3 स्वादिष्ट मॉर्निंग ड्रिंक से पायें सपाट पेट
पुरुषों और महिलाओं दोनों को जो सबसे आम फ़िक्र रहती है, वह है सपाट पेट में बाधा डालने वाली फालतू चर्बी को हटाने की।
यह सिर्फ सौंदर्य की समस्या नहीं है। यदि आप जल्द से जल्द इस पर एक्शन नहीं लेते तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है।
जब आप पेट वाले क्षेत्र में चर्बी बढ़ा लेते हैं, तब यह आपके टिशू में स्ट्रेस और सूजन पैदा करती है। यदि समस्या स्थायी बन जाये तो यह गंभीर हृदय रोगों की ओर ले जा सकती है।
यह पेट की चर्बी, विशेष रूप से यदि यह कमर के आसपास है, तब यह आपके शरीर में साइटोकाइन्स अधिक उत्पन्न करायेगी। यह प्रोटीन की श्रेणी का है जो इन्सुलिन रोकने में योगदान करता है।
आप देख सकते हैं, सपाट पेट के सपने देखना केवल आइने में चुस्त-दुरुस्त दिखने की आपकी हसरत से ही जुड़ा नहीं होना चाहिए। यह नितांत जरूरी है कि आप अपनी वेस्टलाइन पर निगरानी रखें और आहार बदलने पर ध्यान दें।
इसलिए हम आज इस पोस्ट में आपको सलाह देते हैं, आप अपने दिन की शुरुआत इन तीन प्राकृतिक पेयों में से किसी एक से करें।
1. सपाट पेट के लिए लेमोनेड के साथ पुदीना
पेट की चर्बी हटाना मुश्किल होने के सबसे मुख्य कारणों में से एक है उम्र। आप इसे पसंद करें या नहीं, सच यही है कि बढ़ती उम्र के साथ आपके मेटाबोलिज्म की गति धीमी हो जाती है।
- महिलाओं के मामले में मेनोपॉज से इसका बहुत कुछ लेना-देना हो सकता है। एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरॉन में गिरावट का अर्थ है पेट में ज्यादा चर्बी जमा होना, जिसे हटाना कठिन है।
- इनमें से कुछ भी चिरस्थायी नहीं है। उचित आहार के साथ आपको सपाट पेट मिल सकता है। इसलिए आगे बढ़िए और प्रोसेस्ड खाद्यों को अपने आहार से बिल्कुल हटा दीजिए। प्रत्येक सुबह अपने ब्रेकफास्ट के साथ इस नेचुरल ड्रिंक को जोड़ लीजिए।
- करिश्मा है नींबू, गरम पानी और पुदीना का। ये सूजन कम करते हैं, और उदर के टिशूज़ को हाइड्रेट करते हैं।
इसे भी पढ़ें: 6 एक्सरसाइज जो थुलथुल टांगों को सुडौल बनाएंगी
अनगिनत एंटीऑक्सिडेंट के साथ डाइयूरेटिक और टोनिंग प्रभाव, इस प्राकृतिक रस को बहुत शक्तिशाली बना देते हैं। यह फालतू तरल हटाने में मदद करता है, और टॉक्सिन को हटाने में बढ़ोतरी करता है।
सामग्री
- 1 गरम पानी (200 मिलीलीटर)
- 1 नींबू का रस
- 1 पुदीने का पत्ता
इसे कैसे बनाएँ?
- नींबू का रस निकालते हुए शुरू करें। तब पुदीने के पत्ते को पीसने के लिए खल का प्रयोग करें। जब इसे पीसते हैं, तब आपको ज्यादा खुशबू और प्राकृतिक फायदे मिलेंगे।
- पुदीना और नींबू के रस को एक कप गरम पानी में मिलाएँ।
- यदि आपका पेट एक पूरे नींबू से नहीं निपट पाता तब आधे या कुछ कम नींबू का प्रयोग करें।
दिन की शुरुआत स्वास्थ्यकर रस से करने पर आपको पेट की चर्बी हटा कर सपाट पेट पाने में सहायता मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: 4 सूप टॉक्सिन हटाने के लिए
2. करौंदा, अनारस और नाशपाती
यह जूस जितना स्वादिष्ट है, उतना ही हेल्दी है। आपको इस रस का चुनाव करना चाहिए। इसका सबसे अहम कारण इसकी वह शक्ति है जो आपके ब्लड कॉर्टिसोल लेवेल को रेगुलेट करती है।
शायद आप जानते हैं कि कॉर्टिसोल स्ट्रेस हॉर्मोन है। कुछ व्यक्ति जब स्ट्रेस और चिंता के ऊँचे स्तर पर रहते हैं, तब उनका वज़न बहुत कम हो जाता है। वहीं कुछ दूसरों पर ठीक इसका उलटा असर होता है।
- ऐसा इसलिए है कि कॉर्टिसोल का प्रभाव अलग-अलग व्यक्तियोँ के शरीर पर अलग-अलग तरह से होता है। पर सबसे सामान्य प्रभाव यह है कि यह फैट सेल्स को बड़ा और अधिक लचीला बनाता है। यह विशेष रूप से पेट के गिर्द होता है।
- इन तीन फलों का कॉम्संबिनेशन ऐसा होने से रोकने में मदद कर सकता है।
उदाहरण के लिए, अनारस कॉर्टिसोल का उत्पादन रोकने में सहायता करता है। इसके अलावा इसमे एक एन्जाइम ब्रोमेलेन है। यह पचाने में और पेट फूलना रोकने में सहायता करने के लिए प्रोटीन में रासायनिक बदलाव करता है।
करौंदे (Cranberries) बहुत से इन्फेकशन रोकने में सहायता करते हैं। नाशपाती के साथ मिला दिए जाने पर यह आपके मेटाबोलिज्म की गति बढ़ाते हुए घबराहट और चिंता कम करता है। यह स्वस्थ और सपाट पेट के लिए आदर्श है।
खोज करें: 10 खाद्य पदार्थ जो लीवर की सफ़ाई करते हैं
सामग्री
- 10 करौंदे
- 1 स्लाइस ताज़ा अनारस की (125 ग्राम)
- 1 नाशपाती
- 1 कप पानी (200 मिलीलीटर)
तैयारी
- आपके लिए पहली जरूरी चीज है इन सामग्रियों को धो लेना। तब नाशपाती का छिलका उतारिए, इसे चार टुकड़ों में काटिए और नाशपाती को चॉप कीजिए।
- सभी सामग्रियों को अपने ब्लेंडर में डालिए: करौंदे, अनारस और नाशपाती। अच्छी तरह से ब्लेंड कीजिए और पानी के कप में मिलाइए।इसे हमेशा सुबह में पीजिए।
3. ब्लैक कॉफी
यह सही है। हर सुबह एक कप ब्लैक कॉफी जैसी चीज अधिक सपाट पेट पाने में आपकी सहायता कर सकती है। यह आपके हृदय और लिवर के स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकती है।
- यह ध्यान में रखना अहम है कि इन गुणों का फायदा उठाने के लिए आप इसमें सफेद चीनी, पूर्ण दूध या क्रीम नहीं मिला सकते।
- थर्मोजेनेसिस के कारण कैफ़ीन आपके मेटाबोलिज्म की गति तेज करने के लिए बहुत बढ़िया है। अधिक कैलरी जलाने में, भूख के अहसास को कम करने में आपको इसके शक्तिशाली ऐंटीऑक्सिडेंट्स से लाभ होगा।
हम सुनिश्चित हैं कि अपने ब्रेकफास्ट के साथ कॉफी के उस कप को भी जोड़ लेने पर आपको आनंद आएगा।
लेकिन याद रखिए: कॉफी का केवल एक कप आपकी धमनियों, आपके दिमाग के लिए प्राकृतिक दवा है। यह पेट की उस खतरनाक चर्बी को हटाते हुए सपाट पेट पाने में आपकी सहायता करता है।
यह आपकी रुचि हो सकती है ...