10 कारण जो आपके शरीर के दाईं ओर दर्द से जुड़े हो सकते हैं
आपके शरीर के दाईं ओर दर्द विभिन्न कारणों से हो सकता है। यह दर्द आपकी किडनी, एपेंडिक्स या पैनक्रियाज की समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। इसके अलावा यह आपकी पसलियों या कूल्हों की हड्डी की समस्याओं का परिणाम भी हो सकता है।
शरीर के दाईं ओर दर्द उठे, तो इस मामले में जो सबसे पहला काम आपको करना चाहिए, वह है, किसी भी गंभीर समस्या की आशंका को दूर करने के लिए सबसे पहले डॉक्टर के पास जांच के लिए जाना ।
दाईं तरफ का दर्द तुरंत ध्यान देने की स्थिति होती है। इसके साथ-साथ अन्य लक्षण भी मौजूद हो सकते हैं:
- चक्कर आना
- जी मिचलाना (नॉज़ीआ)
- उल्टी
- कब्ज
- दस्त
- भूख में कमी
- गैस
- बुखार
शरीर के दाईं ओर दर्द के संभावित कारण
1. हड्डी में चोट
यह पसलियों में होने वाले दर्द के मुख्य कारणों में से एक है। इस हिस्से में चोट बहुत दर्दनाक होती है। यह दर्द विशेष रूप से उस वक्त होता है जब सांस लेते वक्त रिब केज़ फैलता है। इसे ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।
2. निमोनिया
निमोनिया शरीर के दाईं ओर दर्द का एक संभावित कारण हो सकता है, हालांकि यह इतना आम नहीं है। यह एक तरह का तेज, चुभने वाला दर्द होता है, जो खांसने या गहरी सांस लेने पर और भी बदतर हो जाता है। इसके साथ खांसी, पीले म्यूकस, बुखार, कंपकंपी, और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।
3. गॉल्स्टोन
आपके शरीर के दाईं ओर दर्द पित्ताशय की थैली से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है। उदाहरण के लिए गॉल्स्टोन। गॉल्स्टोन से पीड़ित रोगी की त्वचा थोड़ी पीली होगी। इसमें बुखार के साथ पेट के ऊपरी दाईं ओर या बीच में दर्द होता है।
4. गैस
इसका सबसे आम कारण अक्सर बदहजमी या कब्ज होता है।
इसे भी पढ़ें:
5. एपेंडिसाइटिस
यह एपेंडिक्स की सूजन है। इससे पेट में दाईं ओर निचले भाग में दर्द होना आम है। यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है, लेकिन यह 10 से 30 साल की उम्र के बीच ज्यादा आम है।
इसके लक्षण पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द से शुरू हो सकते हैं , जो बाद में बढ़ते हुए नीचे दाईं ओर जाता है। इस हिस्से को छूने से तेज दर्द होता है।
यह संभव है कि आप मतली, उल्टी, भूख की कमी, या दस्त का अनुभव करें। इससे आपको तुरंत अस्पताल जाना पड़ सकता है।
6. पैन्क्रीअटाइटिस (Pancreatitis)
पैन्क्रीआज़ लीवर के नीचे और अमाशय के पीछे होता है। पैन्क्रीआज़ के कैंसर और पैन्क्रीअटाइटिस जैसी शारीरिक समस्यायों के कारण पेट में दाईं ओर ऊपरी भाग में दर्द पैदा हो सकता है।
7. एब्डोमिनल हर्निया
उदरीय हर्निया होने पर आम तौर पर ऑपरेशन का सहारा लिया जाता है जो अस्थिर हर्निया से बचने के लिए किए जाते हैं। हर्निया की इस स्थिति के कारण , पेट में दाईं ओर दर्द हो सकता है। उस हिस्से को छूने पर भी दर्द होगा। इससे मतली या लगातार उल्टी भी हो सकती है।
8. किडनी की समस्याएं
मूत्राशय का संक्रमण या मूत्र-पथ के किसी भी अन्य हिस्से में संक्रमण किडनी तक बढ़ सकता है। यह सूजन और दर्द का कारण बन सकता है। यह दर्द पेट में नीचे दाईं ओर महसूस होता है जो बाद में पीठ तक फैल सकता है।
9. कोलन (Colon) समस्यायें
ऊपरी कोलन पेट में दाईं ओर पाया जाता है। यह पाचन तंत्र का आख़िरी छोर होता है। संभव है कि आंतों की सूजन, जैसे कोलाइटिस, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या क्रोन्स रोग के कारण शरीर के दाईं ओर दर्द उभर रहा हो।
10. ओवेरिअन सिस्ट
सिस्ट छोटी संरचनाएं होती हैं जो ओवरी यानी अंडाशय की सतह पर या अंदर पाई जा जाती हैं। अगर ये सिस्ट बड़े होते हैं या फूटते हैं, तो वे दर्द का कारण बन सकते हैं।
किसी भी दर्द या असुविधा को नजरअंदाज न करें। किसी भी लक्षण के दीखते ही सही ट्रीटमेंट के लिए अपने डॉक्टर के पास जाइए।
स्वस्थ रहना और अपनी देखभाल करना पूरी तरह से आपकी ज़िम्मेदारी है!
डायग्नोसिस
शरीर के दाईं ओर दर्द की स्थिति में इसके सही निदान के लिए, दर्द के स्रोत को जानने के लिए डॉक्टर तीन बातों की जांच करते हैं:
- आपने कितनी देर तक दर्द महसूस किया है?
- दूसरे किन लक्षणों से आप पीड़ित हैं?
- रोगी दर्द के बारे में क्या कुछ ख़ास महसूस करता है?
- यदि दर्द पसलियों के आसपास है, तो यह देखना जरूरी होगा कि क्या आपको खांसी है, बुखार है, उस हिस्से में चोट लगी है, आपको सांस लेने में तकलीफ है या आपकी त्वचा पर कोई चोट है?
- रोगी उस हिस्से पर गर्म सेंक कर सकता है। यदि दर्द बहुत तेज़ न हो तो ज्यादातर मामलों में यह उपाय राहत देने के लिए पर्याप्त होगा।
- पेट में नीचे दाईं ओर दर्द एलर्जी या आंतों की सूजन से जुड़ा हो सकता है।
- इस समस्या का सबसे सटीक इलाज पूरी तरह से इसके मूल कारण पर निर्भर करता है।
- यदि समस्या मांसपेशियों की ऐंठन की वजह से है, तो इलाज का सबसे अच्छा तरीका आराम और फिजियोथेरेपी है।
- यदि समस्या किडनी के संक्रमण से है, तो एंटीबायोटिक्स लेना सबसे अच्छा हो सकता है। एपेंडिसाइटिस के मामले में सर्जरी की ज़रूरत होगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, यदि आपको कोई शंका है या कोई लक्षण दिख रहे हैं , तो डायग्नोसिस और अपनी तसल्ली के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
यह आपकी रुचि हो सकती है ...- Cartwright, S. L.& Knudson, M. P. (2008). Evaluation of acute abdominal pain in adults. American family physician, 77(7), 971-978. Disponible en: https://www.aafp.org/pubs/afp/issues/2008/0401/p971.html
- Cortes-Telles, A., Laguna, B. P. & Vázquez-Callejas, A. (2014). Derrame paraneumónico y empiema. A propósito de una revisión integral. Evidencia Médica e Investigación en Salud, 7(1), 24-33. Disponible en: https://www.medigraphic.com/cgi-bin/new/resumen.cgi?IDARTICULO=49580
- Dewar, M. J., & Chin, J. L. (2018). Chronic renal pain: An approach to investigation and management. Canadian Urological Association Journal, 12(6 Suppl 3), 167-170. Disponible en: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6040625/
- Institute for Quality and Efficiency in Health Care [IQWiG]. (2019). Ovarian cysts: Overview. Disponible en: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK539572/
- Macaluso, C. R., & McNamara, R. M. (2012). Evaluation and management of acute abdominal pain in the emergency department. International journal of general medicine, 5, 789-797. Disponible en: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3468117/
- Wilcox CM, Yadav D, Ye T, et al. Chronic pancreatitis pain pattern and severity are independent of abdominal imaging findings. Clin Gastroenterol Hepatol. 2015;13(3):552–e29. doi:10.1016/j.cgh.2014.10.015.
- Zielińska, A., Sałaga, M., Włodarczyk, M. & Fichna, J. (2018). Chronic abdominal pain in irritable bowel syndrome–current and future therapies. Expert Review of Clinical Pharmacology, 11(7), 729-739. Disponible en: https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/29957084/