कमरे की सजावट के लिए रोशन मर्तबान कैसे बनाएँ

इससे पहले कि आप रोशन मर्तबान रंगना शुरू करें, सुनिश्चित कीजिए कि कंटेनर साफ और सूखा हो, और अंधेरे में जगमगाने वाला रंग या ग्लो स्टिक्स चुनें। रोशन मर्तबान को प्रकाश के स्रोत के पास ही रखें, जिससे यह अधिक उज्ज्वलता के साथ जगमगाएगा।
कमरे की सजावट के लिए रोशन मर्तबान कैसे बनाएँ

आखिरी अपडेट: 06 अक्टूबर, 2018

रोशन मर्तबान कुछ मामलों में बहुत उपयोगी होगा। आपके बच्चे जब तक एक निश्चित आयु के नहीं हो जाते, अक्सर जब वे सोने जाते हैं, तो चाहते हैं कि उनकी बत्ती जलती रहे। इससे वे अधिक आरामदेह और सुरक्षित महसूस करते हैं।

यह असुविधाजनक हो सकता है। क्योकि बिजली का खर्च बढ़ाने के अलावा, नींद आने के लिए जलती हुई बत्ती पर उनकी निर्भरता बढ़ सकती है।

सौभाग्यवश, थोड़ी सी रचनात्मक सोच के साथ, बिजली का उपयोग किए बिना, प्रकाश बढ़ाने और कमरे की सजावट के लिए रोशन मर्तबान (Lighted Jars) एक दिलचस्प तरीका है।

हम उन सुंदर सजावटी रोशन मर्तबान और बोतलों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हे आप कुछ सामग्रियों के साथ घर पर बना सकते हैं। इनका परिणाम वह वस्तु होगी जो बत्तियाँ बंद करने पर जादुई जगमगाहट देगी।

इस पोस्ट में हम रोशन मर्तबान बनाने के दो आसान उपायों की जानकारी शेयर करना चाहते हैं जिन्हें आप बहुत कम समय में कर सकते हैं। इसे अजमाइए!

कमरे की सजावट के लिए रोशन मर्तबान बनाना

रोशन मर्तबान

अधिकांश दुकानें जिनमें पार्टियों की सजावट के सामान बिकते हैं, स्टिक्स और छड़ें रखती हैं, जो अंधेरे में जगमगाता हुआ फ्लुरोसेंट प्रकाश छोड़ते हैं।

यह प्रोडक्ट ग्लो स्टिक्स या लाइट ब्रेसलेट के नाम से जाना जाता है। इन्हें साधारणतः उत्सवों और छुट्टियों में पहना जाता है।

वे लगभग आठ इंच लंबे और एक चौथाई इंच व्यास के हैं, जिनके छोर आधे इंच के प्लास्टिक से जुड़े होते हैं।

वे लाल, पीले, हरे, लिलैक, नारंगी और नीले जैसे विविध साहसिक रंगों के होते हैं।

कुछ स्टिक या ब्रैसलेट में रंगों के अलग-अलग शेड हो सकते हैं, जो उन्हें और भी ज्यादा दिलचस्प बनाते हैं।

इस प्रोजेक्ट के लिए अपने पसंद का रंग चुनिए, और यदि आप चाहें तो उन्हें मिला दीजिए!

सामग्री

  • काँच के मर्तबान (किसी भी तरह के जो आपको पसंद हों)
  • ग्लो स्टिक्स
  • प्लास्टिक के दस्ताने
  • कैंची
  • रेशमी पतली जाली वाली फैब्रिक

स्टेप 1

रोशन मर्तबान: शीशे के जार

अपने घर से कुछ खाली काँच के मर्तबान ढूँढ़ निकालिए, जैसे कॉफी, ऑलिव या अन्य खाद्यों के लिए होते हैं।

स्टेप 2
पुरानी रेशमी जाली से एक टुकड़ा काटिए जो इस मर्ताबान से थोड़ा लंबा हो और इसे अंदर, काँच के विपरीत रखिए।

स्टेप 3

रोशन मर्तबान: ग्लो स्टिक

अपने हाथों की सुरक्षा के लिए दस्ताने पहन लीजिए और अंदर से तरल निकालने के लिए ग्लो स्टिक काटिए।

स्टेप 4

रोशन मर्तबान: बनाना

ग्लो स्टिक से निकाला गया तरल मर्तबान के अंदर फैलाइए। सुनिश्चित करें कि यह रेशमी जाली के संपर्क में हो – यही इसे अंधेरे में जगमागाता है।

स्टेप 5
चूंकि गहरे रंगों में जगमगाहट के एक आकर्षक ब्लेंड की रचना करने की योजना है, एक दूसरा स्टिक काटिए और पिछला स्टेप दोहराइए।

स्टेप 6
मर्तबान को ढक्कन से मजबूती से बंद कीजिए और इसे हिलाइए।

स्टेप 7

रंगीन रोशन मर्तबान

बत्ती बंद कीजिए और खूबसूरत रोशनी का आनंद लीजिए।

रंगीन रोशन मर्तबान से कमरे की सजावट कीजिए

रोशन मर्तबान बनाने के लिए आप जिस रंग का उपयोग कर सकते हैं वह फ्लुरोसेंट टाइप का है जो कलाकारी की दुकानों में बिकता है।

इसमें फोटोल्यूमिनेसेंट गुणवत्ताएँ हैं जो, जब यह प्रकाश स्रोत से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऊर्जा सोख लेता है तब इसे अंधेरे में जगमगाहट देती हैं।

इसमें मिलाए गए पिग्मेंट पर निर्भर करते हुए यह हरी, नीली, पीली या गुलाबी जगमगाहट दे सकता है।

पहले के जैसे अधिक खूबसूरत प्रभाव पाने के लिए दो या तीन रंगों को मिलाने का प्रयास करें।

सामग्रियाँ

  • काँच के मर्तबान
  • फ्लुरोसेंट रंग
  • रंग का ब्रश
  • पानी (आवश्यकता के अनुसार)

स्टेप 1

रंगीन रोशन मर्तबान रंगना

रंग को किसी साफ कटोरी में रख कर थोड़े पानी में तब तक मिलाइए जब तक यह कुछ घुल न जाए।

अपने हाथों की सुरक्षा के लिए रंग के ब्रश और दस्तानों का प्रयोग कीजिए।

स्टेप 2

मर्तबानों को अच्छी तरह धोइए और सुनिश्चित कीजिए कि वे पूरी तरह सूख गए हों।

स्टेप 3

रोशन मर्तबान के अंदर रंग लगाने के लिए ब्रश

मर्तबान के अंदर रंग लगाने के लिए ब्रश का उपयोग करते हुए, छोटे-छोटे डॉट बनाइए जब तक आप इसे पूरी तरह भर नहीं देते। आप जितने ज्यादा डॉट बनाएँगे, अंधेरे में यह उतना ही अधिक जगमगाएगा।

इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, लेकिन परिणाम आपको बहुत पसंद आएगा।

स्टेप 4

रोशन मर्तबान के नजदीक एक बल्ब चमकाइए

मर्तबान के नजदीक एक बल्ब चमकाइए जिससे यह अधिक उज्ज्वलता से जगमगाएगा, जब आप बत्तियाँ बंद करेंगे।

हालांकि मर्तबान दिन में वैसा कुछ नहीं दिखेगा, परं अंधेरे में इतना सुंदर दिखेगा कि आप आश्चर्यचकित रह जाएँगे।

रोशन मर्तबान बल्ब चमकाइए

क्या आपको इन विचारों से आनंद आया? जैसाकि आप देख सकते हैं, दोनों तकनीकें आसान हैं और इनके परिणाम बहुत चमत्कारी हैं।

आपका अपना रोशन मर्तबान बनाने के लिए केवल थोड़े समय और थोड़ी सी रचनात्मकता की आवश्यकता है। असल में, आप अपने बच्चों के साथ भी इसे कर सकते हैं और साथ मिल कर मज़े ले सकते हैं।

अवश्य ही, छलकाव और छींटे लगने की स्थिति में, सुनिश्चित करें कि आपने दस्ताने और पुरान कपड़े पहन रखे हैं।



  • Flores fluorescentes. García Carmona, F., Gandía Herrero, F., & Escribano, J. (2011). Flores fluorescentes. Investigación y Ciencia.
  • VV.AA. (2017). El reciclaje: un nicho de innovación y emprendimiento con enfoque ambientalista. http://scielo.sld.cu/scielo.php?script=sci_arttext&pid=S2218-36202017000100005

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।