वेनिला स्लाइस कैसे बनाएं

इस पोस्ट में एक शानदार वेनिला स्लाइस की रेसिपी देखिये जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।
वेनिला स्लाइस कैसे बनाएं

आखिरी अपडेट: 20 जून, 2019

वेनिला स्लाइस एक अद्भुत मिठाई है जिसे आपने शायद अपनी बर्थडे और विशेष अवसरों के खान-पान में देखा होगा। यह जबरदस्त स्वाद लाती है और आपके मुंह को अद्भुत जायका देती है। जब इसका ठंडा और गीला स्पर्श होता है, तो यह और ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।

आइए जानें इसे घर पर कैसे बनाया जाए।

इससे पहले कि हम इस रेसिपी की बारीकी से उतरें, इस असाधारण डेज़र्ट की बैकग्राउंड स्टोरी शेयर करते हैं। यह फ्रेंच पेस्ट्री है। वैसे यह कुछ दक्षिण अमेरिकी देशों में बहुत आम है।

दूसरी ओर वेनिला स्लाइस लेयर्स में बनी होती है। लेकिन क्या आपको पता है, ये परतें किस चीज से बनी हैं? जवाब है पफ पेस्ट्री से।

पहले से बेक की गयी ये पफ पेस्ट्री इस स्वादिष्ट मिठाई की “रीढ़” हैं। सच्चाई यह है कि यह केक शायद आपको हैरान करेगा और आप इसे पहले से भी ज्यादा पसंद करेंगे।

बेशक अपनी सेहत को हमेशा ध्यान में रखें। आपको कभी-कभार और सीमित मात्रा में ही डेज़र्ट खानी चाहिए।

यह लेख आपको रुचि दे सकता है: शुगर फ्री डेज़र्ट जिसे आपको आज़माना चाहिए

वेनिला स्लाइस बनाने के लिए ज़रूरी चीजें

वेनिला स्लाइस

पेस्ट्री क्रीम

सामग्री

  • 2 कप अनसाल्टेड मार्जरीन (360 ग्राम)
  • 6 अंडे
  • 1/2 कप दूध (125 मिलीलीटर)
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्को (pisco) (15 मिलीलीटर)
  • दो आयताकार पफ पेस्ट्री शीट (300 ग्राम)
  • 1 बड़ा चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट (15 मिलीलीटर)
  • 6 बड़े चम्मच चीनी (90 ग्राम)
  • 3 बड़े चम्मच चीनी पाउडर (45 ग्राम)
  • 3 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च (45 ग्राम)

तैयारी

  1. सबसे पहले आपको पेस्ट्री क्रीम बनानी होगी। इसके लिए आपको दूध के छीटों के साथ कॉर्नस्टार्च को मिलाना होगा। फिर इसे एक ओर रख दें।
  2. अंडे और चीनी के साथ मार्जरीन को फेंटे। आपको यह एक झागदार बनावट लेता दिखेगा। इसे एक ओर रख दें।
  3. अब बाकी के दूध को पिस्को और वेनिला के अर्क के साथ मिलाएं और तब तक गर्म करें जब तक कि वह अपने बॉइलिंग पॉइंट पर न पहुंच जाए।
  4. फिर आँच से उतार लें और इसे अंडे, मार्जरीन और चीनी के मिश्रण में मिलाकर चलायें।
  5. फिर पूरे मिश्रण को कम आँच पर रखें और अंत में कॉर्नस्टार्च और दूध डालें।
  6. मिश्रण के गाढ़ा होने तक हिलाते रहें। यह चिकना और ढेले रहित होना चाहिए।
  7. मिश्रण की बराबर की चिकनाहट पर ध्यान दें। ठंडा होने तक इसे चलाते रहना होगा। वरना यह सेट नहीं होगा।
  8. पेस्ट्री क्रीम तैयार होने पर इसे फ्रिज में रख दें।

पफ पेस्ट्री लेयर

वेनिला स्लाइस कैसे बनाएं : पफ पेस्ट्री लेयर

तैयारी

  1. पफ पेस्ट्री शीट्स को आधे से काटें और बाकी को बाद में इस्तेमाल करने के लिए अलग रख दें।
  2. बेकिंग पैन को पार्चमेंट पेपर से कवर करें और उस पर कटे हुए पफ पेस्ट्री लेयर को रखें।
  3. फिर ध्यान दें कि पेस्ट्री शीट नीचे की तरफ अच्छी तरह से बैठ गयी हों। इसके लिए उनमें एक फोर्क घुसाएँ और देखें कि वे कहीं ऊपर तो नहीं उठ रही हैं।
  4. परतों के ऊपर चीनी छिड़कें।
  5. ओवन को 365° F पर पहले गर्म कर लें और फिर पफ पेस्ट्री लेयर को 15 मिनट तक बेक करें।
  6. इसके बाद ओवन से पफ पेस्ट्री लेयर्स को हटा दें और ओवन रैक पर अलग रख दें।
  7. पेस्ट्री क्रीम को फ्रिज से बाहर निकालें। इसे फिर से फेंटे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह चिकनी हो। इसे एक स्ट्री बैग में डालें।
  8. अब वेनिला स्लाइस को असेंबल करने का वक्त है। सबसे पहले पेस्ट्री की एक लेयर, फिर क्रीम, फिर पेस्ट्री और चीनी पाउडर की एक परत लगाएं।
  9. इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक आप सभी लेयर्स नहीं बना लेते
  10. अंत में ऊपर से पीसी हुई चीनी छिड़कें।
  11. बनाना पूरा कर लेने के बाद इसे रेफ्रिजरेटर में रखना न भूलें।

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।