7 औषधीय पौधे जो आपकी हड्डियों की सेहत मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं

नियमित रूप से कुछ विशेष पौधों की चाय पीकर आप अपनी हड्डियों की सेहत सुधार सकते हैं। हड्डियाँ स्वस्थ रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं, इस बारे में इस आर्टिकल में और जानें!
7 औषधीय पौधे जो आपकी हड्डियों की सेहत मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं

आखिरी अपडेट: 06 मई, 2020

इस लेख में हम 7 औषधीय पौधों की जानकारी शेयर करना चाहते हैं जो आपकी हड्डियों की सेहत बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अपने पौष्टिक गुणों की वजह से ये इस ख़ास सिस्टम की सुरक्षा के लिए बिलकुल सही हैं।

इन पर ज़रा एक नज़र डालें!

आपका स्केलेटन सिस्टम एक मुकम्मल संरचना है। इसका उद्देश्य आपके शरीर को सहारा देना और गतिशील बनाए रखना है। यह आपको अंतहीन क्षमतायें प्रदान करता है।

आपके लिगामेंट, टेंडन और कार्टिलेज के साथ मिलकर यह लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए जिम्मेदार है।

दरअसल ज़रूरी पोषक तत्वों के लिए यह यह बड़ी संख्या में स्टोरेज सिस्टम का भी काम करता है। इस वजह से आपकी रोग प्रतिरोधी क्षमता के साथ इसका घनिष्ठ सम्बन्ध है।

समस्या यह है कि यह प्रणाली रोगों से मुक्त नहीं है। दुर्भाग्य से कई बाहरी और अंदरूनी फैक्टर इसे कमजोर कर सकते हैं।

इससे यह दर्द और एंटी इन्फ्लेमेटरी रिएक्शन का कारण बनता है। समय के साथ ये आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं।

हालांकि, इन स्थितियों से बचा जा सकता है। क्योंकि स्वस्थ आदतें और कुछ नेचुरल ट्रीटमेंट आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। कुछ जड़ी-बूटियाँ आपकी हड्केडियों को सेहतमंद बनाने में कैसे मदद कर सकती हैं, यह जानने के लिए पढ़ते रहें।

1. हड्डियों हड्डियों की सेहत के लिए तुलसी (Basil)

हड्डियों हड्डियों की सेहत के लिए तुलसी (Basil)

तुलसी बहुत पॉपुलर पौधा है। इसमें मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है।

यह एसेंशियल मिनरल आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है। यह उम्र के साथ होने वाले बदलावों से जुड़े नुकसान को भी रोकता है।

  • इसे अपने सलाद और सूप में एडिटिव के रूप में खाएं। आप इसकी चाय भी बना सकते हैं, जो बहुत स्वादिष्ट होती है।

यह भी पढ़ें: रूमेटाइड आर्थराइटिस से राहत पाने के लिए औषधीय नुस्ख़े

2. अल्फाल्फा (Alfalfa)

अल्फाल्फा की डंठल ज़रूरी मिनरल से समृद्ध है। आपके शरीर में पचाए जाने के बाद वे आपके हड्डियों की सेहत बेहतर करने में मदद करते हैं।

कुछ स्टडी से पता चला है कि इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी कम्पाउंड खरगोश में फ्री रेडिकल्स के नकारात्मक एक्शन को रोकने में मदद करते हैं। और वे पुरानी बीमारियों के विकास के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

यह उल्लेख योग्य है कि इसका प्रभाव एस्ट्रोजेन की तरह होता है। हड्डी के घनत्व के नुकसान से बचने के लिए यह अहम है।

  • इस पौधे को सलाद और नेचुरल जूस में डाला जा सकता है।
  • आप इसे कुछ गोलियों और सप्लीमेंट्स में भी पा सकते हैं।

3. विलो (Willow)

विलो ऐसा पौधा है जो सैलिसिलिक एसिड से समृद्ध है। इस कम्पाउंड में एनाल्जेसिक प्रभाव होता है जो हड्डी के दर्द पर काबू पाने में मदद करता है।

  • इसकी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट शक्ति आपके हड्डियों की सेहत बेहतर बनाने में मदद करती है। यह मूवमेंट से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकता है।

4. डेंडेलियन (Dandelion)

डैन्डेलियन अपने मूत्रवर्धक असर के कारण लोकप्रिय है। हमें यह भी बताना चाहिए कि इसमें ऐसे पोषक तत्व हैं जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल हैं, जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने के लिए ज़रूरी हैं।

इसके एंटीइन्फ्लेमेटरी और डिटॉक्सिक गुण खून का प्रवाह बढ़ाते हैं। ये लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने में मदद करते हैं।

  • इस पौधे की चाय रोजाना तीन बार पिएं।

5. हड्डियों की सेहत मजबूत करता है नेटल (Nettle)

हड्डियों की सेहत मजबूत करता है नेटल (Nettle)

नेटल यानी बिछुआ के फायदों में से एक यह है कि यह आपकी हड्डियों को फ्री रेडिकल्स और पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचाने की क्षमता रखता है।

  • इस पौधे में प्रचुर आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है। ये मिनरल आपकी हड्डियों को मजबूत रखते हैं।
  • इसके गुणों का लाभ उठाने के लिए आपको रोजाना इस चाय के दो छोटे कप पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मैग्नीशियम की कमी के 8 कारण और इसकी पूर्ति के उपाय

6. हॉर्सटेल या अश्वपुच्छा (Horsetail)

हॉर्सटेल ऐसा पौधा है जो पोषणकारी फायदों से भरा है। आपके शरीर में जाने के बाद यह आपकी हड्डी और जॉइंट की सेहत को फायदा पहुंचाता है।

हॉर्सटेल में एनाल्जेसिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण हैं। ये दर्द, सूजन और दूसरे लक्षणों से राहत दिला सकते हैं।

इसके विटामिन कोलेजन को सिंथेसाइज करने वाली प्रक्रियाओं की मदद करते हैं और आपकी हड्डियों के आपस में घर्षण से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

  • हर हफ़्ते कम से कम तीन बार दो या तीन कप हॉर्सटेल टी पिए।

7. हड्डियों की सेहत के लिए कैमोमाइल (Chamomile)

कैमोमाइल अल्टरनेटिव मेडिसिन की दुकानों में सबसे पॉपुलर पौधों में से एक है।

बहुत से लोग इसके एनाल्जेसिक और सेडेटिव गुणों से लाभान्वित होते हैं। यह आम दर्द को शांत करने के लिए बहुत सही है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि यह आपकी हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद भी हो सकता है। सिर्फ अपनी एंटी इन्फ्लेमेटरी क्षमता के कारण ही नहीं, बल्कि ज़रूरी मिनरल के कारण भी जो इसमें होते हैं।

इससे सूजन में बहुत राहत मिल सकती है जो आपकी छाल-ढाल पर असर डालती है। यह उन कार्टिलेज और लिगामेंट को लुब्रिकेट करने में भी मदद करता है जो आपकी हड्डियों को बांधते हैं।

  • रोजाना तीन बार इस चाय का आनंद लें।
  • दर्द और सूजन हो तो बाहरी तौर पर इसकी बात लें या कॉम्प्रेस के लिए इस्तेमाल करें।

आप देख सकते हैं, ऐसे गुणों वाले कई पौधे हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत और सुरक्षित रखने में आपकी सहायता करते हैं।

हड्डियों को प्रभावित करने वाले रोगों के खिलाफ एक निवारक इलाज के रूप में इनके गुणों का आनंद लेने के लिए नियमित रूप से उन्हें पिएं।



  • Bashira S, Drehera F, Chewa A. Cutaneous bioassay of salicylic acid as a keratolytic; International Journal of Pharmaceutics 2005 (292): 187-194.
  • Corletto F. [Female climacteric osteoporosis therapy with titrated horsetail (Equisetum arvense) extract plus calcium (osteosil calcium): randomized double blind study]. Miner Ortoped Traumatol 1999;50:201-206.
  • Cola de caballo (Equisetum arvense L.) (Abril 2010) holadoctor.com/es/hierbas-y-suplementos-a-z/cola-de-caballo-equisetum-arvense-l
  • Janmejai K, Eswar Shankar, Sanjay Gupta. Chamomile: A herbal medicine of the past with bright future.  (2010) ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2995283/

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।