7 सुंदर जापानी शब्द : व्यक्तिगत विकास के अद्भुत मन्त्र

दूसरी संस्कृतियों के शब्दों के जरिये उनके दर्शन की खोज से आप ज़िन्दगी के बारे में एकदम अलग तरीके से सोच पाते हैं। चीजों का एक अलग परिप्रेक्ष्य देख पाने के लिए इन खूबसूरत जापानी शब्दों पर ज़रा नज़र डालें।
7 सुंदर जापानी शब्द : व्यक्तिगत विकास के अद्भुत मन्त्र

आखिरी अपडेट: 05 मार्च, 2019

जब आप दूसरी भाषाओं और शब्दों के बारे में सीखते हैं, तो आपको पता चलता है, अन्य संस्कृतियां अपने आसपास की दुनिया, जीवन की धारणाओं और यहां तक ​​कि अपने निजी ब्रह्मांड को कैसे ऑर्गनाइज़ करती हैं। यहाँ हम ऐसे ही कुछ दिलचस्प जापानी शब्द बताने वाले हैं।

जापानी संस्कृति ऐसे शब्दों के लिए जानी जाती है जिनमें विचारों की एक विशिष्ट श्रृंखला पश्चिमी देशों को हैरान, मुग्ध और आकर्षित करती है

व्यक्तिगत विकास में मदद करने वाले जापानी शब्द

ये आपको चीजों पर गहराई से सोचने और कुछ ऐसे विचारों को शामिल करने के लिए आमंत्रित करते हैं जो बदलाव, व्यक्तिगत विकास और नए दृष्टिकोणों की समझ को बढ़ावा देते हैं। इन सबसे ऊपर, वे सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक ग्रोथ के पक्ष में हैं।

यहां हम आपको इसके लिए आमंत्रित करते हैं। हमें यकीन है, आप इन जापानी शब्दों को उतना ही दिलचस्प पाएंगे जितना वे उत्सुकता पूर्ण हैं।

1. इक ई गाई (Ikigai), मेरे होने का कारण

इनमें से पहला जापानी शब्द “इकईगाई” है। हर किसी की अपनी इकईगाई होनी चाहिए। यह एक मकसद, उद्देश्य, भ्रम या अहम लक्ष्य है जो आपको अपना दिन शुरू करने के लिए हर सुबह शक्ति और ऊर्जा देता है।

इसे सब जानते हैं, लेकिन सभी ने अपने लिए अभी तक इसकी खोज नहीं की है। इसलिए कुछ लोग बिना किसी ऐसी प्रेरणा या मंजिल के लंबे समय तक भटकते रहते हैं जो उनके लिए वास्तविक और महसूस करने लायक खुशी ला सके

यह एक दिलचस्प अवधारणा है जिसके बारे में आपको निश्चित रूप से सोचना चाहिए।

2. कीनत्सूकूरॉय (Kintsukuroi), स्वर्ण से घावों को लेप लगाना

सुन्दर जापानी शब्द : कीनत्सूकूरॉय (Kintsukuroi)

कीनत्सूकूरॉय दर्शन का रिज़िल्यन्स यानी लचीलेपन से बहुत कुछ लेना-देना है। यह एक नाजुक और सटीक आर्ट है जिसके जरिये आप अपने घावों को भर सकते हैं, एक मजबूत, गरिमावान और खूबसूरत इंसान बन कर उभर सकते हैं।

जापानी संस्कृति में कीनत्सूकूरॉय एक टेक्निक की ओर इशारा करता है। यह तकनीक कुछ और नहीं चीनी मिट्टी के बर्तन के टुकड़ों की मरम्मत करने का प्रयास है।

उन्हें फेंक देने की बजाय आर्टिस्ट उन टुकड़ों को एक पुट्टी से जोड़ेगा जिसमें गोल्ड डस्ट होते हैं

क्रैक दिखाई देते हैं क्योंकि ये नसें एक अनोखी वस्तु की ताकत को दिखाती हैं जो अपनी कहानी खुद कहती हैं।

3. आहवाहरेह (Aware), या नश्वरता का दुःख

इन जापानी शब्दों में अगला शब्द “आवारे” है। जीवन तेजी से आगे बढ़ता है और यह किसी का इंतजार नहीं करता। यह क्षणभंगुर, तीव्र और क्षमाहीन है। प्यार कभी-कभी खत्म हो जाता है और दोस्ती भी खत्म हो सकती है। अचानक समाप्त होने से पहले वह आपको सुरक्षित लग रहा था। यह स्थिति आपको शून्य से शुरू करने के लिए मजबूर कर देती है

इन सभी प्रक्रियाओं के भीतर “आवारे” है, जो जापानी भाषा के सबसे उम्दा शब्दों में से एक है

उदासी का संचार चीजों की इस क्षणभंगुर प्रकृति में होता है। लिहाजा, आगे बढ़ते जाने और नए को खोलने के लिए दरवाजे बंद करने की ज़रूरत है।

4. मजीमे (Majime), वह व्यक्ति जो ज़िम्मेदार होना जानता है

जापानी में “मजीमे” का शाब्दिक अर्थ एक गंभीर व्यक्ति है

इसे किसी के बंद या नीरस रंगरूप पर चोट मारने की बजाय उनके विश्वसनीय चरित्र के संदर्भ में लें।

5. नानकुरूनाइसा (Nankurunaisa), सबसे ख़ूबसूरत शब्दों में से एक

सुन्दर जापानी शब्द : नानकुरूनाइसा (Nankurunaisa)

नानकुरूनाइसा निस्संदेह प्राचीन जापानी भाषा के सबसे सुंदर शब्दों में से एक है। यह आपकी शब्दावली में अपनाये जाने के लिए जापानी शब्दों की सूची में से एक है।

यह मोटिवेशनल साइकोलॉजी, व्यक्तिगत विकास और यहां तक ​​कि आध्यात्मिक जगत में एक क्लासिक विचार को दर्शाता है जिसमें आपको भविष्य में आस्था रखने का आग्रह किया जाता है

हर कोई ऐसे समय से गुजर रहा है जब आपदा-विपत्ति के बीच आपके पास एकमात्र विकल्प है, विश्वास करना।

आपको यह समझना होगा कि समय बीतने के साथ-साथ अपनी इच्छाशक्ति और स्पिरिट के साथ आप सब कुछ ठीक कर लेंगे और अपने असमान में नए अवसर लायेंगे

6. गेमन (Gaman), गरिमा के साथ मुश्किलों को सहना

“गेमन” एक और शब्द है जो सीधे बौद्ध धर्म की जड़ों से जुड़ा हुआ है। यह एक ऐसी फिलोसफी का प्रस्ताव करता है जो आपको अपने जीवन को एक अलग तरीके से देखने में मदद करेगा।

इस शब्द में वास्तव में कई अलग-अलग तरह के विचार हैं:

  • सेल्फ कंट्रोल की क्षमता
  • धैर्य रखने की जरूरत है।
  • कठिन और जटिल समय को सहन करने की क्षमता।
  • लचीला बनने और गरिमा और शक्ति का तालमेल बिठाने की आवश्यकता है।
  • बेहतर महसूस करने के लिए हर दिन कुछ करने की क्षमता।

“गेमन” एक समान रूप से अहम और मूल्यवान विचार को शामिल करता है: दूसरों को नजरअंदाज न करना

आपको बोझिल या परेशान करने वाला व्यक्ति नहीं होना चाहिए, बल्कि एक समझदार व्यक्ति होना चाहिए जो अपनी तमाम समस्याओं के बीच आसपास के लोगों को समझ सकता है।

7. वाबी-साबी (Wabi-sabi), अपूर्णताओं का सौन्दर्य

सुन्दर जापानी शब्द : वाबी-साबी (Wabi-sabi)

“वाबी-साबी” उतना ही दिलचस्प शब्द है जो सौंदर्यशास्त्र, कला और प्रकृति से संबंधित है। आप इसे अपनी व्यक्तिगत स्थिति और रोजमर्रा के मनोविज्ञान पर भी लागू कर सकते हैं।

यह उस सुंदरता को दर्शाता है जो उन चीजों के भीतर मौजूद है जो आपको अपूर्ण लगती हैं।

यह इस विचार को व्यक्त करता है कि वास्तव में सुंदर चीजें सरल, ज्यादा मौलिक और शुद्ध हैं। उनकी छोटी खामियों और अपूर्णताओं से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं।

आप इसे अपने दैनिक जीवन में लागू कर सकते हैं। इससे सौन्दर्य की एक आदर्शवादी धारणा के प्रति अपने आम जूनून को दुरुस्त कर सकते हैं, जो अपने जीवन, अपने शरीर या अपने रिश्तों में सिर्फ परफेक्शन की तलाश करता है

स्वीकार करें कि हम सभी दोषपूर्ण हैं और हम अपूर्णताओं की शानदार खूबसूरती लिए हुए हैं।

अपने रोजमर्रा की ज़िन्दगी में जापानी संस्कृति के इन सरल लेकिन रोचक फिलोसफी को लागू करना सीखें।



  • Ishida, R. (2012). Reducing anxiety in stutterers through the association between “purpose in life/Ikigai” and emotions. Glob J Health Sci4(5), 120–124. https://doi.org/10.5539/gjhs.v4n5p120
  • Tomás Navarro. (2017). Kintsukuroi: El arte de curar heridas emocionales
  • Koren, Leonard (1994). Wabi-Sabi for Artists, Designers, Poets and Philosophers. Stone Bridge Press.

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।