सपाट पेट पाने के लिए 4 शानदार एप्पल स्मूदी

सेब में मौजूद फाइबर आपके पेट को अंदर से भरा-भरा और बाहर से सपाट रखने में मददगार होता है। सेब के छिलके को भी खा पाने के लिए सिर्फ़ जैविक सेबों का सेवन करें।
सपाट पेट पाने के लिए 4 शानदार एप्पल स्मूदी

आखिरी अपडेट: 06 नवंबर, 2018

बात जब सेब की आती है, तो हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है। कुछ सेब स्वाद में मीठे होते हैं, तो कुछ थोड़े से खट्टे… दरअसल इस बात से कोई फ़र्क ही नहीं पड़ता कि आपने कौनसा सेब चुना है। उन सभी में एक बात बिल्कुल एक जैसी जो होती है: वे आपकी सेहत का ख्याल रखते हैं।

उसी तरह, अगर आपके पास थोड़ा वक़्त है व आप अपनी कमर की कुछ किलो चरबी घटाना चाहते हैं तो सेब की स्मूदी से बढ़िया आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता।

कैलोरीज़ की अपनी मामूली-सी मात्रा के बावजूद सेब खाकर हमारा पेट भरा-भरा लगता है। इस फल में डीटॉक्सिफाईंग गुण होते, यह हमारे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, आपके पेट को सीधा-सपाट रखने में मदद करता है व आपके दिल और लीवर की सेहत का ध्यान रखता है।

सेब की स्मूदी पीकर अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में हमें कई तरह के लाभ हो सकते हैं। मगर साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप हमेशा जैविक सेब (ऑर्गेनिक एप्पल्स) ही खरीद रहे हैं

इस फल का पूरा लुत्फ़ उठाने का एक तरीका है इसे इसके छिलके समेत ही खा जाना। इसीलिए आपको कीटाणुनाशकों की मदद से उगाए गए सेबों से तो सख्त परहेज़ करना चाहिए।

इस लेख में हम सेब वाली स्मूदी बनाने के 4 तरीकों के बारे में आपको बताएँगे। अपने पसंदीदा तरीके को चुनकर अलग-अलग खान-पान वाले पौष्टिक आहार का सेवन करना न भूलें।

कुछ ही हफ़्तों में नतीजे आपके सामने होंगे!

1. हरे सेब और अलसी के बीज वाली स्मूदी

ग्रीन एप्पल वाली स्मूदी

जैसाकि आप पहले से ही जानते हैं, पिछले कुछ वर्षों से अलसी के बीज काफ़ी लोकप्रिय हो गए हैं। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त ये बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड्स  का एक प्रमुख स्रोत भी होते हैं।

पिसे हुए अलसी के बीजों को हरे सेबों के साथ मिला देने से अपनी सेहत का ख्याल रखते-रखते हम अपने पेट की चरबी को कम कर पाने में भी सफ़ल होंगे

इस स्मूदी को बनाने की विधि को गौर से पढ़ें!

सामग्री

  • एक हरा सेब
  • एक कप (200 मिलीलीटर) ओट मिल्क
  • एक चम्मच (10 ग्राम) पिसे हुए अलसी के बीज

बनाने की विधि

  • सबसे पहले तो हरे सेब को आपको अच्छे से धो लेना चाहिए ताकि आप छिलके समेत उसकी स्मूदी बना सकें। सेब को धो लेने के बाद उसे चार टुकड़ों में काटकर उसके बीज निकाल दें।
  • उसके बीज निकाल देने के बाद उसे ओट मिल्क के साथ मिक्सर में डाल दें। कुछ सेकंड तक ब्लेंड करने के बाद उसे अपने मनपसंद गिलास में डाल दें।
  • पीने से पहले अपनी ड्रिंक के ऊपर कुछ अलसी के बीज डालना न भूलें।

लजीज़!

2. सेब, दालचीनी और बादाम वाली स्मूदी

सेब और बादाम वाली स्मूदी

सामग्री

  • एक सेब
  • एक कप (200 मिलीलीटर) ओट मिल्क
  • कटे हुए दस बादाम
  • एक चम्मच पिसी हुई दालचीनी

बनाने की विधि

सेब, बादाम और दालचीनी से बनी यह स्मूदी अपने दिन की शुरुआत करने के लिए एकदम सही होती है। आपकी ऊर्जा बढ़ा देने के अलावा यह आपके मेटाबोलिज्म को भी तेज़ कर देगी और दालचीनी की अपनी मात्रा के बदौलत शुगर के आपके स्तर को भी नीचे ले आएगी।

पाचन-क्रिया में मददगार यह स्मूदी आपके पेट को भी सपाट रखती है। आपको और क्या चाहिए?

एक बार इसे आज़माकर तो देखें! इसके स्वाद का भी कोई जवाब नहीं होता।

  • सबसे पहले तो हमेशा की तरह सेब को धो लें। उसके बाद उसके चार हिस्से कर दें।
  • बादाम को आपको पहले से ही काटकर तैयार रखना चाहिए। ऐसा करने से आप झट से अपनी स्मूदी बना सकेंगे।
  • मिक्सर में सेब, ओट मिल्क और कटे हुए बादाम डाल दें। फिर उसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • मिश्रण को गिलास में डालकर उसके ऊपर थोड़ी दालचीनी छिड़क दें।

क्या अब आप चुस्त-दुरुस्त महसूस कर रहे हैं?

3. हरे सेब, कीवी और नारियल-पानी वाली स्मूदी

यह स्मूदी दोपहर के वक़्त के लिए बिल्कुल सही होती है। इस प्राकृतिक ड्रिंक में नारियल-पानी डालकर हम एक कमाल के सेहतमंद पेय का लुत्फ़ उठा सकते है।

कीवी और सेब को एक साथ लेने से हमें विटामिन सी, बी-6, फाइबर, फोलिक एसिड, ओमेगा 3 और कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं

आइए इस शानदार ड्रिंक को बनाने के तरीके पर एक नज़र डालते हैं।

सामग्री

  • एक सेब
  • एक कप (200 मिलीलीटर) नारियल-पानी
  • एक कीवी
  • दो आइस क्यूब्स

बनाने की विधि

नारियल-पानी वेट लॉस केंद्रों या आपकी सुपरमार्केट के ख़ास सेक्शन्स में आसानी से पाया जा सकता है। यह पौष्टिक पेय वज़न कम करने वाली डाइट्स के लिए एकदम सही होता है।

  • कीवी को छीलकर उसे चार टुकड़ों में काट लें। सेब के साथ भी ऐसा ही करें।
  • मिक्सर में उन सभी चीज़ों को ब्लेंड कर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें।
  • परोसते समय उसमें आइस क्यूब्स डालना न भूलें।
  • आख़िर में थोड़ी-सी स्टेविया या शहद डालकर अपनी स्मूदी में ढेर सारी मिठास ले आएं। कभी भी चीनी का इस्तेमाल न करें।

4. सेब, अनानास, पुदीना और नींबू वाली स्मूदी

पुदीने और नींबू वाली स्मूदी

आपके पेट को सपाट करने के साथ-साथ यह विकल्प आपको काफ़ी सुकून भी देता है।

पुदीने में मौजूद मेन्थॉल, अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन और सेब में मौजूद पेक्टिन हमारे लिए काफ़ी लाभदायक होते हैं। इनसे हमारे हृदय की गति (हार्ट रेट) में सुधार आता है और हमारी सेहत का ख्याल रखने वाला हॉर्मोन सेरोटोनिन पैदा होता है।

इस स्मूदी को बेझिझक आज़माकर देखें। हमें पूरा यकीन है कि इसके स्वाद और फायदों से आप दंग रह जाएंगे।

सामग्री

  • आधा नींबू
  • अनानास के दो टुकड़े
  • आधा हरा सेब
  • एक कप (200 मिलीलीटर) पानी
  • पेपरमिंट की पांच ताज़ा पत्तियां

बनाने की विधि

  • सबसे पहले तो आधे नींबू का रस निचोड़ लें। फिर अनानास के दो टुकड़ों को काट लें।
  • मिक्सर में आधे हरे सेब (छिलके समेत), नींबू का रस, अनानास के टुकड़े, पानी का कप और पेपरमिंट की पत्तियों को डाल दें।
  • बनाने में आसान इस स्मूदी को आप 5 मिनट के अंदर-अंदर बना सकते हैं। गाढ़ी हो जाने पर उसे परोस दें।
  • उसमें दो आइस क्यूब्स डाल दें।
  • उसका स्वाद ले-लेकर पिएं।

क्या आपके मुंह में पानी आ रहा है?




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।