8 टिप्स और ट्रीटमेंट ढलती ब्रेस्ट के लिए

ब्रेस्ट को कसा हुआ और स्मूद रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करने के अलावा, सही ब्रा का चुनाव किया जाए और ऐसी आदतों से बचा जाये जो उन पर नेगेटिव असर डाल सकती हैं।
8 टिप्स और ट्रीटमेंट ढलती ब्रेस्ट के लिए

आखिरी अपडेट: 21 अक्टूबर, 2018

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ब्रेस्ट की शेप और साइज़ क्या है, वे स्त्री विशेषताओं में सबसे मोहक और अहम हो सकते हैं। हालांकि यह स्वाभाविक है, वक्त बीतने के साथ वे अपनी दृढ़ता खोना शुरू कर देंगे। फिर भी कई महिलाएं अपनी ढलती ब्रेस्ट की प्रक्रिया में विलंब लाने के लिए बेहतर आदतों को अपनी रूटीन में अपनाना चाहती हैं।

इसके लिए अनगिनत प्रोडक्ट, टेकनीक और सर्जरी की प्रक्रियाएं विकसित की गई हैं। दुर्भाग्य से, उनमें से ज्यादातर बहुत महंगी हैं और कई लोगों की पहुंच से बाहर हैं।

हालांकि ऐसे ढेर सारे नुस्खे और प्राकृतिक तकनीकें हैं जो आपको अपनी ब्रेस्ट को कसावट भरा और सुडौल बनाने में मदद कर सकती हैं।

आज हम ढलती ब्रेस्ट के लिए टॉप 8 ट्रीटमेंट की जानकारी शेयर करना चाहते हैं जिन्हें आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इन्हें ज़रूर आजमायें!

1. ढलती ब्रेस्ट से बचाव के लिए लोकलाइज़ एक्सरसाइज

ढलती ब्रेस्ट के लिए लोकलाइज़ एक्सरसाइज

अपनी बस्ट के चारों ओर की मांसपेशियों की मशक्कत कराना उन्हें खूबसूरत बनाये रखने के सबसे अच्छे प्राकृतिक तरीकों में से एक है।

इसके लिए कई अलग-अलग रूटीन मौजूद हैं, हम आपके साथ तीन आसान मूवमेंट की जानकारी साझा करेंगे जिन्हें आप आजमा सकती हैं:

पुशअप

पुशअप करने से आपको अपनी बस्ट के नीचे स्थित छाती की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

यह एक्टिविटी स्तनों को सख्त बनाने में मदद करती है और आसपास के टिशू में मौजूद किसी भी अतिरिक्त फैट को कम करती है।

हाथ में वजन के साथ एक्सरसाइज

हैंड वेट के साथ एक्सरसाइज न केवल आपकी बस्ट को मजबूत बनाती है बल्कि बाहों के चारों ओर त्वचा को ढीली होने से भी रोकती है

प्रत्येक हाथ में वजन लेकर 5 से 10 मिनट तक अलग-अलग तरह की हैंड वेट एक्सरसाइज करें।

सीने को खोलना

अपनी कोहनी को मोड़कर, अपने हाथों में वजन लेकर उन्हें अपने सामने की ओर फैलाएं।

अपनी बांहों को अपने सीने के सामने फैलाएं, फिर उन्हें शुरुआती पोजीशन में लौटाएं। इन्हें 5 से 10 बार दोहराते हुए तीन सेट में करें।

2.  सही पॉस्चर बनाए रखें

ढलती ब्रेस्ट के लिए सही पॉस्चर

सही मुद्रा बनाए रखने के फायदे मसल्स की चोटों से बचाव से भी कहीं ज्यादा हैं। आपके स्तन तुरंत ज्यादा सख्त हो जाएंगे। आपका फिगर ज्यादा आकर्षक हो जाएगा।

3.  आईस थेरेपी

आपकी स्किन को टोन करने और अपने ढलती ब्रेस्ट को दृढ़ बनाने का एक शानदार तरीका आईस थेरेपी है। बर्फ को एक कपड़े में लपेट लें जिससे यह सीधे आपकी त्वचा के संपर्क में न आए।

ब्रेस्ट के चारों ओर बर्फ पर हल्का दबाव डालकर इसे गोलाकार घुमाते हुए मालिश करें।

सर्वोत्तम नतीजे के लिए हर दिन पांच मिनट ऐसा करें।

4. ऑलिव ऑयल मसाज

ऑलिव ऑयल का उपयोग न केवल आपकी त्वचा को सुडौल बनाता है, बल्कि यह उन अंगों को हाइड्रेट करता है, उनमें ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है जहां आप इसे लगाती हैं।

जब आप इसे नियमित लगाती हैं तो यह मसल फाइबर को ताकतवर बनाएगा और स्ट्रेच मार्क्स को तोड़ देगा।

5. ढलती ब्रेस्ट के लिए नेचुरल मास्क

 ढलती ब्रेस्ट के लिए नेचुरल मास्क

पूरी तरह प्राकृतिक सामग्रियों से बना यह मास्क आपकी त्वचा को भरपूर पोषण देता है, और स्तनों को असमय ढलने से रोक सकता है।

हालांकि, हमें ध्यान रखना चाहिए, यह सिर्फ रेगुलर एक्सरसाइज और अच्छे पोषण की कॉम्प्लीमेंट भर है

सामग्री

  • 1 चम्मच सादी दही (12.5 ग्राम)
  • 1 बड़ा चम्मच विटामिन E से समृद्ध तेल (15 ग्राम)
  • 1 अंडा

आपको क्या करना है?

  • एक कटोरे में सभी चीजों को डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं।
  • नरमी से मालिश करते हुए इस मास्क को प्रत्येक स्तन पर फैलायें।
  • इसे 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • मास्क को हफ्ते में एक बार लगाने का प्रयास करें।

6.  सही ब्रा चुनें

ब्रेस्ट को उभारने और उन्हें ज्यादा आकर्षक दिखने के लिए डिजाइन किए गए कई तरह के ब्रा उपलब्ध हैं।

लेकिन यह ज़रूरी है कि आप सही साइज़ और फिट चुनें, लेकिन बहुत तंग या ढीली ब्रा से बचें।

7.  ब्रेस्ट के लिए क्ले मास्क

ढलती ब्रेस्ट के लिए क्ले मास्क

घर पर आप एक और ऐसे ट्रीटमेंट को आजमा सकती हैं, जिसमें मिट्टी के अविश्वसनीय गुणों का उपयोग किया जाता है

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच क्ले पाउडर (20 ग्राम)
  • 1/4 कप पानी (62 मिलीलीटर)

आपको क्या करना है?

  • गाढ़ा पेस्ट बन जाने तक पानी और क्ले पाउडर को मिलाएं।
  • इस मास्क को ब्रेस्ट पर पतली परत में फैलाएं और इसे 30 मिनट तक छोड़ दें।
  • फिर ठंडे पानी से धोएं और हफ़्ते में दो बार इस ट्रीटमेंट का उपयोग करें।

8.  गलत आदतों से बचें

कई अस्वास्थ्यकर आदतें हैं जो स्तनों के ढलने की संभावना को बहुत ज्यादा बढ़ा देती हैं

इनमें सबसे आम हैं:

  • स्मोकिंग
  • अत्यधिक मद्यपान
  • टैनिंग बेड का उपयोग
  • ढीले ब्रा पहनना
  • ऊँचे फैट की मात्रा वाली डाइट खाना
  • सुस्त लाइफस्टाइल

याद रखें, कोई भी सकारात्मक परिणाम देखने के लिए आपको अपनी कोशिशों में निरंतरता बरतनी होगी। अगर आप इन उपायों को सिर्फ एक बार आजमाती हैं और हमेशा के लिए इन्हें भूल जाती हैं तो आपको कुछ भी फायदा नहीं होगा।



  • Mohrbacher, N., and Stock, J. (2003). The Breastfeeding Answer Book. Chapel Hill (NC): La Leche League International.

  • Taylor, C. B.; J F Sallis, J. F., and Needle, R. (1985). “The relation of physical activity and exercise to mental health”, Public Health Rep, 100 (2): 195-202.

  • Yalom, M. (1998). A History of the Breast. London: Pandora.


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।