दिव्य ब्रेड : एक स्वादिष्ट पुर्तगाली डेजर्ट

ब्रेड ऑफ गॉड एक पुर्तगाली डेजर्ट है, जिसका स्वाद अपने नाम को सही साबित करता है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसकी तैयारी का रहस्य इसे गूंधने में है।
दिव्य ब्रेड : एक स्वादिष्ट पुर्तगाली डेजर्ट

आखिरी अपडेट: 25 जून, 2019

एल पाओ दे दिओस या ईश्वर की रोटी या दिव्य ब्रेड एक पुर्तगाली डेजर्ट है। इस बन में एक हल्की स्थिरता और  स्पंजनुमा टेक्सचर होता है। इसके ऊपर ग्रेटेड नारियल होता है। इसे बाद में शामिल किया गया था।

यह ईश्वरीय ब्रेड ऑल सेंट्स डे पर खाई जाती थी। हालाँकि अब कई लोग इसे ब्राजील और वेनेजुएला जैसे अन्य देशों में साल भर खाते हैं, जहाँ पहले पुर्तगाली समुदायों की बस्तियाँ थीं।

बहुत से लोग दावा करते हैं, यह पुर्तगाली डेजर्ट 200 साल पुरानी है। वे यह भी कहते हैं कि ब्राजील में पुर्तगालियों के बसने के बाद उसमें नारियल डाला गया और लोगों ने इसमें नए स्वाद जोड़ने शुरू किए। इसे स्थानीय परंपरा में आत्मसात कर लिया गया। हालाँकि इतिहासकारों ने अभी भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

इस पुर्तगाली डेजर्ट के बारे में निश्चित रूप से यह सही है कि कई व्यंजनों में कुछ नींबू का जूस या मदिरा (लिक्यर)  शामिल हो सकती है।

इस पुर्तगाली डेजर्ट यानी की प्रामाणिक रेसिपी कैसे बनायें?

दिव्य ब्रेड : पुर्तगाली डेजर्ट

गुंथे आटे के लिए सामग्री (12 सर्विंग्स)

  • एक चुटकी नमक
  • 1 बटर स्टिक (100 ग्राम)
  • 2 मीडियम साइज़ के अंडे
  • ¾ कप चीनी (15 ग्राम)
  • ½ कप दूध (125 मिलीलीटर)
  • 4 कप बिना खमीर वाला साबुत गेहूं का आटा (480 ग्राम)
  • 2 बड़े चम्मच बेकरी का ताजा यीस्खट (30 ग्राम)
  • वैकल्पिक:ग्रेटेड नींबू या नारंगी, 3 बड़े चम्मच रम (45 मिलीलीटर), और वेनिला एसेंस (vanilla essence)।

पुर्तगाली डेजर्ट की टॉपिंग के लिए सामग्री

  • 1 मीडियम साइज़ का अंडा
  • 1 कप कुतरा हुआ नारियल (100 ग्राम)
  • 2 चम्मच चीनी पाउडर (30 ग्राम)
  •  2 बड़े चम्मच सफेद चीनी (30 ग्राम)

पुर्तगाली डेजर्ट के लिए गूंथा आटा तैयार करना

  • बेकिंग बाउल में दूध डालें और एक-दो मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें। उबाल लाने की कोई जरूरत नहीं है। केवल गुनगुना होने तक गर्म करें।
  • गर्म दूध में खमीर डालें। चम्मच से दूध को अच्छी तरह से चलायें। फिर आधा कप आटा (60 ग्राम) मिलाएं।
  • मिश्रण को हाथ से तब तक मलें जब तक यह बिलकुल मुलायम न हो जाए। कटोरे को ढक दें और इसे 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें।
  • इस बीच बेकिंग बाउल में मक्खन डालें और माइक्रोवेव में पिघला लें।
  • आटे को अलग बाउल में रखें और इसके बीचोंबीच दो तोड़े हुए अंडे ( उन्हें फेंटें नहीं) और पिघला हुआ मक्खन डालने लायक कुछ जगह बनायें। इसके अलावा पहले तैयार की गई चीनी और खमीर भी डालें।
  • गूंथा आटा बनाने के लिए उन्हें हैंड ब्लेंडर से मिलाएं। गूंथे आटे को एक गेंद की शक्ल में  रोल करें और करीब दो घंटे तक इसे रूम टेम्परेचर पर नम कपड़े से कवर करके छोड़ दें। जैसे ही वह बैठ जाएगा आटा आकार में बड़ा हो जाएगा।
  • वक्त पूरा होने पर जल्दी से सतह पर थोड़ा सा आटा छिड़कें।
  • इसे थोड़ा लचीलापन देने के लिए लगभग 5 मिनट तक बेक करें। इसे पर्याप्त नरम होना चाहिए।
  • अब पूरे आटे की लोई के केंद्र में एक छेद खोलें (बहुत गहरा नहीं) और इसमें चुटकी भर नमक डालें। इसे बंद करें और लगातार 5 मिनट तक गूंथें।

इस लेख को भी देखें: रॉयल डेजर्टः लेमन शार्लट

दिव्य ब्रेड के लिए गूंथे आटे की बेकिंग

पुर्तगाली डेजर्ट
  1. गूंथे आटे को कई अलग-अलग हिस्सों में बाँट लें और उन्हें हाथ के आकार की छोटी गेंद की शक्ल में रोल करें। फिर हल्का सा चपटा करके उन्हें स्वीट बन का रूप दें। अब इन्हें एक ओर रख दें।
  2. टॉपिंग तैयार करने के लिए कटोरी में एक तोड़े हुए अंडे (फेंटे बिना) को चीनी और ग्रेटेड नारियल में मिलाएं। इसे इस्तेमाल करने का समय होने तक रेफ्रीजिरेट करें।
  3. एक बेकिंग ट्रे पर वेजिटेबल पेपर रखें और उसी समय ओवन को 180 ºC तक प्रीहीट करें।
  4. ट्रे में ब्रेड रखें और उन्हें फेंटे हुए अंडे से ब्रश करें। तुरंत इसके टॉप पर नारियल, चीनी और अंडे का मिश्रण डालें (प्रति स्वीट बन 1 बड़ा चम्मच पर्याप्त है)। नारियल के मिश्रण को इस तरह से डालें कि वह ब्रेड में न पड़े।
  5. इसे आधे घंटे के लिए ओवन में रखें।
  6. ब्राउन होने के बाद उन्हें निकाल लें और पाउडर चीनी छिड़क दें।

उन्हें गरमागर्म या थोड़ा ठंडा होने पर परोसा जा सकता है। यह आपके अपने स्वाद पर निर्भर करेगा। हालांकि ध्यान दिया जाना चाहिए कि वेनेजुएला में लोग अक्सर इस दिव्य ब्रेड यानी ब्रेड ऑफ गॉड को कॉफी के साथ खाते हैं या इसे गाय के दूध की पनीर से भर दिया है।

कुछ लोग इस पुर्तगाली डेजर्ट में क्रीम की भराई करते हैं और दूसरे लोग इसे जैम से भरते हैं। भले ही ये विकल्प स्वादिष्ट हों, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये थोड़ा नासमझी भरे हो सकते हैं।

एक्सपेरिमेंट करना आपकी अपनी पसंद पर निर्भर करेगा।


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।