रॉयल डेजर्टः लेमन शार्लट

लेमन शार्लट पूरे परिवार के लिए एक नई तरह का सरल, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक डेजर्ट है। इसकी रेसिपी इसे शाही जायके के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है।
रॉयल डेजर्टः लेमन शार्लट

आखिरी अपडेट: 08 अगस्त, 2018

स्वादिष्ट डेजर्ट लेमन शार्लट (Lemon Charlotte) को तैयार करने के लिए आपको ज़रूरत है केवल एक बिस्किट के पैकेट, खोआ और कुछ नींबुओं की। यह आदर्श रूप में दोपहर-बाद खाया जाने वाला स्नैक या लंच के बाद की मिठाई है। इसलिए आज हम मुंह में पानी ला देने वाले लेमन शार्लट को बनाने की आसान रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं ।

इसे लेमन पाई (lemon pie) की तरह ही बनाया जाता है। हालांकि लेमन पाई बनाते समय अंडों और शूगर को सीधे बिस्किट में मिलाया जाता है। आगे पढ़ें और सीखें कि इस फ्रेंच डेजर्ट को कैसे बनाया जाता है।

लेमन शार्लट के लिए सामग्री

लेमन शार्लट बनाने के लिए मुख्य सामग्री में एक टिन रबड़ी, एक टिन खोआ और दो पैकेट मारिया बिस्किट की ज़रूरत पड़ेगी। वैसे, इस डेजर्ट के स्वाद का राज़ बिस्किट में ही छिपा है।

रॉयल डेजर्ट लेमन शार्लट: मारी बिस्किट

जहां तक नाप-तोल की बात है तो रबड़ी का एक टिन 360 मिलीलीटर का होना चाहिए। आम तौर पर खोआ के एक टिन में 397 ग्राम होता है। इसके अलावा आपको 170 ग्राम बिस्किट चाहिए होंगे।

बेशक, हम मुख्य सामग्री नींबू को कैसे भूल सकते हैं। हमें जितने जूस की ज़रूरत है, उसके लिए 6 से 8 नींबू (लगभग 1 किग्रा.) पर्याप्त रहेंगे। सही माप की बात करें तो हमें करीब 16 चम्मच (200 मिली.) जूस की ज़रूरत होगी।

आप चाहें तो आधा टिन क्रीम (225 ग्राम) और पीसी हुई दालचीनी मिलाकर एक्स्ट्रा फ्लेवर दे सकती हैं। ये सामग्री अतिरिक्त हैं।  आपको मूल रेसिपी में इनकी ज़रूरत नहीं पड़ती है। इन्हें मिलाना या न मिलाना आपकी पसंद पर निर्भर है।

लेमन शार्लट बनाने की विधि

  1. सबसे पहले नींबू निचोड़कर उनका रस निकाल लें।
  2. इसके बाद जूस को बड़े काँच के कटोरे में उड़ेल दें।
  3. फिर इसमें रबड़ी और खोआ मिलाएं।
  4. इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करना बहुत ज़रूरी है। क्रीमी मिक्सचर बनाने के लिए हम आपको ब्लेंडर इस्तेमाल करने की सलाह देंगे।
  5. एक बार सारी चीजें अच्छी तरह मिश्रित हो जाने पर हम लेमन शार्लट की लेयर बनाएंगे।
  6. इसके लिए, एक पाई डिश लें और सबसे पहले मारिया बिस्किट की पहली लेयर बनाएं। इन्हें ऐसे रखें कि बिस्किट ओवरलैप करें।
  7. बिस्किट की लेयर बना लेने के बाद उसके ऊपर थोड़ा क्रीमी मिक्सचर डालें।
  8. इस लसलसे मिक्सचर के ऊपर बिस्किट की एक और परत ठीक उसी तरह लगाएं जैसे आपने पहले लगाई थी।
  9. अब इसके ऊपर बची हुई क्रीम डाल दें। चूंकि यह हिस्सा कटोरे की तली का होता है इसलिए क्रीम ज़्यादा गाढ़ी होती है और इसमें ज़्यादा लेमन फ्लेवर होती है।

अंत में, इसे फ्रीज़र में रख दें

इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि बिस्किट पहले से तैयार होने के कारण आपको अवन का बिलकुल इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। बल्कि इसमें तो बिलकुल उलटा है। अंत में आपको लेमन शार्लट को फ्रीज़र में रखना होता है। आपको इसे वहां कम से कम 30 मिनट तक रखना चाहिए ताकि यह डेजर्ट ठोस हो जाए।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे दिन भर फ्रिज में रखते हैं और फ्रीज़र का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करते। दोनों ही तरीके सही हैं। हालांकि दूसरे तरीके से डेजर्ट को अपनी पसंद अनुसार तैयार करना ज़्यादा आसान है। आप इसे बिना बहुत ज़्यादा फ्रीज़ किए यह देख पाएंगी कि यह सही तरीके से सेट हो गया है या नहीं।

सर्व करने से पहले आप इस पर पीसी हुई दालचीनी छिड़क सकती हैं। कुछ लोग इसके ऊपर नींबू के छिलके को कद्दूकस करना भी पसंद करते हैं। दोनों ही तरह की टॉपिंग्स से फ्लेवर बढ़ जाती है, प्रजेंटेशन भी बेहतर हो जाता है। आप इसे फेंटी हुई मलाई (व्हिप्ड क्रीम) से भी कवर कर सकती हैं।

रॉयल डेजर्ट लेमन शार्लट: परोसने का तरीका

लेमन शार्लटः रानियों की मिठाई

इस रेसिपी की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कुछ में दावा किया गया है कि इसकी शुरुआत इंग्लैंड में किंग जॉर्ज III के शासनकाल में हुई। कहते हैं, इस डेजर्ट को इसका नाम उनकी पत्नी शार्लट ऑफ मेकलेनबर्ग-स्ट्रेलिट्ज़ से मिला है।

एक दूसरी कहानी कहती है कि इस डेजर्ट की खोजकर्ता मैरी एंटोने कैरेमे ने इसे शार्लट रूज़ नाम के डेजर्ट की रेसिपी में कुछ बदलाव करके तैयार किया था। और इसे शार्लट नाम ज़ार निकोलस I की पत्नी शार्लट ऑफ प्रशिया के सम्मान में दिया गया।

शायद हम यह कभी नहीं जान पाएंगे कि किस शार्लट ने इस स्वादिष्ट रेसिपी को अपना नाम दिया है। हम इतना ज़रूर जानते हैं कि डेजर्ट की दुनिया में यह रेसिपी रॉयल स्टेटस की हक़दार ज़रूर है।

यह आपकी रुचि हो सकती है ...
अनन्नास-अदरक स्मूदी से घटाएं अपना वजन
स्वास्थ्य की ओर
इसमें पढ़ें स्वास्थ्य की ओर
अनन्नास-अदरक स्मूदी से घटाएं अपना वजन

यह अनन्नास-अदरक स्मूदी वजन कम करने के लिए बेहतरीन नुस्ख़ा है। इनमें कम कैलोरी होती है और ये पोषक तत्वों से भरे होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसस...


इस प्रकाशन की सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी समय चिकित्सा पेशेवरों द्वारा किए गए निदान, उपचार या सिफारिशों को सुविधाजनक या प्रतिस्थापित नहीं कर सकता है। यदि आपको कोई संदेह है तो अपने विश्वसनीय चिकित्सक से परामर्श करें और कोई भी प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनकी स्वीकृति लें।