आपकी त्वचा के लिए कच्चे आलू के 5 शानदार लाभ

क्या आप जानते हैं, कच्चे आलू आपकी त्वचा को प्राकृतिक लाभ दे सकते हैं? बुढ़ापे के लक्षणों से लेकर कील-मुंहासों का मुकाबला करने तक कच्चा आलू त्वचा की तमाम गतिविधियों में मददगार होता है।
आपकी त्वचा के लिए कच्चे आलू के 5 शानदार लाभ

आखिरी अपडेट: 26 जून, 2019

आपने शायद कच्चे आलू को कभी भी अपनी त्वचा की देखभाल में कोई सौंदर्य वरदान नहीं माना होगा। तो जान लीजिये कि यह एक कमाल का साधन है जिसे आजमाया जाना चाहिए। अगर एक सेहतमंद सामग्री में कोई प्राकृतिक नुस्खा मिले तो यह हमेशा अच्छा होता है कि उसके अन्य फायदों का भी पता लगाया जाये ।

आप पहले से ही जानते होंगे, आलू वेजिटेबल स्टार्च से भरपूर है जो कि पौष्टिक और कार्बोहाइड्रेट और विटामिन C से समृद्ध होता है।

पिछले कुछ सालों में आपकी रोजाना की ब्यूटी रूटीन को बिना केमिकल का उपयोग किए नेचुरल तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में खूब रिसर्च हुई है। इसमें आलू के कॉस्मेटिक फायदों पर भी काम हुआ है।

हमें यकीन है, आपको यह जानकारी उतनी ही उपयोगी लगेगी जितनी कि दिलचस्प। कच्चे आलू का उपयोग करने के पांच लाजवाब तरीकों के बारे में इस पोस्ट में जानें।

1. काले घेरों को अलविदा कहने में आपके मददगार हैं कच्चे आलू

मुमकिन है, अपनी आंखों के चारों ओर की सूजन या काले घेरों को कम करने के लिए आपने खीरे की स्लाइस का क्लासिक उपयोग एक से ज्यादा मौकों पर किया हो। लेकिन जब इस संवेदनशील क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने की बात आती है तो एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से समृद्ध कोई भी प्रोडक्ट अच्छा रहेगा।

इस उद्देश्य को पूरा करने के मामले में कच्चे आलू सनसनीखेज हैं। ये सर्कुलेशन को उत्तेजित करते हैं और इन क्षेत्रों में फ़ैली छोटी रक्त वाहिकाओं का फैलाव घटाते हैं।

हम समझाएंगे कि आप इस आसान ट्रीटमेंट को कैसे कर सकती हैं।

सामग्री

  • 2 आधे इंच मोटी कच्चे आलू की स्लाइस
  • 2 टिश्यू
  • 1 मोर्टार

आपको क्या करना चाहिए?

  • कच्चे आलू को छीलकर दो स्लाइस में काटें। उनको लगभग आधा इंच मोटा होना चाहिए।
  • उन्हें मोर्टार में मैश करें।
  • प्रत्येक टिश्यू में थोड़ी मात्रा में इस कच्चे आलू का पेस्ट रखें।
  • 15 से 20 मिनट के लिए इसे अपने डार्क सर्किल पर लगाएं।

आप देखेंगी, आपको कितने अच्छे परिणाम मिलते हैं!

2. चेहरे से दाग-धब्बे हटाने में मदद करते हैं कच्चे आलू

चेहरे पर बढ़ते दाग-धब्बे के लक्षण उम्र  के असर से जुड़े हैं। आलू के सबसे जाने-माने गुणों में से एक है, चेहरे पर धब्बों का प्रभाव कम करना, उनको उभरने या दिखने से रोकना या घटा देना।

देखिये कि आप उनका उपयोग कैसे कर सकते हैं।

सामग्री

  • एक छोटा छिला हुआ आलू
  • 1 खीरा
  • 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (10 मिलीलीटर)

आपको क्या करना चाहिए?

  • सबसे पहले कच्चे आलू को बारीक ग्रेट करें।
  • खीरे के साथ भी ऐसा ही करें।
  • इन दोनों सब्जियों को एक कटोरे में मिलाएं और एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें।
  • सबको अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर एक मास्क जैसे लगाने के लिए एक कॉटन पैड इस्तेमाल करें। इसे 15 से 20 मिनटों तक कार्य करने दें।
  • फिर चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोएं।

3. असमय बुढ़ापे से मुकाबले में मददगार

धूप, रूखी त्वचा और त्वचा की ऊपरी परता (एपिडर्मिस) में हाइड्रेशन की कमी जैसे कारक वे पहलू हैं जो आपके चेहरे की बुढ़ापे की प्रक्रिया को तेज करते हैं। सौभाग्य से आप आलू का उपयोग करके आसानी से इसका उपचार कर सकते हैं।

आपको बस इतना करना है कि कच्चे आलू की स्लाइस का उपयोग करके एक मिनी फेशियल मसाज करें। इसे ऐसे करें।

सामग्री

  • 1 एक इंच मोटी आलू की स्लाइस

आपको क्या करना चाहिए?

  • इस उपचार को रात में करना सबसे अच्छा होता है।
  • सबसे पहले आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह धोना चाहिए।
  • इसके बाद अपने पूरे चेहरे पर आलू की कच्ची स्लाइस को लगाने के लिए गोलाकार मालिश करें।
  • अंत में बस गुनगुने पानी से धोएं और अपना सामान्य मॉइस्चराइजर लगाएं।

4. मुंहासों और दानों का सफाया

कच्चा आलू विटामिन C, पोटैशियम, कॉपर और सल्फर से समृद्ध है। ये आपकी त्वचा की गहरी सफाई करने, नुकसानदेह पदार्थों को बाहर निकालने और मुंहासों और दानो को कम करने के मामले में आदर्श तत्व हैं।

इसका आश्चर्यजनक असर होता है। यह सरल उपचार रोज रात को करने लायक है।

सामग्री

  • 1 एक इंच मोटी आलू की स्लाइस

आपको क्या करना चाहिए?

ऊपर असमय बूढ़ी होने वाली त्वचा के लिए जो उपचार बताया गया है, वही करना है। लेकिन मालिश करने के बाद अपने चेहरे को धोने की बजाय इसे रात भर असर दिखाने के लिए छोड़ दें।

इसे ऐसे करें:

  • सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोएं और किसी भी किस्म की चिकनाई या मेकअप को हटा दें।
  • इसके बाद अपने पूरे चेहरे पर गोलाकार मालिश करके कच्चे आलू की स्लाइस लगाएं।
  • इसे रात भर लगा रहने दें।
  • अगले दिन सुबह रोज की तरह आप इसे साफ कर लें।

5. त्वचा की चमक निखारने के लिए आदर्श

एक लंबे दिन की थकान, रात को ठीक से नहीं सोने या आम तनाव होने पर भी आपके चेहरे की चमक गायब हो सकती है। आप देखने में कई साल बड़े लग सकते हैं।

इस समस्या को रोकने के लिए, थोड़ा ज्यादा पानी पीना, ज्यादा आराम करना, मूत्रवर्धक असर वाले खाद्य पदार्थ खाना और इस आसान ट्रीटमेंट को अपनाना चाहिए। आपको यह बहुत पसंद आएगा।

सामग्री

  • 1 छोटा छिला हुआ आलू
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस (10 मिलीलीटर)

आपको क्या करना चाहिए?

  • पहली चीज जो आपको करने की ज़रूरत है वह आलू को बारीक ग्रेट करना है।
  • ग्रेट किये हुए आलू को एक कटोरे में डालें और उसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे रात में लगाएं। एक कॉटन पैड का इस्तेमाल करके इसे एक मास्क की तरह लगाना चाहिए।
  • इसे 15 या 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से धोएं।

क्या आप इन युक्तियों को आजमाने के लिए तैयार हैं? 



  • Tudela, J. A., Espín, J. C., & Gil, M. I. (2002). Vitamin C retention in fresh-cut potatoes. Postharvest Biology and Technology. https://doi.org/10.1016/S0925-5214(02)00002-9
  • Teow, C. C., Truong, V. Den, McFeeters, R. F., Thompson, R. L., Pecota, K. V., & Yencho, G. C. (2007). Antioxidant activities, phenolic and β-carotene contents of sweet potato genotypes with varying flesh colours. Food Chemistry. https://doi.org/10.1016/j.foodchem.2006.09.033
  • Kenny, O. M., McCarthy, C. M., Brunton, N. P., Hossain, M. B., Rai, D. K., Collins, S. G., … O’Brien, N. M. (2013). Anti-inflammatory properties of potato glycoalkaloids in stimulated Jurkat and Raw 264.7 mouse macrophages. Life Sciences. https://doi.org/10.1016/j.lfs.2013.02.006

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।