5 हनी मास्क : इनसे आसानी से झुर्रियाँ घटाएं

आपके चेहरे की त्वचा को पोषण देने और झुर्रियों को रोकने या उन्हें घटाने का एक अद्भुत साधन है यह हनी मास्क। इन 5 बेहतरीन प्राकृतिक रेसिपी को ज़रूर आजमायें!
5 हनी मास्क : इनसे आसानी से झुर्रियाँ घटाएं

आखिरी अपडेट: 19 मार्च, 2019

अपने हाई न्यूट्रियेंट वैल्यू और कॉस्मेटिक और औषधीय उपयोग, दोनों के लिए शहद सबसे मूल्यवान उत्पादों में से एक है। प्राचीन काल से ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज के इस लेख में हम 5 हनी मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। झुर्रियाँ कम करने के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

शहद आपकी त्वचा के रंग-रूप में न सिर्फ सुधार करता है, बल्कि इसमें प्रचुर पोषक तत्व होते हैं जो कि फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान के खिलाफ एक प्रोटेक्टिव बैरियर बना सकते हैं।

इसके अलावा, इसमें बड़ी मात्रा में एमिनो एसिड, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो अगर आपकी कोशिकाओं को पोषण देते हैं, पीएच रेगुलेट करते हैं, तो वहीं सेलुलर ट्रीटमेंट की प्रक्रिया में सुधार लाते हैं। इसके अलावा, यह ट्रीटमेंट आपकी त्वचा का कायाकल्प करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को असमय बूढ़ा होने और संक्रमण रोकने में उपयोगी हैं

आप इसे अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिला सकते हैं और कम लागत वाला एंटी-एजिंग मास्क बना सकते हैं। नीचे हम इस अद्भुत घटक से आपकी त्वचा का रंग-रूप सुधारने के 5 शानदार तरीके शेयर करेंगे।

1. ओट्स से बना हनी मास्क

ओट्स से बना हनी मास्क

यह शहद-ओट्स मास्क एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है जो आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करेगा। इसके हाइड्रेटिंग और हीलिंग कंपाउंड पर्यावरण के जहरीले पदार्थों और धूप से होने वाले नुकसान को कम करते हुए मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करते हैं।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच ओट्स
  • 2 बड़े चम्मच शहद

तैयारी

  • सबसे पहले शहद में एक बड़ा चम्मच ओट्स मिलाएं जब तक आपको एक चिपचिपा पेस्ट न मिल जाए।
  • फिर अपने चेहरे पर मिश्रण को मलें और इसे 20 मिनट तक रहने दें।
  • अंत में, गर्म पानी से धो लें और सप्ताह में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

2. शहद-नींबू मास्क (Honey lemon mask)

रात को लगाया जाने वाला यह हनी-लेमन जूस मास्क एक ऐसा ट्रीटमेंट है जो एंटीऑक्सिडेंट और प्राकृतिक एंजाइम से समृद्ध है जो आपकी त्वचा को फिर से जीवंत और साफ़ करने में मदद करेगा। हालाँकि आपको इसे केवल रात में ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह धूप में अवांछित साइड इफ़ेक्ट पैदा कर सकता है।

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

तैयारी

  • सबसे पहले शहद को नींबू के रस में मिलाएं और मास्क को अपने चेहरे पर फैलाएं।
  • उसके बाद इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
  • सप्ताह में 2 या 3 बार इसे दोहराएं।

3. शहद और कोकोनट मिल्क मास्क

कोकोनट मिल्क - हनी मास्क

शहद में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट नारियल के दूध में मौजूद हेल्दी फैट से मिलकर एक शानदार एंटी-रिंकल मास्क बनाता है जो कुछ ही समय में आपकी त्वचा के रंग-रूप में सुधार करेगा। ये पोषक तत्व कमजोर टिशू की मरम्मत करते हैं और आवश्यक सेलुलर ऑक्सीडेशन को प्रभावित करने वाले विषाक्त पदार्थों को भी हटाते हैं।

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच शहद
  •  4 बड़े चम्मच कोकोनट मिल्क

तैयारी

  • सबसे पहले शहद को कोकोनट मिल्क के साथ चिकना पेस्ट बनने तक मिलाएं।
  • अपने चेहरे को साफ करें और पूरे चेहरे पर मास्क लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और अंत में धो लें।
  • हर रात सोने से पहले इसे दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: गुलाब जल से कैसे घटाएँ झुर्रियाँ

4. शहद-एस्पिरिन मास्क (Honey aspirin mask)

हाल के वर्षों में अपने उन पोषक तत्वों के कारण एस्पिरिन-हनी मास्क लोकप्रिय हो गया है जो चेहरे की बारीक रेखाओं को कम करने में मदद करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एस्पिरिन में सैलिसिलिक एसिड (salicylic acid) होता है। यह जहरीले पदार्थों, दाग-धब्बों को कम करता है।

सामग्री

  • 6 एस्पिरिन की गोलियां
  • 3 बड़े चम्मच शहद

तैयारी

  • सबसे पहले एस्पिरिन को पीस लें। एक बार पाउडर बनने के बाद इसे शहद में मिलाएं।
  • अपने चेहरे से मेकअप को हटा दें और गोल-गोल घुमाते हुए मास्क को लगाएं।
  • 30 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें और अंत में रूम टेम्परेचर वाले पानी से धो लें।
  • सप्ताह में 2 या 3 बार इसे प्रयोग करें।

5. हल्दी वाला हनी मास्क (Honey masks with turmeric)

हल्दी वाला हनी मास्क

हल्दी वाला हनी मास्क एक प्राकृतिक उपचार है जो धूप और पर्यावरण के विषाक्त पदार्थों के कारण बनने वाले त्वचा के दाग-धब्बों को ठीक करने में मदद करेगा। इसके एंटीऑक्सिडेंट इसे त्वचा का कायाकल्प कर पाने में मदद पहुंचाते हैं। इससे धब्बे और झुर्रियाँ कम होंगे।

सामग्री

  • 3 बड़े चम्मच शहद
  • 1 चम्मच पिसी हुई हल्दी

तैयारी

  • सबसे पहले शहद और हल्दी का एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर फैलाएं और इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, गर्म पानी से धो लें और सप्ताह में 3 बार इसे दोहराएं।

क्या आप इन्हें आज़माने के लिए तैयार हैं? उस मास्क को चुनें जो आपको सबसे ज्यादा दिलचस्प लगता है और इसे ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनायें। फिर देखिये, शहद आपकी त्वचा को क्या शानदार तोहफे दे सकता है।



  • Ulloa, J. A., Mondragón, P. M., Rodríguez, R., Reséndiz, J. A., & Rosas, P. R. (2010). La miel de abeja y su importancia. Revista Fuente Año. https://doi.org/10.1007/978-3-642-35125-9_6.

  • Echazarreta González, C. M. (2005). Apicultura y producción de miel. El Estado.

  • Profeco. (2001). Calidad de miel de abeja. Revista Del Consumidor.


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।