लीवर, पैंक्रियाज़ और किडनी की सूजन घटाने वाले जूस

जूस को आपकी रेगुलर डाइट में शामिल करने का ख़याल बहुत अच्छा है। ये सूजन कम करते हैं, अंगों को डिटॉक्स करते हैं और पूरे स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं।
लीवर, पैंक्रियाज़ और किडनी की सूजन घटाने वाले जूस

आखिरी अपडेट: 14 अक्टूबर, 2018

लीवर, पैंक्रियाज़ और किडनी का काम आपके शरीर की सफाई करना और शरीर की तमाम क्रियाओं को रेगुलेट करना है। आपके इन अंगों की सूजन घटाने का सबसे बढ़िया उपाय ताजे फल और सब्जियाँ खाना है। इनमें बड़ी मात्रा में पानी और एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं। इनसे आप सूजन घटाने वाले जूस भी बना सकते हैं।

शायद आप जानते हैं, स्वस्थ लीवर स्वास्थ्य और आरोग्य का दूसरा नाम है।

आपकी किडनी भी टॉक्सिन्स और फालतू पानी को बाहर निकलने में अहम भूमिका निभाती हैं। वे रक्तचाप को रेगुलेट करने और विटामिन D तैयार करने का काम भी करती हैं।

प्रतिदिन एन्जाइम और मिनरल से भरपूर नेचुरल जूस पीना आपके पैंक्रियाज़ की सूजन घटाने में सहायता करता है। आपका पाचन बेहतर होता है, जिससे कोशिकाओं की क्षय से जूझने में आपको मदद मिलती है।

आइये हम आपको कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट जूसों की खोज करने के लिए आमंत्रित करते हैं। इन अंगों की सूजन घटाने में जूस आपकी मदद करेंगे।

लीवर, पैंक्रियाज़ और किडनी की सूजन घटाने वाले जूस

ऐलोवेरा, क्लोरोफिल और नींबू

सूजन घटाने वाले जूस: ऐलोवेरा, क्लोरोफिल और नींबू

सामग्री

  • 3 बड़े चम्मच ऐलोवेरा जेल के (45 ग्राम)
  • जूस 1 नींबू से
  • 1 बड़ा चम्मच क्लोरोफिल (10 ग्राम)
  • 1 कप पानी (200 मिलीलीटर)

इसे कैसे बनायें

  • ये सामग्रियाँ केवल सूजन घटाने में ही मदद नहीं करेंगी, क्लोरोफिल की छोटी मात्रा अंगों के कार्य को बेहतर बनायेगी।
  • जूस बनाने के लिए केवल ब्लेंडर में तीन बड़े चम्मच ऐलोवेरा जेल, नींबू का रस और पानी मिला दीजिए।
  • अच्छी तरह से घुला हुआ तरल पा लेने तक यह प्रक्रिया चलाइए। इसके साथ एक बड़े चम्मच से क्लोरोफिल मिलाना न भूलें। यह दवा का एक बढ़िया नुस्खा है।
चुकंदर, संतरा और गाजर का जूस

चुकंदर किसी भी डिटॉक्स प्लान का जरूरी हिस्सा है और असरदार तरीके से सूजन दूर करता है।

जब आप चुकंदर के जूस के साथ गाजर और संतरों में मौजूद विटामिन A और C को मिलाते हैं, तो एक बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी नुस्खा तैयार होता है।

ध्यान दीजिए कि आप इसे कैसे बनाएँगे।

सामग्री

  • 1 चुकन्दर
  • 1 संतरे का जूस
  • 2 गाजर
  • 1 कप पानी (200 मिलीलीटर)

इसे कैसे बनायें

  • सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से धोते हुए शुरू कीजिए। चुकंदर और गाजर को टुकड़ों में काटिए। यह अधिक आसानी से ब्लेंड होने में इनकी मदद करेगा।
  • संतरे का जूस, चुकंदर, गाजर और पानी अपने ब्लेंडर में डालिए।
  • यह प्रक्रिया तब तक चलाइए जब तक आपको एक अच्छी तरह से घुला हुआ पेय न मिल जाए। हमेशा सुबह-सुबह इसका आनंद लीजिए। आपको बहुत बढ़िया महसूस होगा।
अजवाइन, गाजर और लहसुन का जूस
सूजन घटाने वाले जूस: अजवाइन, गाजर और लहसुन का जूस

इस नुस्खे में लहसुन के मौजूद होने पर आप चकित हो सकते हैं। फिर भी, यह याद रखने लायक है कि लहसुन दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक में शामिल है।

सूजन घटाने वाला जूस केवल सूजन घटाने में ही मदद नहीं करता, बल्कि यह आपके लीवर की देख-भाल, किडनी से जहरीले तत्वों की सफाई, और पैंक्रियाज़ के फंक्शन को बेहतर भी करता है।

इस प्राकृतिक जूस में लहसुन की कली को मिलाना न भूलें। क्योकि इसके फायदे विस्मयकारी हैं।

सामग्री

  • 1 अजवाइन (celery) की डंठल
  • 2 गाजर
  • 1 लहसुन की कली
  • 1 कप पानी (200 मिलीलीटर)

इसे कैसे बनायें

इसे बनाना आसान है और जल्द बनाया जा सकता है। अजवाइन और गाजर को अच्छी तरह से धो लीजिए। इसके बाद सभी चीजों को लहसुन की कली और एक कप पानी के साथ ब्लेंडर में डाल दीजिए।

इसे अच्छी तरह ब्लेंड कीजिए और इस जूस को सुबह-सुबह पीजिए।

सूजन घटाने वाले जूस: सेब और अलसी के बीज (Apple and flax seed juice)
सूजन घटाने वाले जूस: सेब और अलसी के बीज

अलसी (flaxseed) एक औषधीय पौधा है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी, ड्यूरेटिक और रिजेनेरेटिव गुण हैं। यह आपके पाचन-संबंधी स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करता है। यह इन्फेक्शन रोकने और आपकी पाचन क्रिया में सुधार करने में सहायता करता है।

जब आप अलसी के बीज के फायदों को प्राकृतिक सेब के जूस के साथ मिलाते हैं, तो आपको अनूठे फायदे मिलते हैं।

इनके तमाम फायदे लेने के लिए आपको एक बैलेंस डाइट बनाए रखना जरूरी है। आपके आहार में चर्बी और प्रीजर्वेटिव की मात्रा कम होनी चाहिए।

सामग्री

  • 2 सेब
  • 1 कप पानी (200 मिलीलीटर)
  • 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीजों का पाउडर (5 ग्राम)

इसे कैसे बनायें

  • अलसी के बीज किसी भी प्राकृतिक जड़ी-बूटियों की दुकान में मिल जाएँगे। यह फुड सप्प्लिमेंट के रूप में सलाद, दही या जूस के साथ मिलाए जाने के लिए बहुत बढ़िया हैं।
  • याद रखिए, हमेशा ऑर्गनिक रूप से उगाए गए सेब चुनना चाहिए
  • सबसे पहले आप सेब को धोकर छील लीजिए और उनकी गुठली निकाल लीजिए। सभी सामग्रियों को ब्लेंड कीजिए।
  • आपका जूस कहीं ज्यादा गाढ़ा न बन जाए इसे सुनिश्चित करने के लिए अलसी का पाउडर और एक कप पानी मिलाना याद रखें। इसे सुबह पीजिए।

हमने सूजन घटाने वाले जूस की जो जानकारी दी है, उन्हें अजमाइए। यह पता करें कि इनमें आपको किनसे सबसे ज्यादा बेहतर महसूस होता है। यह भी कर सकते हैं कि केवल उन्हीं सामग्रियों का उपयोग करें जो आपके घर में मौजूद हैं। सूजन घटाने वाले जूस का सेवन नियमित आधार पर रोज करना ज़रूरी है। इसके साथ-साथ अपने आहार पर ध्यान देना और जीवन शैली में सुधार करना भी जरूरी है।

आज आप इनमें से कौन सा जूस बनाएँगे?


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।