लंबी पलकों की ख़्वाहिश है? आज़माएं ये नेचुरल ट्रीटमेंट

इस प्राकृतिक नुस्ख़े में शामिल हर चीज़ बहुत गुणकारी है। इसके बावजूद, जब आप इनको मिलाकर एक प्रोडक्ट बना देती हैं तो आप सबका फायदा एकसाथ उठा पाती हैं और आपकी पलकें पहले से ज़्यादा सुंदर दिखती हैं।
लंबी पलकों की ख़्वाहिश है? आज़माएं ये नेचुरल ट्रीटमेंट

आखिरी अपडेट: 27 जून, 2019

कई महिलाओं की ब्यूटी रूटीन में पलकों की ख़ूबसूरती बहुत महत्वपूर्ण होती है। आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं? घनी और लंबी पलकें किसी भी महिला की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। इससे आंखें ज़्यादा भावपूर्ण और राज़दार दिखती हैं।

कई भाग्यशाली महिलाओं की पलकें कुदरती तौर पर लंबी और घनी होती हैं। वहीं, बहुत सी महिलाओं को इसके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है।

बरौनियों के भरी-पूरी मुकम्मल दिखने की सबसे आम तकनीक मस्कारा (Mascara) और लैश कर्लर (lash curler) का इस्तेमाल है। हालांकि इन उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदेह साबित हो सकता है। पलकें कमज़ोर होकर गिर सकती हैं।

आपके लिए अच्छी बात यह है कि लंबी और घनी पलकें पाने के कई अन्य विकल्प भी हैं। इनके इस्तेमाल से आप और सुंदर दिखेंगी।

इनमें कुछ दिलचस्प नेचुरल उपाय भी हैं जिनके तीन शक्तिशाली कुदरती तत्व आपकी पलकों को ‘अतिरिक्त’ पोषण और मज़बूती देते हैं।

आज इस पोस्ट में हम आपको इस उपचार की पूरी जानकारी देंगे। जानें कैसे आप इसे घर पर तैयार करके इसके लाभ उठा सकती हैं?

प्राकृतिक उपचार से पाएं लंबी और घनी पलकें

लंबी और घनी पलकें दिलाने वाला यह प्राकृतिक उपचार इसी उद्देश्य के लिए बाज़ार में उपलब्ध अधिक महंगे उत्पादों का शानदार विकल्प है। इसे नारियल के तेल, विटामिन E और अरंडी के तेल (castor oil) को मिलाकर बनाया जाता है। कॉस्मेटिक्स और मेडिसिन में इस्तेमाल के लिए इन्हें अच्छी तरह जाना जाता है।

वैसे, अगर आप इनका अलग-अलग इस्तेमाल करती हैं तो भी आपको इनके बेहतरीन नतीजे नज़र आ सकते हैं। हालांकि यहां हम आपसे इन सभी को मिलाने के लिए कहेंगे ताकि आपको एक मुकम्मल प्रोडक्ट मिल सके।

हम जानते हैं, आपको इनमें किसी भी सामग्री के फ़ायदों को लेकर संदेह नहीं है। फिर भी, हम आपको इनके गुणों के बारे में संक्षेप में बताएंगे।

नारियल का तेल

लंबी पलकों की है ख़्वाहिश है: नारियल तेल

ऑर्गेनिक नारियल का तेल फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इन दोनों तत्वों का कॉस्मेटिक उत्पादों में व्यापक इस्तेमाल होता है।

बहुत से लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल अपनी रेगुलर बॉडी क्रीम के स्थान पर करते हैं जबकि यह बालों और पलकों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

इसकी एक सबसे बड़ी ख़ूबी है कि यह एक नेचुल क्लीनर है जो शरीर से अशुद्धियों और मृत कोशिकाओं को हटाता है।

जब इसे आप अपनी पलकों पर लगाती हैं तो यह एक प्राकृतिक बैरियर बना देता है जो मस्कारा के रसायनों और वातावरण में मौजूद टॉक्सिन के कारण हुई कमज़ोरी को कम करता है।

इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मदद से आपकी पलकें घनी और स्वस्थ दिखती हैं।

विटामिन E

विटामिन E  तेल आपके नजदीक की दवाइयों की दुकान या ब्यूटी सप्लाई स्टोर में आसानी से मिल जाता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिसके कारण कोशिकाओं को होने वाली क्षति की रफ्तार सुस्त पड़ जाती है। यह फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नकारात्मक प्रभाव भी कम करता है।

जब आप इसे अपनी पलकों पर लगाती हैं तो यह बालों को कमज़ोर होने से रोकता है और उनकी नेचुरल ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

अरंडी का तेल (castor oil)

लंबी पलकों की है ख़्वाहिश है: अरंडी का तेल

घने बालों और पलकों के लिए अरंडी के पेड़ के बीजों से प्राप्त इस तेल के इस्तेमाल की सलाह सबसे ज़्यादा दी जाती है।

छूने में यह अन्य एसेंशियल ऑयल की तुलना में ज़्यादा चिपचिपा होता है। लेकिन इसी कारण इसका इस तरह इस्तेमाल अच्छा माना जाता है।

वैकल्पिक चिकित्सा में अरंडी के तेल का इस्तेमाल त्वचा की गड़बड़ियों और जोड़ों का दर्द कम करने के लिए किया जाता है। हालांकि बालों की देखभाल के लिए यह हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है।

इसके मॉइस्चराइजिंग गुण और अधिक पोषक तत्व क्षतिग्रस्त बालों की दोबारा बढ़ने में मदद करते हैं। यह बालों को मज़बूती देकर उनका झड़ना रोकता है।

पलकों के लिए यह प्राकृतिक नुस्ख़ा कैसे तैयार करें?

इस प्राकृतिक उपचार के लिए ज़रूरी सारी सामग्री बहुत कम कीमत में मिल जाती है। आप इसे किसी भी हर्बल या हेल्थ स्टोर से आसानी से खरीद सकती हैं।

सामग्री

  • 3 चम्मच नारियल का तेल (45 ग्राम)
  • 40 मिलीलीटर विटामिन E (कैप्सूल की संख्या आकार पर निर्भर करेगी)
  • 3½ चम्मच अरंडी का तेल (49 ग्राम)
  • 1 छोटा काँच का जार
  • 1 साफ़ मस्कारा ब्रश

तैयारी

  • लकड़ी के चमचे का इस्तेमाल करते हुए सारे तेल जार में अच्छी तरह मिलाएं।
  • विटामिन E के कुछ कैप्सूल खोलकर उनका द्रव जार में गिराएं।
  • जार ढक दें और हर बार इस्तेमाल से पहले उसे अच्छी तरह हिलाएं।

इसका इस्तेमाल कैसे करें

  • रोज़ाना रात को जब आप अपनी आंखों का मेकअप उतार दें तब साफ़ मस्कारा ब्रश को इस नुस्ख़े में डुबोएं और अपनी पलकों पर जड़ से सिरे तक लगाएं। अगर आपके पास कोई अतिरिक्त ब्रश नहीं है तो औप रूई के फाहे या अपनी अंगुलियों के सिरों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • नुस्ख़े को धोकर या रगड़कर हटाएं नहीं, बल्कि इसे आप रात भर सोने के दौरान लगा रहने दें।

बस इतना ध्यान रखें, जल्द से जल्द फ़ायदा पाने के लिए आपको इसका इस्तेमाल लगातार और बार-बार करना होगा।



  • FEDAPAL. (1987). Usos industriales de los aceites de palma y coco. Revista Palmas.
  • Sánchez, O. F. (2016). Las vitaminas. Revista Medica de Rosario. https://doi.org/10.1108/1525383X20050001391
  • Bellatin, M. (2013). Salón de belleza. In Obra reunida. https://doi.org/10.2307/4141197
  • Alvarado Steller, V., & Sancho Bermúdez, K. (2011). La belleza del cuerpo femenino. Wimb Lu.

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।