें और इसे सर्व करें।
इसे कैसे पीना है
- नाश्ते के साथ और फिर दोपहर में एक कप जूस पिएं।
- एक महीने के लिए इसे हर हफ्ते कम से कम 3 बार पिएं।
इसे भी पढ़ें : शरीर की अंदरूनी सफ़ाई के लिए 6 शानदार डिटॉक्स टी
4. आम, केला और सलाद पत्ता
अलग-अलग सामग्रियों के संयोजन के कारण इस स्मूदी का स्वाद मीठा होता है जो आपको बहुत पसंद आएगा!
इस जूस में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। ये आपके लीवर को डिटॉक्स करने के लिए अहम हैं।
सामग्री
- 1 पका आम
- 2 केले
- 5 लेटस के पत्ते
- 3 कप पानी
निर्देश
- आम और केले को छील लें। फिर उनकी ब्लेंडिंग आसान बनाने के लिए उन्हें टुकड़ों में काट लें।
- सलाद और पानी के साथ ब्लेंडर में फलों को डालें। फिर उन्हें ब्लेंड करें।
- स्मूद जूस बनने के बाद इसे परोसें।
इसे कैसे पीना है
- इस जूस को नाश्ते से पहले और दोपहर में दोबारा पियें।
- इसे हर दिन कम से कम एक हफ्ते तक पियें।
लीवर की सफ़ाई के लिए कुछ और सुझाव
- ये स्मूदी और जूस लिवर डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा दे सकते हैं। हालाँकि यह जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट के साथ ही उनका इस्तेमाल करें। आपकी डाइट में फैट, साल्ट और शुगर कम होने चाहिए।
- पीने वाले पानी की मात्रा बढ़ाने की कोशिश करें। आपको रोजाना 6 से 8 गिलास पीना चाहिए।
- फास्ट फूड को अपने भोजन से दूर रखें। आपको शराब और किसी भी तरह के प्रोसेस्ड फूड से भी परहेज करना चाहिए।
- हर 2 या 3 महीने में एक डिटॉक्स प्लान आजमायें जिससे आप अपने लीवर को अच्छी स्थिति में रख सकें।
क्या आप असामान्य रूप से भारीपान महसूस करते हैं? क्या आपको स्किन एलर्जी है? अगर इन लक्षणों में किसी से पीड़ित हैं या लिवर के कामकाज में गड़बड़ी का संदेह है, तो इनमें से एक स्मूदी आजमायें। अपने लिवर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद करें।
मुख्य तस्वीर © wikiHow.com के सौजन्य से
यह आपकी रुचि हो सकती है ...