7 खाद्य जिन्हें प्लास्टिक कन्टेनर में कभी भी नहीं रखना चाहिए

क्या आपने कभी इस पर ध्यान दिया है कि कुछ खाद्य जब प्लास्टिक की थैलियों या कन्टेनर में रखे जाते हैं तो उनका स्वाद बदल जाता है? इसका कारण यह है कि प्लास्टिक के संसर्ग में आने पर कुछ खाद्यों में नकारात्मक रिएक्शन होता है। आइए उन खाद्यों के बारे में जानते हैं, और यह भी कि उन्हें इस तरह क्यों नहीं रखना चाहिए।
7 खाद्य जिन्हें प्लास्टिक कन्टेनर में कभी भी नहीं रखना चाहिए

आखिरी अपडेट: 09 फ़रवरी, 2019

प्लास्टिक कन्टेनर और प्लास्टिक बैग सभी तरह के पके और कच्चे खाद्यों को रखने के लिए काफी प्रचलन में हैं। हम बचे-खुचे भोजन को फ्रिज में रखने और वर्कप्लेस पर लंच ले जाने के लिए अक्सर प्लास्टिक कन्टेनर का इस्तेमाल करते हैं। लोगों के घरों में आपको ये थैलियाँ और कन्टेनर सभी आकारों और आकृतियों में दिखाई देंगे। ये किसी भी दूसरी तरह के कन्टेनर और रैपर्स से बहुत ज्यादा सस्ते हैं। समस्या यह है कि कुछ खाद्य ऐसे हैं जिन्हें आपको कभी भी प्लास्टिक के पात्र में नहीं रखना चाहिए।

कुछ खाद्य प्लास्टिक के संपर्क में आने पर ज्यादा आसानी से खराब हो जाते हैं। यदि कन्टेनर टूट-फूट-फट जाए तो यह बैक्टीरिया को अंदर आने दे सकता है

बहुत से लोग इस खतरे से अंजान हैं और बिना उचित सुरक्षा उपाय के प्लास्टिक कन्टेनर और थैलियों का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं। इसलिए आज हम आपको उन 7 विशेष खाद्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको प्लास्टिक कंटेनर में कभी भी नहीं रखना चाहिए

कृपया ध्यान दीजिए!

1. कच्चे अंडों को आपको प्लास्टिक कन्टेनर में कभी भी नहीं रखना चाहिए

कच्चे अंडों को आपको प्लास्टिक कन्टेनर में कभी भी नहीं

कच्चे अंडे, और मेयोनीज़ जैसे खाद्य, जिनमें कच्चे अंडे होते हैं, प्लास्टिक कन्टेनर में कभी भी नहीं रखे जाने चाहिए। इससे वे साल्मोनेला (salmonella) या ई कोलाइ (E coli) से दूषित हो सकते हैं।

दुर्भाग्यवश, ये सूक्ष्म जीव कच्चे अंडों के माध्यम से आसनी से फैलते हैं। प्लास्टिक के संपर्क में आने पर वे अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं।

अंडों को सुरक्षित रखने का एकमात्र तरीका है उन्हें किसी इन्सुलेटेड कन्टेनर में या ऐसे कन्टेनर में रखना है जिसमें बर्फ हो।

2. प्रोसेस्ड मीट (Processed meat)

आपको प्रोसेस्ड मीट को प्लास्टिक कन्टेनर में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे उनका न्यूट्रीशन वैल्यू कम हो सकता है।

स्टू या ब्रेडेड फिलेट्स की तरह, जब मांस प्रोसेस किया जाता है, तो यह जल्दी खराब होता है और इसका स्वाद बदल जाता है

3. स्टू और सूप (Stews and soups)

प्लास्टिक कन्टेनर में कभी भी नहीं रखें स्टू और सूप (Stews and soups)

प्लास्टिक के संसर्ग में आते ही ऊँचे तापमान पर पकाए गए स्टू और सूप की विशेषताएँ और स्वाद बदल जाते हैं।

पर यदि आप उन्हें प्लास्टिक में रखने से पहले ठंडा होने देते हैं, फिर उन्हें फ्रिज में रख देते हैं तो कोई समस्या नहीं होती।

इसे ठंडा होने देने पर ताप प्लास्टिक कणों को खराब नहीं कर पाता। इसलिए फिर कोई समस्या नहीं रह जाती।

4. दूध और डेयरी प्रोडक्ट

प्लास्टिक कन्टेनर दूध और डेयरी प्रोडक्ट रखने के लिए आदर्श पात्र नहीं हैं।

हालांकि कुछ घंटों के लिए यह ठीक हैं। लंबे समय तक इन्हें प्लास्टिक कन्टेनर में रखने के विचार ठीक नहीं है। क्याोंकि इससे बैक्टीरियल दूषण का खतरा बढ़ जाता है

प्लास्टिक कन्टेनर तापामान में बदलाव होने देते हैं। इससे भोजन के खराब होने में तेजी आती है और खाने के बाद बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

चीनी मिट्टी और एल्युमिनियम के पात्र दूध और डेयरी प्रोडक्ट रखने के लिए सबसे बढ़िया विकल्प हैं। ये उन्हें ज्यादा समय तक ठीक रखने में मदद करते हैं।

5. मसालेदार सलाद (Salad with dressing)

स्टू और सूप (Stews and soups) प्लास्टिक कंटेनर में नहीं रखें

बहुत लोग सोचते हैं कि टप्परवेयर ताजी सब्जियाँ रखने के लिए सबसे बढ़िया उपाय है। पकी सब्जियों के बारे में भी उनका यही विचार है।

हालांकि प्लास्टिक कन्टेनर किसी प्रकार से दूषित होने से बचाव में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये इस तरह के खाद्यों को ज्यादा देर तक ठीक रखने के लिए अच्छे नहीं हैं।

जहाँ तक सलाद और ड्रेसिंग की बात है, प्लास्टिक उनके स्वाद पर असर डाल सकता है और उनके कुछ पोषक खो सकते हैं

6. कॉफी या चाय

प्लास्टिक कन्टेनर और जग के लिए भी यही बात है जिन्हें आप चाय और कॉफी जैसे पेय रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इन कन्टेनर में डालने से पहले हमेशा उनके ठंडे होने का इंतजार करना ही बेहतर है

ऐसा इसलिए है कि, ऊंँचे तापमान से प्लास्टिक में केमिकल बदलाव होते हैं और बैक्टीरियल दूषण का खतरा बढ़ जाता है

सबसे अच्छा है, इन पेयों को दूसरे पदार्थों से बने कन्टेनर में रखना। इससे उनके स्वाद और पोषक गुण नहीं खोते।

7. चीज़

चीज़ प्लास्टिक कन्टेनर में नहीं रखना चाहिए

चीज़ डेयरी प्रोडक्ट की श्रेणी में आता है जिनके बारे में हमने ऊपर बात की है। पर चीज़ को प्लास्टिक कन्टेनर में रख छोड़ने में जो खतरे हैं उनके कारण यह फिर से उल्लेख करने लायक है।

हर तरह की चीज़ पानी छोड़ती है। यह पानी कन्टेनर में जमा हो जाता है, जिससे मोल्ड और बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद होती है

यदि आप इसे बिना कवर हटाए तीन दिनों से ज्यादा के लिए छोड़ दें, तो अस्थायी पदार्थ जमा होकर खाद्य को दूषित कर सकते हैं

परिणामस्वरूप इसकी बनावट और पोषक गुणों पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। आप जब इसे खाएँगे तो पाचन की समस्याएँ हो सकती हैं।

प्लास्टिक पात्र चाहे जितने भी सुविधाजनक क्यों न हों,  कुछ खाद्य ऐसे हैं जिन्हें आपको प्लास्टिक कन्टेनर में कभी भी नहीं रखना चाहिए। यदि रखना पड़े तो कम से कम पूरा एहतियात बरतें। दिए गए टिप्स का अनुसरण कीजिए और ज्यादा सुरक्षित और बेहतर विकल्प ढूँढ़ने की कोशिश कीजिए।



  • TOXNET. (2017). Bisfenol A.

  • Azevedo, M. R. Q. A., Gouveia, J. P. G., Trovão, D. M. M., & Queiroga, V. P. (2003). Influência das embalagens e condições de armazenamento no vigor de sementes de gergelim. Revista Brasileira de Engenharia Agrícola e Ambiental. https://doi.org/10.1590/S1415-43662003000300019

  • Rodríguez, R., Rojo, G., Martínez, R., Piña, H., & Ramírez, B. (2014). Envases inteligentes para la conservacion de alimentos. Ra Ximhai.


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।