5 हेल्थ वार्निंग जो आपके अंडरआर्म्स दे सकते हैं

क्या आप जानती हैं, आपके अंडरआर्म्स आपकी सेहत के बारे में बहुत अहम संकेत दे सकते हैं। इस आर्टिकल में जानें।
5 हेल्थ वार्निंग जो आपके अंडरआर्म्स दे सकते हैं

आखिरी अपडेट: 08 अक्टूबर, 2019

अंडरआर्म्स शरीर का वह अंग है जिसकी हम आमतौर पर अच्छी देखभाल करती हैं। पसीने की ग्लैंड्स की प्रचुर संख्या के कारण वे तरल पदार्थ का स्राव करते हैं जो अप्रिय गंध पैदा कर सकते हैं।

हम इनकी पूरी केयर करते हैं, क्योंकि यह अंग शरीर का वह हिस्सा है, जहां अनचाहे बालों के लगातार बढ़ने का खतरा होता है।

हालांकि आप शायद नहीं जानती हैं, वे आपकी सेहत के बारे में वार्निंग देने में सक्षम हैं, खासकर आप जब हार्मोन असंतुलन या लिम्फैटिक हेल्थ को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति का सामना कर रही हों

भले ही कई बार नजरअंदाज हो जाये पर कई बार उनमें होने वाले बदलाव बता सकते हैं कि हमारे शरीर में कहीं कुछ ठीक नहीं है।

यहाँ हम 5 वार्निंग संकेतों को शेयर करेंगे जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. अंडरआर्म्स से बदबू आना

 
अंडरआर्म्स से बदबू आना

ज्यादातर लोगों की अंडरआर्म्स से खराब  गंध आना आम है और हम सभी ने इसे पहले महसूस किया है।

त्वचा की सतह पर पसीने का इकठ्ठा होना बैक्टीरिया के विकास के लिए आदर्श वातावरण बनाता है। इसमें तेज एसिडिक गंध होती है

हर दिन नहाने या डिओडोरेंट और एंटीपर्सपिरेंट प्रोडक्ट का उपयोग करने से निश्चित रूप से यह गंध आसानी से गायब हो जाती है।

हालाँकि, जब गंध बहुत तेज और लगातार आये है, तो हो सकता है आपका शरीर आपको थायरॉइड समस्या या हार्मोनल बदलावों की ओर से सावधान कर रहा है।

यदि गंध सड़ते फल या नेल पॉलिश की तरह हो, तो यह कीटोएसिडोसिस नाम की समस्या से जुड़ा हो सकता है, जिसमें शुगर को प्रोसेस करने की शरीर की क्षमता कम हो जाती है।

इसका मतलब है, अच्छी  साफ़-सफ़ाई की आदतों के बावजूद लगातार बदबू आना डायबिटीज या प्रीबायटिस का संकेत हो सकता है।

2. खुजली (Itching)

शेविंग के बाद बॉडी हेयर के दोबारा बढ़ने से अंडरआर्म्स में खुजली की सनसनी होना आम बात हो सकती है।

आमतौर पर रेजर बर्न या कुछ क्रीम और डियोडरेंट से केमिकल रिएक्शन के कारण त्वचा में जलन हो सकता है।

हालांकि, रेड स्पॉट और डेड सेल्स के साथ लगातार खुजली आना  त्वचा के इस क्षेत्र में एक फंगस की ग्रोथ की ओर इशारा करता है

इस मामले में अपने डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है। एक एंटीमायोटिक ट्रीटमेंट का इस्तेमाल ज़रूरी हो सकता है।

3. दर्द

ऊपरी शरीर की मसल्स में शारीरिक खिंचाव के कारण अंडरआर्म्स में दर्द हो सकता है।

यह उन लोगों में आम है जो अपने ट्रेनिंग रूटीन के दौरान हेवी वेट उठाने या वजन के साथ एक्सरसाइज करते हैं।

इस तरह का दर्द छिटपुट होता है और आमतौर पर थोड़ा आराम करने पर यह अपने आप दूर हो जाता है।

  • यदि यह लगातार समस्या बन जाए और दर्द बढ़ जाए तो अपने डॉक्टर से सलाह लेना अच्छा है।
  • कुछ मामलों में दर्द इस क्षेत्र की लिम्फ नोड्स में सूजन या घावों का संकेत हो सकता है

4. अंडरआर्म्स में चकत्ते (Rashes in your underarms)

आपके अंडरआर्म्स में होने वाला विशेष गर्म, नम वातावरण यीस्ट संक्रमण का खतरा बढ़ाता है।

इससे फंगस के विकास को बढ़ावा मिलता है जो खुजली, लालिमा और छोटे चकत्ते सहित अन्य लक्षणों के साथ एक दाने उभरने का कारण बन सकता है

ये प्रतिक्रियाएं एक एलर्जी और ज्यादा गर्मी का नतीजा हो सकती हैं।

5. गांठ और सूजन (Lumps and inflammation)

अंडरआर्म्स में गांठ और सूजन (Lumps and inflammation)

फॉलिकल बंद हो जाने पर बगलों में मुँहासे की तरह छोटे धब्बे दिखाई देते हैं, जो बालों को सतह पर आने से रोकते हैं

ये काफी दर्दनाक हो सकते हैं और, अगर ठीक से इलाज नहीं किया जाए तो संभवतः संक्रमित हो सकते हैं।

  • ट्वीजर से उन्हें निकालने के बजाय त्वचा को एक्सफोलिएट करने की सिफारिश की जाती है जब तक कि बाल बाहर निकलने में सक्षम न हों।

दूसरी ओर किसी लैंप या गाँठ का ऐसा उभार जिसे आसानी से महसूस किया जा सके, वह लिम्फ नोड्स में सूजन का संकेत हो सकता है

शरीर के इस अंग में प्रचुर लिम्फ नोड्स हैं और स्वस्थ होने पर इस ओर ध्यान नहीं जाता है। हालांकि सूजन होने पर उनमें किसी हेल्थ प्रॉब्लम की समस्या की ओर से वे आपको सचेत कर सकते हैं।

यह लक्षण बताता है, आपका शरीर एक बीमारी या संक्रमण से लड़ने की कोशिश कर रहा है और अगर उस पर काबू न कर पाए तो समस्या गंभीर हो सकती है

कई दिनों या हफ्तों तक किसी गांठ या उभार की उपस्थिति एक इन्फेक्शन यहां तक ​​कि कैंसर का संकेत हो सकती है।

इस मामले में इस अंग का निरीक्षण करना और अपने डॉक्टर से सलाह लेना निश्चित करें। यह जानना अहम है कि यह क्यों उभरा और स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है

आप उन संकेतों पर कितना ध्यान देती हैं जो आपके अंडरआर्म्स आपको देते हैं? अब जब आप जानती हैं, वे आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर से सजग कर सकते हैं, तो किसी भी अस्वाभाविक स्थिति के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

हमें उम्मीद है, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा!



  • Perera, E., & Sinclair, R. (2013). Hyperhidrosis and bromhidrosis: A guide to assessment and management. Australian Family Physician. https://doi.org/http://dx.doi.org/23781522
  • Semkova, K., Gergovska, M., Kazandjieva, J., & Tsankov, N. (2015). Hyperhidrosis, bromhidrosis, and chromhidrosis: Fold (intertriginous) dermatoses. Clinics in Dermatology. https://doi.org/10.1016/j.clindermatol.2015.04.013
  • Uchida, K., & Okazaki, K. (2015). Lymphadenopathy. In Autoimmune Pancreatitis. https://doi.org/10.1007/978-3-642-55086-7_20
  • Peri J, Callejas Pérez A, Rubio M, Grimalt R. La hiperhidrossi primaria. Medicina Integral. 2000; 36(6): 223-230.
  • De Schepper S, Naeyaert J-M. Acantosis nigricans. EMC – Dermatología. 2006;40(2):1–7.

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।