कहीं आप ब्रेकफ़ास्ट में तो नहीं खाते ये 5 खाद्य?
दुर्भाग्य से ब्रेकफ़ास्ट में आम तौर पर खाए जाने वाले कुछ खाद्य-पदार्थ आपकी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। खासतौर से तब, जब आप अपना वजन कम करना चाह रहे हों। याद रखें, विशेष रूप से पसंद किये जाने वाले ये खाद्य-पदार्थ हम सबके लिए भले ही अच्छे नहीं हैं, पर नाश्ता दिनभर का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है।
सबसे पहला आहार नाश्ता ही है जो आपके शरीर में सुबह जाता है। इसका उद्देश्य ही होता है आपके शरीर को विटामिन, मिनरल और फाइटोन्यूट्रिएंट प्रदान करना। इसलिए खूब सावधान रहना चाहिए कि अपने ब्रेकफ़ास्ट में आप क्या शामिल कर रहे हैं।
अगर आप सावधान नही हैं, तो आप ऐसी चीजें खा रहे हैं जिससे आपकी इच्छा के विरुद्ध चीजें मिल रही हैं। जैसे- मोटापा, कुपोषण और जरूरत से अधिक भूख।
यह कोई असाधारण बात नहीं है कि लोग अपुष्टिकर या गरिष्ठ भोजन लेते रहते हैं जिनके पचने में कठिनाई होती है। ऐसे खाद्य-पदार्थ हमें थकान तो देते ही हैं, साथ ही हमारा मूड भी बिगाड़ देते हैं।
जब हम सो रहे होते हैं तब हमारा शरीर तकनीकी रूप से उपवास के साथ, स्वास्थ्यलाभ (healing) और विषमुक्त (detoxing) हो रहा होता है। इस क्रिया में बाधा आ सकती है, अगर हमने दिन का पहला निवाला ही गलत ले लिया है।
निम्नलिखित 5 खाद्य-पदार्थों पर नियंत्रण रखें और इन्हें अपने नाश्ते की थाली से बिलकुल हटा दें।
इसे भी पढ़ें : हइपरटेंशन पर नियंत्रण रखने के 5 प्राकृतिक खाद्य-पदार्थ
1. कृत्रिम या अत्यधिक संसाधित फलों के रस (Artificial or highly-processed fruit juice)
चलिए हम शुरू करते हैं एक आम खाद्य-पदार्थ से, जिसे नाश्ते में नहीं लेना चाहिए। बहुत से लोग इसे ब्रेकफ़ास्ट का सहज हिस्सा मानते हैं, क्योंकि इसे हम बचपन से ही इस रूप में लेते रहे हैं।
इस पेय पर हमारा विश्वास इसके लेबल पर लिखे ‘फोर्टीफाइड विद विटामिन्स’ (विटामिन से भरपूर) को पढ़ कर जम जाता है।
हम यह महसूस नहीं कर पाते कि इसमें चीनी, कृत्रिम सुगंध और कृत्रिम रंग की मात्रा भी भरपूर है। हम अब जानते हैं, यह मेल आपके स्वास्थ्य के लिए बिलकुल फायदेमंद नहीं है।
आपका शरीर पाश्चराइज्ड जूस को अच्छी तरह ग्रहण नहीं कर पाता। इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
अगर आप फल का रस पीना चाहते हैं तो एक बार में ही फल से ताजा जूस तैयार कर लें।
हालांकि यह न भूलें कि ताजा निचोड़े रस में फलशर्करा (fructose) के रूप में अत्यधिक मात्रा में चीनी होती है।
अगर कुछ बेहतर चुनना है तो स्मूदी लीजिये।
2. बाजारू सुगंधित दही (Commercial flavored yogurt)
दही दूसरा ऐसा खाद्य-पदार्थ है जिसे लोग अक्सर अपने ब्रेकफ़ास्ट में खाते हैं। जो भी हो, यह दूध से बना होने के कारण हम सोचते हैं कि यह स्वास्थ्यप्रद और पोषक होगा। पर यही सच्चाई नहीं है।
बाजारू दही को अपने नाश्ते से दूर कर देना उचित होगा, क्योंकि :
- यह बलगम पैदा करने वाला होता है, जिससे बार-बार कफ थूकना पड़ता है।
- सुगंधित दही में भरपूर मात्रा में चीनी और कृत्रिम सामग्रियाँ होती हैं।
इसके बदले प्राकृतिक दही चुनें। आप इसे घर में तैयार कर सकते हैं, या दुकान से खरीद सकते हैं। लेकिन खरीदने से पहले इसके लेबल को जरूर पढ़ लें। आप को देख लेना चाहिए कि इसमें शामिल सामग्रियों में चीनी या रासायनिक पदार्थ तो नहीं है।
अगर आप कुछ ज्यादा खुशबूदार चाहते हैं, तो दही में फलों के टुकड़े मिला लें।
3. संसाधित मांस (Processed Meats)
विभिन्न प्रकार के मांस, जैसे- सूअर का मांस, हैम और सॉसेज आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इन्हें पसंद करने वाले को सोचना चाहिए कि ये खाने योग्य हैं या नहीं।
इनमें से अधिकतर मांस में सोडियम और सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा होती है।
इसके सिवा, आपके पाचन तंत्र को इन्हें पचाने में काफी तकलीफ होती है। इससे आपको थकान और भार-सा महसूस होगा। आपको दिनभर अपने काम में मन नहीं लगेगा।
हम आपको संसाधित मांस के बदले चिकेन, अंडे या बिना चर्बी वाला मांस सब्जी के साथ खाने की सलाह देंगे।
इन्हें भी पढ़ें : वजन कम करना है तो अपनी डाइट में इन 4 चीजों को लेने से बचें
4. डिब्बाबंद अनाज (Boxed cereals)
जूस की तरह यह भी उत्कृष्ट है। खैर, विज्ञापनों में सिखाया जाता है कि नाश्ते में लिया गया यह अनाज हमें दिन भर ऊर्जा से भरपूर रखेगा, है न?
मुश्किल यह है कि ये खाद्य दिनभर आपको आलस्य और निद्रा से घेरे रखेंगे। इसी वजह से आपको इन्हें अपने नाश्ते से हटा देना चाहिए।
इन उत्पादों में उच्च मात्रा में शर्करा, कृत्रिम रंग और कृत्रिम सुगंध होती है। इन चीजों को हम जूस में देख चुके हैं। यह मिश्रण आपकी सुबह की शुरुआत के लिए बिलकुल भी उचित नहीं है।
इन अनाजों को जब हम पशु के दूध के साथ मिलाकर खाते हैं, तो ये दिन की एक भयानक शुरुआत करते हैं।
प्राकृतिक या जैविक अनाज आपके ब्रेकफ़ास्ट क्र लिए बेहतर चुनाव है। आप घर में दलिया, सिरियल बार या साबुत गेहूँ की ब्रेड बना सकते हैं।
अगर आप इसमें दूध मिलाना चाहते हैं, तो सबसे बेहतर होगा सब्जी से तैयार दूध जैसे- सोया मिल्क, ओट मिल्क, बादाम का दूध या नारियल का दूध।
5. द्विफल शिरा के साथ पैनकेक (Pancakes with maple syrup)
स्वादिष्ट पुआ (पैनकेक) बहुतों का पसंदीदा है। खासतौर से अगर इसमें मैपल सिरप या थोड़ा मक्खन मिलाया गया हो। यद्यपि यह बहुत स्वादिष्ट और आनंद देने वाला खाद्य-पदार्थ हो, पर यह अच्छा आहार नहीं है। अतः पैनकेक को भी आप अपने ब्रेकफ़ास्ट में शामिल न करें।
पुआ के घोल (पैनकेक) में अत्यधिक परिष्कृत मैदा और चीनी की मात्रा होती है। इसे खाने के बाद कुछ घंटों तक आप सुस्त महसूस करते रहेंगे।
- अगर आपको इन्हें अपने जीवन से पूरी तरह हटा देने वाली बात पसंद न आई हो, तो विकल्प के रूप में मैदा के बदले जई का आटा (Oat) रख सकते हैं।
- मीठा बनाने के लिए इस घोल में फल मिला दें।
याद रखें : हम आपसे यह नहीं कह रहे हैं कि इन्हें कभी नहीं खाना चाहिए। पर एक संतुलित आहार लेने की कोशिश करें। आप इन उत्पादों को सप्ताह में एक दिन खाते हैं तो कोई मुश्किल नहीं होगी।
बाकी दिनों में इन खाद्य-पदार्थों को छोड़कर स्वस्थ आहार लेने की कोशिश करें।
हम जानते हैं, स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बहुत कठिन है। लेकिन यह बहुत लाभदायक होगा कि आप ब्रेकफ़ास्ट में सही भोजन का चुनाव करें और यह भी जान लें कि क्या नहीं खाना है।
यह आपकी रुचि हो सकती है ...