सुडौल-सपाट पेट चाहिए? तो रात को इन 9 चीज़ों का सेवन करें
क्या आप भी अपना पेट घटाकर सुडौल-सपाट पेट चाहते हैं? अगर आपका भी यही लक्ष्य है, तो निस्संदेह इस गोल को पाने के लिए आपने इन तीन मन्त्रों के बारे में तो सुना ही होगा: निरंतर प्रयास, कुछ व्यायाम, और संतुलित आहार।
अगर आप अपना पेट कम करना चाहते हैं, शरीर में जमी चर्बी को घटाना चाहते हैं और सुडौल-सपाट पेट चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ समय देना होगा। आखिर पुराने कपड़ों में वापस फिट होने के लिए कुछ प्रयास तो करने ही पड़ेंगे!
हमेशा अपने बढ़ते पेट पर ख़ास ध्यान दें। यह सीधे आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
बढ़ा हुआ पेट कार्डियोवैस्कुलर डिज़ीज़ यानी दिल से जुड़ी बीमारियों की ओर इशारा करता है।
अगर आप अपना पेट कम करना चाहते हैं, तो अपने खान-पान की आदतों को नियंत्रित करें। इससे ज्यादा असरदार कुछ भी नहीं है।
आज हम ऐसी चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनके नियमित सेवन से आपका पेट घट जाएगा।
1. रोज़ हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाएं
अगर आपको सुडौल-सपाट पेट चाहिए तो रोज़ हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। ये पेट कम करने में बहुत सहायक होती हैं। लेकिन आपको केवल ऐसी सब्जियों का ही चयन करना चाहिए जिनको पचाना आसान हो और जिनके सेवन से पाचन प्रक्रिया पर कोई बुरा प्रभाव न पड़ता हो।
- इनमें सबसे उत्तम केल (एक प्रकार की गोभी), पालक और रोमैन सलाद पत्ता हैं।
- लेकिन याद रखें, यदि इन्हें कच्चा खाने में आपको कोई दिक्कत होती है, तो हमेशा इन्हें पका कर ही खाएँ।
- इस तरह से आपको ज़रूरी पोषण भी मिल सकेगा और पाचन प्रक्रिया भी दुरुस्त रहेगी।
2. ऑलिव ऑइल से पायें सुडौल-सपाट पेट
चाहे आप यकीन करें या न करें, पेट कम करने के लिए ऑलिव ऑइल भी एक अचूक उपाय है!
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल में पाया जाने वाला ओलिक एसिड, पेट के इर्द-गिर्द बढ़ी सख्त चर्बी को घटाता है।
- अपने सलाद में ऑलिव ऑइल डाल कर खाएँ: आपकी सेहत आपकी शुक्रगुज़ार रहेगी।
3. पुदीने का जूस
रात में सोने से पहले पुदीने के जूस का सेवन करने से कतराएँ नहीं।
- यह मासपेशियों को आराम पहुँचाने के साथ-साथ, आपके शरीर से विषैले पदार्थ को निकाल देता है।
- इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजनरोधी गुण जलन कम करने की क्षमता रखते हैं।
- यह आपके लीवर के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है।
अगर आप अपना पेट कम करना चाहते हैं, तो दिन में दो कप पुदीने के जूस का सेवन ज़रूर करें।
याद रखें, रात का समय अपने वजन को नियंत्रित रखने का और खुद को स्वस्थ रखने का सबसे उत्तम समय होता है।
4. सुडौल-सपाट पेट के लिए वरदान केल्प के बारे में जानें
अब समय आ गया है कि आप केल्प के फायदों के बारे में जानें!
केल्प एक तरह की समुद्री सिवार या घास हैं। इसमें भारी मात्रा में आयोडीन मौजूद होता है। यह हमारे शरीर के मेटाबोलिक रेट को नियंत्रित करती है, जिसके चलते शरीर में चर्बी घटाने की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है।
इसमें कई तरह के विटामिन भी होते हैं।
5. एस्पैरेगस
चाहे जंगली एस्पैरेगस हो या सफ़ेद, आप इसे जितना खा सकते हैं, ज़रूर खाएं। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है।
- एस्पैरेगस की सब्जी विटामिन A, B काम्प्लेक्स, C और E से भरपूर होती है।
- इसमें जिंक और पोटैशियम जैसे खनिज पदार्थ भी पाए जाते हैं।
- ये सभी चीज़ें हमारे शरीर से फ़ालतू पानी निकालने में मदद करती हैं।
6. टमाटर
हममें से अधिकतर लोगों को टमाटर पसंद होते हैं। यदि इनका सेवन किसी प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री के साथ किया जाए, तो इनका फायदा और भी ज़्यादा बढ़ जाता है।
अगर आप अपना पेट कम करना चाहते हैं, तो टमाटर का नियमित सेवन करें। टमाटर में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट वजन घटाने में मदद करते हैं। टमाटर शारीरिक जलन को भी रोकता है।
इनमे लेप्टिन नाम का एक प्रोटीन भी होता है। लेप्टिन हमारे शरीर के मेटाबोलिक रेट को नियंत्रित करता है।
7. तरबूज़
तरबूज़ में काफी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है (और स्वाभाविक तौर पर पानी तो होता ही है)। पोटैशियम जैसे खनिज पदार्थ शरीर का फ़ालतू पानी निकालने में सहायक होते हैं।
तरबूज़ में विटामिन C के गुण होते हैं। यह शारीरिक जलन को रोकता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत बनाता है।
8. खीरा
खीरा भी तरबूज़ और खरबूजे के परिवार का ही एक सदस्य है और वजन घटाने में सहायता करता है। आप इसकी पतली पतली फाँकें काटें और उनमें सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन करें।
खीरा विटामिन्स से भरपूर होता है और डाइयुरेटिक या मूत्रवर्द्धक प्रवृत्ति का होता है।
9. चुकंदर
रात के खाने के लिए चुकंदर एक बेहतरीन विकल्प हैं।
इसमें फाइबर होते हैं और बहुत कम कैलरी होती हैं। इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
यह आपके लीवर के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं।
लीवर को फायदा पहुँचाने वाला किसी भी तरह का भोजन उत्तम माना जाता है। हम सब जानते हैं, रात के समय हमारा लीवर ही हमारे शरीर से विषैले पदार्थ निकालता है।
हमारी इस पूरी चर्चा का सार है, यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, सुडौल-सपाट पेट पाना चाहते हैं, तो आपको स्वस्थ आहार के साथ-साथ रेगुलर एक्सरसाइज करनी होगी।
तो आज ही से इन पर अमल करना शुरू करें!
- Propiedades medicinales de los espárragos. https://www.botanical-online.com/medicinalsesparragos.htm
- Mahabadi, A. A., Massaro, J. M., Rosito, G. A., Levy, D., Murabito, J. M., Wolf, P. A., … Hoffmann, U. (2009). Association of pericardial fat, intrathoracic fat, and visceral abdominal fat with cardiovascular disease burden: The Framingham Heart Study. European Heart Journal. https://doi.org/10.1093/eurheartj/ehn573