जानिये, बेशमेल सॉस के साथ फूलगोभी ग्रैटिन कैसे बनाएँ
कई लोग फूलगोभी को मुख्य सब्जी के रूप में कभी भी इस्तेमाल नहीं करते। मशहूर लाजान्या सॉस (lasagna sauce) बनाने के लिए इसके बारे में सोचने की तो बात ही छोड़ दीजिए। इसके बावजूद आज हमने इससे निपटने का इरादा किया है। हमारी फूलगोभी ग्रैटिन बेशमेल सॉस रेसिपी आज सीख लीजिये।
बेशक, फूलगोभी (Cauliflower) और बेशमेल (Bechamel) जैसी दो बिल्कुल विपरीत चीजों का मेल कराना अटपटा लग सकता है। लेकिन इस ख्याल को यों ही झटक कर उड़ा मत दीजिए। हम स्वास्थ्य की ओर में हमेशा कहते आए हैं, पाक-शैली में नयापन की जीत होती है। लेकिन फ्लेवर के मामले में यह रेसिपी वाकई खरी उतरेगी।
इसलिए आज हम आपको यह अजीब मगर स्वादिष्ट रेसिपी सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। यह दो तरह के खाद्यों का मेल कराता है, जिनकी जोड़ी आम तौर पर एक ही डिश में नहीं बनती।
शायद आपने पहले भी सुना होगा, ‘आपको अपना ज्यादा खयाल रखना चाहिए। आपके लिए तनाव अच्छा नहीं है’। तनाव सिर्फ आपके काम से नहीं आता। यह आपके डाइट में अच्छी गुणवत्ता वाले पोषक तत्त्व और विटामिन के अभाव से भी आता है।
बेशमेल सॉस के साथ फूलगोभी ग्रैटिन के फायदे
बेशमेल सॉस के साथ फूलगोभी ग्रैटिन उन सारी चिंताओं को पीछे छोड़ देगा। आपने फोलिक एसिड के बारे में जरूर सुना है। यह एक जरूरी कम्पोनेंट है जिसे गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए फूलगोभी एक अनोखी सामग्री के अलावा भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह सामग्री इस न्यूट्रिएंट से भरी है।
भले ही कोई गर्भवती हो या न हो, पर आपको जानना चाहिए कि ये खाद्य केवल इसलिए खराब नहीं हो सकते क्यों कि आपने उन्हें अब तक इस्तेमाल नहीं किया है।
रेसिपी आजमाने के पीछे यही बात है। सिर्फ हमें थोड़ा साहसी होना चाहिए। स्वाद और स्वास्थ्य के मायनों में बेहतर क्वालिटी के खाद्य बनाने के बेहतर विकल्प ढूढ़ने चाहिए।
इसलिए आप इसे एक बार आजमाइए। अपने कौतुहल को बढ़ावा दीजिए। अपने पाक-कला के खजाने को बढ़ाना शुरू कीजिए। आज आप यह स्वादिष्ट डिश, बेशमेल सॉस के साथ फूलगोभी ग्रैटिन बनाना सीख सकती हैं।
इसे भी पढ़िए : घर पर बनायें शानदार चिम्मीच्यूरी सॉस
कैसे बनाएँ बेशमेल सॉस के साथ फूलगोभी ग्रैटिन?
1.क्लासिक रेसपी
हाँ, यह डिश ठीक वैसी ही है जैसे लिखा गया है। आपने सोचा होगा, यह कुछ अजीब है। मगर इस हैरतअंगेज और हेल्दी डिश में कई फेरबदल भी किए जाते हैं। हम इसे तैयार करने के सबसे क्लासिक उपाय से शुरू करते हैं।
सामग्री
- 1 फूलगोभी
- 1 कप दूध का (250 मिलिलीटर)
- 2 कप पार्मिज़ैन चीज़ (300 ग्राम)
- 3 बड़े चम्मच मक्खन (60 ग्राम)
- 1/2 कप गेहूँ का आटा (75 ग्राम)
- 1 बड़ा चम्मच नमक (15 ग्राम)
तैयारी
- पहले फूलगोभी को अच्छी तरह से धो लीजिए। इसे आधा पानी और आधा विनेगर से भरी कटोरी में रखिए। इससे पक्का हो जाएगा कि यह साफ है और बैक्टीरिया से मुक्त है।
- इसे 25 से 30 मिनट के लिए पानी में रखिए। हर कुछ मिनट बाद इसे घुमाइए। इस तरह यह घोल फूलगोभी को पूरी तरह ढकेगा।
- फूलगोभी के अच्छी तरह साफ हो जाने पर इसे पानी में से निकाल कर और सुखा कर एक तरफ रख दें।
- बाद में पानी उबालिए। स्वाद के अनुसार नमक मिलाइए।
- इसमें फूलगोभी डालकर इसे नरम हो जाने तक उबालिए। कुछ मिनट इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। तब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर सलाद बॉल में रख दीजिए।
- अब बेशमेल सॉस तैयार कीजिए। किसी छोटे सॉसपैन में दूध, नमक और गेहूँ का आटा डालिए। इसे लगातार और हल्के से चलाइए।
- सॉस घना हो जाने तक इंतजार कीजिए। फिर बड़े चम्मचों का मक्खन मिला दीजिए।
- जब सॉस घना हो जाए तो थोड़ा और चलाइए और धीरे-धीरे आँच कम कीजिए।अंत में आँच पूरी तरह से बुझा दीजिए। याद रखिए, सॉस को कभी भी उबालना नहीं चाहिए।
- किसी हीट-प्रतिरोधी डिश का तल सॉस से ढक दीजिए। ठंडा होने पर फूलगोभी ग्रैटिंग शुरू कर दीजिए।
- ऊपर तक पूरी तरह बराबर ढक जाने तक, ग्रेटेड फूलगोभी फैलाइए।
- परतों में, फूलगोभी पर बेशमेल की परत डालिए। डिश भर जाने तक इसे जारी रखिए।
- पहले ओवेन को 180ºC तक गरम कर लीजिए। डिश बेक करने से ठीक पहले, डिश को पार्मिज़ैन चीज़ से टॉप कर लीजिए।
- 25 से 30 मिनट तक बेक कीजिए। तैयार हो जाने पर स्वादिष्ट डिश, बेशमेल सॉस के साथ फूलगोभी ग्रैटिन का मज़ा लीजिए।